Connect with us

कोरबा

लायंस क्लब बालको समाज सेवा के लिए कर रहा है सराहनीय कार्य

Published

on

लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शैलेष अग्रवाल ने बालको क्लब का किया दौरा, प्रेस वार्ता में बताया अनुभव एवं लायंस क्लब का अगला विजन

कोरबा। लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शैलेष अग्रवाल सोमवार को लायंस क्लब बालको के कार्यो को देखने व प्रोत्साहित करने अधिकारिक यात्रा पर पहुंचे। क्लब के कार्यो के निरीक्षण व जानकारी लेने के बाद वे प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारिक यात्रा का उदेश्य बताते हुए कहा कि क्लब के कार्यो की जानकारी लेकर वहां हो रहे अच्छे कार्यो को और अच्छा एवं कमी होने पर उसे कैसे दूर किया जा सकता है इस दिशा में कार्य करना होता है। सराहनीय कार्य होने से प्रोत्साहित करके क्लब को और अच्छे कार्य के प्रति प्रेरित किया जाता है। इस दौरान उन्होंने अपने अधिकारिक यात्रा के अनुभव को बयां करते हुए लायंस क्लब बालको द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यो की सराहना की। उन्होंने आगे बताया कि क्लब की ओर से बालकोनगर में यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण कराया गया है, गरीब व जरूरतमंदों के लिए लायन डेन भवन का संचालन किया जा रहा है, महिलाओं के स्वरोजगार के लिए मोतीसागर पारा में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया जा रहा है, आईटीआई के वाल्मिकी आश्रम में 38 वनवासी छात्रों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी देखभाल, मेडिकल, स्टेशनरी व भवन के मरम्मत की जिम्मेदारी संभाली जा रही है, वनांचल क्षेत्रों में लगातार कई वर्षो से मेडिकल कैंप लगाकर जरूरी वस्तुओं का वितरण किया जा रहा है, बुजुर्गो एवं जरूरतमंदों को लाठी, पावर चश्मा, कंबल, कपड़े, भोजन प्रसादम का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा समाज सेवा के लिए हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर जो जरूरत रहती है उसे भी पूरा किया जाता है। लायंस क्लब बालको के अध्यक्ष लायन कैलाशनाथ गुप्ता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि क्लब द्वारा लगातार बेहतर से बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाता है। लायंस क्लब इंटनेशनल से जो भी दिशानिर्देश प्राप्त होते है उसका पालन करते हुए समाज सेवा का कार्य करता है। स्थानीय जरूरत को भी ध्यान में रखकर कार्य किया जाता है। प्रेस वार्ता के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शैलेश अग्रवाल के साथ द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन लायन पवन शर्मा, लायंस क्लब बालको के अध्यक्ष लायन कैलाश नाथ गुप्ता, सचिव किशोर कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रितेश केडिया व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

40 साल पहले हुई थी बालको क्लब की स्थापना

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शैलेश अग्रवाल ने बताया कि लायंस क्लब का गठन 106 साल पहले 1917 को शिकांगो में हुआ था। क्लब का मुख्य उदेश्य समाज सेवा व आमजन को जागरूक करना है। लायंस क्लब बालको पर उन्होंने प्रकाश डालते हुए बताया कि लगभग 40 साल पहले 1985 में बालको क्लब की स्थापना हुई। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब देश की अग्रणी समाजसेवी संस्था है। 200 देशों में 50 हजार क्लब और 14 लाख से अधिक सदस्य हैं। कोरबा में लायंस के 8 क्लब है।

5 बिंदुओं के आधार पर लायंस क्लब का विजन

प्रेस वार्ता में लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा अगले 10 साल में पूरी दुनिया के सामने जो चुनौती आ सकती है उसका सर्वे कर 5 निर्धारित बिंदु तय करती है। जिन बिंदुओं के आधार पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन व भागीदारी लायंस क्लबों द्वारा की जाती है। यह सर्वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से होती है। इस बार के पांच बिंदू में पर्यावरण संरक्षण, हंगर रिलिफ, चाइल्डहुड कैंसर, विजन चेकअप व डायबिटिज को शामिल किया गया है। इस बिंदू के आधार पर विजन बनाकर कार्य किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending