Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में वीरता, शौर्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित

Published

on

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में वीरता, शौर्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित
राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में वीरता, शौर्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित

रायपुर। राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने 14 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को वीरता आदम्य साहस और बहादुरी के लिए पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया। 

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में वीरता, शौर्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित
राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में वीरता, शौर्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित

     सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुनील शर्मा, निरीक्षक संदीप कुमार माडिले जिला बीजापुर, आरक्षक मड़कम पाण्डू जिला सुकमा, आरक्षक मड़कम हड़मा जिला सुकमा को वीरता पद से सम्मानित किया। इसी प्रकार आरक्षक मड़कम देवा जिला सुकमा, आरक्षक वारसे हुंगा जिला सुकमा, डी.एस.एफ. आरक्षक रोशन गुप्ता जिला सुकमा, सहायक उप निरीक्षक शहीद रामूराम नाग जिला सुकमा, आरक्षक शहीद कुंजाम जोगा जिला सुकमा, आरक्षक शहीद वंजाम भीमा जिला सुकमा, सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार मरकाम जिला दंतेवाड़ा, प्रधान आरक्षक माड़वी सन्नू जिला दंतेवाड़ा, कंपनी कमाण्डर करोड़ सिंह 17वीं वाहिनी छस बल, जिला कबीरधाम, आरक्षक पुरूषोत्तम देवांगन जिला दंतेवाड़ा को पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया गया। इसके अलावा महानिदेशक हिमांशु गुप्ता जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं जिला रायपुर को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक दिया गया। 

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में वीरता, शौर्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित

    सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक से पुलिस महानिरीक्षक ध्रुव गुप्ता अपराध अनुसंधान विभाग पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर जिला सूरजपुर, सेनानी श्रीमती श्वेता राजमणी 19वीं पोखरण वाहिनी छस बल जिला जगदलपुर को भारतीय पुलिस पदक से अलंकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे जिला कोरिया, सहायक पुलिस महानिरीक्षक रोहित कुमार झा गुप्तवार्ता विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, निरीक्षक-अ/स्टेनो श्रीमती कौशिल्या भट्ट अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, निरीक्षक-अ कमलेश कुमार मिश्रा विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, प्लाटून कमाण्डर डाल सिंह नामदेव 13वीं वाहिनी छस बल जिला कोरबा, कंपनी कमाण्डर दिलीप कुमार सिन्हा 15वीं वाहिनी छस बल जिला बीजापुर, सहायक प्लाटून कमाण्डर सुशील कुमार बरूआ प्रथम वाहिनी छस बल, भिलाई को भारतीय पुलिस पदक से अलंकृत किया गया। 

    राज्य वीरता पुरस्कार के लिए रायगढ़ जिले से आर्यन खेश, राकेश मिंज और धमतरी जिले से आशु देवांगन, मेहुल देवांगन तथा बालोद जिले से हेमाद्री चौधरी को सुझबुझ और बहादुरीपूर्ण कार्य के लिए राज्य वीरता पुरस्कार से अलंकृत किया गया। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

गोत्र विवाद में सामाजिक बहिष्कार, 5 लाख की मांग:कोरबा में दंपती से समाज में शामिल करने मांगी मोटी रकम,कोर्ट ने FIR के दिए आदेश

Published

on

कोरबा। कोरबा में गोत्र के नाम पर एक दंपती का सामाजिक बहिष्कार करने और उन्हें समाज में दोबारा शामिल करने के एवज में 5 लाख रुपये की मांग करने के मामले में न्यायालय ने चार कथित सामाजिक ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस अब मामले की जांच करेगी।

जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी एक युवक अगस्त 2022 से कोरबा जिले के पीढ़ीभर क्षेत्र में एक निजी ठेका कंपनी में कार्यरत है। युवक ने 26 अगस्त 2022 को रायपुर निवासी एक युवती से विवाह किया था। विवाह की जानकारी समाज के लोगों को मिलने के बाद कथित तौर पर दोनों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया।

गोत्र को लेकर खड़ा हुआ विवाद

पीड़ित दंपती का कहना है कि युवक का गोत्र कश्यप और उसकी पत्नी का लिमोता गोत्र है। बावजूद इसके समाज के कुछ पदाधिकारियों ने दोनों को एक ही गोत्र का बताते हुए विवाह पर आपत्ति जताई और परिवार को समाज से अलग कर दिया।

समाज में शामिल करने के लिए मांगे लाखों रुपये

शिकायत के अनुसार, शुरुआत में समाज के पदाधिकारियों ने दंपती को दोबारा समाज में शामिल करने के लिए 2 लाख रुपये की मांग की। बाद में यह रकम बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दी गई।

दंपती ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला देते हुए 11-11 हजार रुपये देने का प्रस्ताव रखा, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया। आरोप है कि बाद में समाज में पुनः शामिल करने के नाम पर 5 लाख रुपये की मांग रखी गई।

3 लाख देने के बाद भी नहीं मिला समाज में स्थान

पीड़ित ने न्यायालय में दायर याचिका में बताया कि सामाजिक बहिष्कार और दबाव से परेशान होकर उन्होंने किसी तरह 3 लाख रुपये की व्यवस्था कर संबंधित लोगों को दे दिए। इसके बावजूद उन्हें समाज में शामिल नहीं किया गया और शेष 2 लाख रुपये की मांग जारी रखी गई।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज होगी एफआईआर

मामले में अधिवक्ता प्रिंस अग्रवाल ने बताया कि न्यायालय ने प्रथम दृष्टया तथ्यों को गंभीर मानते हुए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस के लिए एफआईआर दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच करना अनिवार्य है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला गोत्र और सामाजिक परंपराओं के नाम पर कथित सामाजिक बहिष्कार तथा आर्थिक वसूली जैसे गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। अब पुलिस जांच से पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Continue Reading

कोरबा

सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन

Published

on

कोरबा। न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहंचाने तथा आपसी सहभाविता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ किया गया है। जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। जिसमें सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किया जायेगा। विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जा रहा है इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह के आरम्भ के साथ शुरू किया गया है। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का उद्देश्य सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में संबंधित पक्षकारों/अधिवक्तागणों को सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित कर समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। इन सुलह-बैठकों का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में गठित न्यायाधीशों की कमेटी (प्रशिक्षित मध्यस्थ) द्वारा पक्षकारों  को सुलह-प्रयास हेतु बैठकों/वार्ताओं में व्यक्तिगत रूप से अथवा विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल कर आपसी सुलह/वार्ता से प्रयास किया जा रहा है। श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, ममता भोजवानी, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं सुनिल कुमार नन्दे, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा प्रकरणों में आज प्री-सिटिंग हेतु उपस्थित पक्षकारों के मध्य आपसी सुलह-वार्ता का प्रयास किया गया है तथा सुलह हेतु पक्षकारों को सुझाव दिया गया है जिससे आपसी सहमति के आधार पर प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के आधार पर सुनिश्चित किया जा सकें।

Continue Reading

कोरबा

22 से 26 जून तक आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा में कोरबा जिले की होगी सहभागिता

Published

on

कोरबा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 22 जून से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा रायपुर से सोमनाथ गुजरात तक आयोजित की जा रही हैं।
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में कोरबा जिले से 20 विशिष्टजन 22 जून को सुबह 7 बजे रायपुर से विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे।
इस सम्बन्ध में नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरबा जिले से 20 विशिष्टजनों का दल जिले के धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातत्विक शिवालय के पावन भूमि के माटी कलश एवं पावन नदी के जल कलश के साथ पांच दिवसीय सांस्कृतिक यात्रा के लिए 21 जून को रायपुर रवाना होंगे।
जहां से 22 जून की सुबह विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे। कोरबा जिले के दल में शामिल सभी सहभागी 22 से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा पूर्ण कर 27 जून को कोरबा वापस आएंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677