कोरबा
आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने हेतु जिले में महाअभियान का किया जा रहा आयोजन
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शत-प्रतिशत लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाने हेतु महाभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शतप्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाना है। इस हेतु जिले के समस्त विकासखण्डों में ग्राम स्तर पर महाभियान का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत विकासखण्ड कोरबा में 22 फरवरी को, कटघोरा में 23 फरवरी, करतला में 26 फरवरी, पोंड़ी उपरोड़ा में 28 फरवरी तथा विकासखण्ड पाली में 29 फरवरी को महाअभियान आयोजित कर लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। महाअभियान में सभी विकासखण्डों के ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ, एएनएम, सीएचओ, शिक्षा विभाग तथा पंचायत विभाग के एनआरएलएम कैडर के सहयोग से छूटे हुए लोगों का नि:शुल्क आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जाएगा। क्षेत्र के आयुष्मान कार्ड से वंचित लाभार्थियों को मितानिन द्वारा मोबिलाईज किया जाएगा। कलेक्टर अजीत वसंत तथा सीएमएचओ डॉ. केसरी ने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों को अभियान के सफल आयोजन हेतु निर्देश दिए हैं। महाभियान के आयोजन के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजनों को आयुष्मान भारत कार्ड के लाभ के बारे में जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही आयुष्मान भारत कार्ड से वंचित लोगों का प्राथमिकता से आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने को कहा है। उन्होने जनप्रतिनिधियों तथा जिले के नागरिकों से इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु अपने क्षेत्र के छुटे हुए हितग्राहियों का नि:शुल्क आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने की अपील की है।
——-
01 अप्रैल से कोषालय में वेंडर पेमेंट सिस्टम होगा पूर्णत: बंद,अप्रैल 2024 से ई-बिल में तैयार किए गए बिल ही किया जाएगा स्वीकार
ई-बिल सॉफ्टवेयर के माध्यम से सीधे वेंडर के खाते में होगा राशि का भुगतान
कोरबा। संचालक कोष लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ शासन रायपुर द्वारा 16 फरवरी को जारी निर्देशानुसार आगामी 1 अप्रैल 2024 से वेंडर पेमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर को पूर्णता बंद किया जा रहा है। इसके बदले ई-बिल सॉफ्टवेयर में सीधे वेंडर के खाते में राशि भुगतान करने की सुविधा दी जा रही है। कोषालय में 1 अप्रैल 2024 से ई-बिल में तैयार किए गए बिल को ही स्वीकार किया जाएगा। जिसमें वेंडर के खाते में सीधा पेमेंट किए जाने हेतु सुविधा प्रदान की गई है। समस्त आहरण अधिकारियों को इसकी पूर्व सूचना प्रसारित की जा रही है, जिससे 01 अप्रैल से ई-बिल सॉफ्टवेयर में बिल तैयार किया जाए। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी पी आर महादेव द्वारा बताया गया की ई-बिल सॉफ्टवेयर में तैयार किए गए बिल जिसका सीधा वेंडर के खाते में भुगतान किया जाएगा ऐसे बिल ही कोषालय में स्वीकार किए जाएंगे।
—————
कोषालय के सभी बिल डिजिटल फॉर्म में होंगे जमा
कोरबा। इसी प्रकार संचालक कोष लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा 13 फरवरी 2024 को जारी निर्देशानुसार कोषालय में प्रस्तुत होने वाले सभी प्रकार के बिल पेपर फॉर्म के साथ-साथ डिजिटल फॉर्म में प्रस्तुत किया जाएगा। अभी तक केवल वेतन बिल में डिजिटल फॉर्म डीएससी के साथ प्रस्तुत किया जाता था। अब वेतन एरियर्स, महंगाई भत्ता, एरियर्स, अर्धवेतन, अवकाश, सभी प्रकार के वेंडर पेमेंट को पेपर फॉर्म के साथ-साथ डिजिटल फॉर्म में प्रस्तुत किया जाना होगा। समस्त आहरण अधिकारी पेपर फॉर्म के साथ-साथ डिजिटल फॉर्म में बिल कोषालय में प्रस्तुत करेंगे। कोषालय द्वारा महालेखाकार को पेपर फॉर्म के साथ-साथ डिजिटल फॉर्म में लेखा प्रेषित किया जाएगा। इसके लिए फरवरी 2024 से पेपर फॉर्म के साथ-साथ डिजिटल फॉर्म में बिल प्रस्तुत किए जाने की अनिवार्यता लागू की गई है। इस हेतु समस्त आहरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वेतन बिल के साथ-साथ वेतन एरियर्स, महंगाई भत्ता, अवकाश वेतन, अर्ध वेतन तथा वेंडर पेमेंट के अंतर्गत ई-बिल में बनाए जाने वाले सभी प्रकार के बिल, पेपर फॉर्म के साथ-साथ डिजिटल फॉर्म में तैयार कर कोषालय में प्रस्तुत करेंगे।
———-
सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित 07 मार्च तक सहायक आयुक्त कार्यालय बिलासपुर में कर सकते हैं आवेदन जमा
कोरबा। राजीव युवा उत्थान योजनांतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य में स्थित निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को कोचिंग उपलब्ध कराया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोचिंग प्राप्त करने हेतु अभ्यर्थी 07 मार्च शाम 04 बजे तक संभागीय मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र व अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु विभाग की वेबसाइट ूूूण्जतपइंसण्बहण्हवअण्पद का अवलोकन किया जा सकता है।
कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
