देश
पंजाब CM को जहरीला केमिकल पोलोनियम देने का दावा:खालिस्तानी आतंकियों ने बेअंत सिंह जैसा हाल करने की धमकी दी, भगवंत मान अस्पताल में भर्ती
Published
11 hours agoon
By
Divya Akashमोहाली,एजेंसी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी गई है। खालिस्तान समर्थक संगठन, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने प्रशासन को ईमेल भेजकर धमकी दी कि CM मान को भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वे बच गए तो उनका पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा हाल करेंगे।
सीएम मान मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट हैं। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने इस अस्पताल समेत 16 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी। दैनिक भास्कर को ज्ञानज्योति स्कूल की डायरेक्टर अनीत बेदी ने धमकी की कॉपी उपलब्ध कराई है।
मोहाली के SP सिटी दिलप्रीत सिंह ने ईमेल की पुष्टि की है। एसपी का कहना है कि धमकी भरा ईमेल आया है। हम सभी चीजों को वैरिफाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट हैं। अस्पताल की अच्छी तरह से जांच की गई है। सब सेफ है। सीनियर्स के अगले आदेश तक फोर्स को हॉस्पिटल में तैनात रखा जाएगा।

धमकी का पता चलते ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं।
दोपहर 1.11 बजे ब्लास्ट की धमकी
SP दिलप्रीत सिंह ने बताया कि मेल में ब्लास्ट का टाइम दोपहर 1.11 बजे दिया गया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सुबह साढ़े 7 बजे थ्रेट मेल मिलते ही फोर्टिस अस्पताल और स्कूलों की जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली लेकिन चांस नहीं लिया जा सकता।
रेडियोएक्टिव पदार्थ है पोलोनियम
CM मान को जिस पोलोनियम केमिकल देने की बात सामने आई है, वह दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है। यह बहुत जहरीला होता है। हालांकि, CM को पोलोनियम से संक्रमित कब, कहां और कैसे किया गया, खालिस्तान नेशनल आर्मी की मेल में इसका कोई जिक्र नहीं है।
CM मान रविवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने पर मोहाली फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए थे। फिर सोमवार को डिस्चार्ज होकर मोगा में AAP सरकार की नशा विरोधी रैली में हिस्सा लेने गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोगा में सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें सोमवार शाम करीब 5 बजे उन्हें फिर मोहाली फोर्टिस में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने उनकी सेहत को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया।
एक हफ्ते में दूसरी धमकी
पंजाब में एक हफ्ते के अंदर खालिस्तान नेशनल आर्मी ने इस तरह की धमकी वाली ये दूसरी मेल भेजी है। इससे पहले 11 फरवरी को भी संगठन ने मेल भेजकर दावा किया था कि पंजाब सीएम को 13 फरवरी को मानव बम से उड़ाया जाएगा। उस मेल में भी कुछ स्कूलों को धमकी दी गई थी।
खालिस्तान नेशनल आर्मी ने अपनी मेल में जिस दिलावर सिंह का जिक्र किया है, वह एक कॉन्स्टेबल था जिसने 31 अगस्त 1995 को पंजाब के तत्कालीन CM बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ा दिया था।
धमकी भरे ई-मेल में क्या लिखा
हंटर फार्ले के नाम से जीमेल के जरिए भेजे ई-मेल में पंजाब को खालिस्तान बताते हुए कहा गया है अपने बच्चे बचा लो और मोहाली के स्कूल बंद रखो। मेल में लिखा गया है कि यह खालिस्तान रेफरेंडम वालों को गैंगस्टर बताकर उनका एनकाउंटर लेने का बदला है।
मेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिखा है। इसके साथ इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवीर सिंह और खान राजादा का जिक्र है। हालांकि इससे पहले भी कई बार अमृतसर, जालंधर, पटियाला, मोहाली और चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, लेकिन हर बार यह खोखली निकलीं। इस बार स्कूलों के साथ CM भगवंत मान को लेकर भी धमकी दी गई।
धमकी भरे ई-मेल की कॉपी…

स्कूलों और अस्पताल को यह मेल भेजा गया है।
बॉडी के इंटरनल ऑर्गन और DNA नष्ट कर देता है पोलोनियम
पोलोनियम-210 (Po-210) को दुनिया के सबसे घातक जहरों में से एक माना जाता है। यह रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अल्फा विकिरण उत्सर्जित करता है।
शरीर में यह खाने, पीने या सांस के जरिए चला जाए, तो इंटरनल ऑर्गन और DNA को तेजी से नष्ट कर देता है। उल्टी और लूज मोशन इसके शुरुआती लक्षण हैं। इसका कोई एंटीडोट नहीं है, यानी इसका असर खत्म करने की कोई दवा नहीं है।

You may like
देश
सलमान खान के पिता राइटर सलीम खान की हालत स्थिर:तबीयत बिगड़ने के बाद आईसीयू में भर्ती हुए थे, परिवार के कई सदस्य अस्पताल पहुंचे
Published
10 hours agoon
February 17, 2026By
Divya Akashमुंबई,एजेंसी। सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को मंगलवार सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
हालांकि, अभी तक उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह सामने नहीं आई है। बुधवार सुबह 11 बजे परिवार की अनुमति के बाद मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।
सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद बेटे सलमान खान समेत परिवार के कई सदस्य अस्पताल पहुंचे। बेटी अलवीरा भागते हुए लीलावती अस्पताल जाती दिखीं। इसके अलावा उनकी दोनों पत्नी सलमा और हेलेन, बेटे अरबाज, दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा को भी अस्पताल के बाहर देखा गया।
अस्पताल पहुंचे परिवार के सदस्य

सलमान खान पिता को देखने लीलावती अस्पताल पहुंचे।

बेटी अलवीरा खान भागते हुए अस्पताल पहुंचीं।

सलमान खान की मां और सलीम खान की पत्नी सलमा खान अस्पताल पहुंचीं।

सलीम खान के दामाद अतुल अग्निहोत्री भी हॉस्पिटल पहुंचे।

सलीम खान की बेटी अर्पिता के पति और एक्टर आयुष शर्मा भी अस्पताल पहुंचे।

अलवीरा और अतुल के बेटे अयान भी हॉस्पिटल पहुंचे।

अलवीरा और अतुल की बेटी अलीजेह भी अस्पताल पहुंचीं।

सलीम खान के पोते अरहान और निर्वाण अस्पताल जाते हुए नजर आए।

हेलेन भी पति सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचीं।
1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था
बता दें कि सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था और वह हाल ही में 90 साल के हुए हैं। वह हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर में गिने जाते हैं।
सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले।
लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग उनकी वास्तविक ताकत नहीं है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और पटकथा लेखन में कदम रखा।

अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान ‘प्रिंस सलीम’ नाम का उपयोग करते थे।
‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई
सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और संवाद लोगों के दिलों में बस गए।
उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज़ बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम–जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला, और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा।

देश
चांदी आज ₹8 हजार गिरी, ₹2.33 लाख पर आई:सोना ₹2 हजार घटकर ₹1.51 लाख हुआ; 4 दिन में चांदी ₹33 हजार, सोना ₹6 हजार सस्ता
Published
10 hours agoon
February 17, 2026By
Divya Akashनई दिल्ली,एजेंसी। चांदी में आज 17 फरवरी को लगातार चौथे दिन गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 7,992 रुपए गिरकर ₹2.33 लाख पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,242 रुपए सस्ता होकर रू.1.51 लाख पर आ गया है।
चार दिन में सोना रू.6 हजार और चांदी रू.33 हजार सस्ती
- पिछले 4 कारोबारी दिन में चांदी रू.33 हजार रुपए सस्ती हुई है। इसने 29 जनवरी को रू.3.86 लाख का हाई बनाया था। तब से अब तक चांदी रू.1.53 लाख सस्ती हो चुकी है।
- सोना भी बीते 4 कारोबारी दिन में रू.6 हजार रुपए सस्ता हुआ है। इसने भी 29 जनवरी को रू.1.76 लाख का हाई बनाया था। तब से अब तक सोना रू.24 हजार सस्ता हो चुका है।
- 2025 में सोना रू.57 हजार (75%) बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना रू.76 हजार का था, जो 31 दिसंबर 2025 को रू.1.33 लाख रुपए हो गया।
- चांदी इस दौरान रू.1.44 लाख (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी रू.86 हजार की थी, जो साल के आखिरी दिन रू.2.30 लाख प्रति किलो हो गई।
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें:
- ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: सोना एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में ईंधन और भारी सुरक्षा का खर्च आता है। आयात केंद्रों से दूरी बढ़ने पर ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाती है, जिससे स्थानीय दाम बढ़ जाते हैं।
- खरीदारी की मात्रा : दक्षिण भारत जैसे इलाकों में खपत ज्यादा (करीब 40%) होने के कारण ज्वेलर्स भारी मात्रा में सोना खरीदते हैं। बल्क खरीदारी पर मिलने वाली छूट का फायदा ग्राहकों को कम दाम के रूप में मिलता है।
- लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: हर राज्य और शहर के अपने ज्वेलरी एसोसिएशन (जैसे तमिलनाडु में मद्रास ज्वेलर्स एसोसिएशन) होते हैं। ये संगठन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर अपने इलाके के लिए सोने का रेट तय करते हैं।
- पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स ने अपना स्टॉक किस रेट पर खरीदा है, यह भी मायने रखता है। जिन ज्वेलर्स के पास पुराने और सस्ते रेट पर खरीदा हुआ स्टॉक होता है, वे ग्राहकों से कम कीमत वसूल सकते हैं।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी।
स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है।
क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

देश
AI समिट में भीड़ और अव्यवस्था से डेलीगेट्स परेशान:सामान चोरी हुआ, घंटों कतार में खड़े रहे, आईटी मिनिस्टर वैष्णव ने माफी मांगी
Published
10 hours agoon
February 17, 2026By
Divya Akashनई दिल्ली,एजेंसी। दिल्ली के भारत मंडपम में दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में से एक ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ चल रहा है। इसके पहले दिन 16 फरवरी को हुई अव्यवस्थाओं पर केंद्र सरकार ने माफी मांगी है।
पहले दिन हजारों की संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक एक्सपर्ट्स और विदेशी डेलीगेट्स पहुंचे थे। भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा के कारण एंट्री पॉइंट्स पर लंबी कतारें लग गईं। ग्लोबल टेक कंपनियों के प्रतिनिधि और डेलीगेट्स को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ के सामान भी चोरी हुए।

पीएम मोदी के आने से पहले फाउंडर्स और एग्जिबिटर्स को वेन्यू में एंट्री के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा।

AI समिट के पहले दिन भारी भीड़ देखी गई। एंट्री गेट्स पर डेलीगेट्स, स्टार्टअप फाउंडर्स और स्टाफ की लंबी लाइनें नजर आईं।
70 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे, भीड़ से बिगड़े हालात
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज 17 फरवरी को कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी AI समिट है। पहले दिन ही 70 हजार से ज्यादा लोग कार्यक्रम में पहुंचे। अब इंतजाम ठीक हैं, लेकिन अगर कल किसी को परेशानी हुई तो हम उसके लिए माफी मांगते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार सुझावों के लिए तैयार है और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक ‘वॉर रूम’ बनाया गया है जो चौबीसों घंटे काम कर रहा है। ‘वॉर रूम’ एक ऐसा कंट्रोल सेंटर होता है जहां से पूरे वेन्यू की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाती है।
फाउंडर का दावा- सुरक्षा घेरे के बीच चोरी हुए वियरेबल्स
- कई एग्जीबिटर्स ने शिकायत की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले सुरक्षा जांच के नाम पर उन्हें उनके ही स्टॉल से बाहर कर दिया गया।
- स्टार्टअप ‘नियो सेपियन’ के CEO धनंजय यादव ने आरोप लगाया कि सुरक्षा जांच के लिए जब उन्हें स्टॉल से बाहर भेजा गया, तब उनके कीमती AI वियरेबल्स गायब हो गए।

AI समिट में लगे एक्सपो में VIP मूवमेंट के दौरान कुछ स्टॉल्स पर गैजेट चोरी हो गए।
कनेक्टिविटी और खराब कम्युनिकेशन पर भी उठे सवाल
रिस्किल के फाउंडर पुनीत जैन और एंटरप्रेन्योर प्रियांशु रत्नाकर ने मैनेजमेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पैची वाई-फाई, मोबाइल नेटवर्क की समस्या और रजिस्ट्रेशन में बार-बार हो रही दिक्कतों ने अनुभव खराब किया। फाउंडर्स का कहना था कि VIP मूवमेंट की वजह से उन लोगों को घंटों बाहर खड़ा रखा गया जो देश का AI भविष्य बना रहे हैं।
कांग्रेस बोली- मोदी की ‘रील’ के चक्कर में देश की इमेज बर्बाद
समिट में हुई अव्यवस्ता पर कांग्रेस ने एक पोस्ट किया है। इसमें लिखा- दिल्ली में AI समिट हो रहा है, लेकिन वहां के हालात बहुत ही भयानक हैं। समिट में मिस-मैनेजमेंट से फाउंडर्स और एग्जिबिटर्स बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि PM मोदी के आने के लिए मेन हॉल खाली करा दिया गया और एग्जिबिटर्स को उनके ही पेड स्टॉल्स से निकाल दिया गया।
इसके अलावा समिट में लोगों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ीं, जैसे:
- सिक्योरिटी लैप्स के चलते कई सारे प्रोडक्ट्स चोरी हो गए
- समिट वेन्यू में इंटरनेट न चलने की वजह से डेमो फेल हो गए
- फाउंडर्स/एग्जिबिटर्स वेन्यू में एंट्री के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे
- AI और टेक इवेंट में लैपटॉप, बैग, कैमरा, वाटर बॉटल बैन था
- समिट में पेमेंट मोड सिर्फ कैश रहा, कई एग्जिबिटर्स भूखे रहे
ये सब इसलिए हुआ क्योंकि AI समिट के पहले ही दिन नरेंद्र मोदी अपने लाव-लश्कर के साथ वहां फोटो खिंचवाने और रील बनवाने पहुंच गए। ये दिखाता है कि मोदी को सिर्फ अपनी छवि चमकाने से मतलब है। विश्व स्तर पर देश की इमेज बर्बाद होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

इवेंट में मौजूद AI स्टार्टअप फाउंडर्स ने PM मोदी को गेजेट्स की जानकारी दी।
मंडपम में 4 हजार कैमरे और 15 हजार जवान तैनात
भारत मंडपम में चल रहे ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए 4 हजार से ज्यादा AI-इनेबल्ड कैमरे और 15 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं…
- G20 जैसी सुरक्षा: पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा के इंतजाम 2023 में हुए G20 समिट के स्तर के हैं। अकेले कार्यक्रम स्थल पर ही 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
- फेस रिकग्निशन सिस्टम: संदिग्धों की तस्वीरों को ‘AI फेस रिकग्निशन सिस्टम’ में फीड किया गया है। अगर ये किसी संवेदनशील जगह के पास दिखते हैं, तो पुलिस को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा।
- ड्रोन और एयर डिफेंस: कार्यक्रम स्थल पर 6 एंटी-ड्रोन सिस्टम और 4 एयर डिफेंस गन तैनात हैं। पूरे इलाके को 10 जोन में बांटा गया है, जिसकी निगरानी DCP रैंक के अधिकारी कर रहे हैं।
- हाई-टेक गैजेट्स: सुरक्षाकर्मियों को ऐसे AI स्मार्ट चश्मे दिए गए हैं, जिनमें ‘थर्मल इमेजिंग’ सिस्टम लगा है। इससे भीड़भाड़ वाली जगहों पर संदिग्धों को पहचानना आसान होगा।
- होटलों और पर्यटन स्थलों पर नजर: एक दर्जन से ज्यादा 5-स्टार होटलों में पुलिस कमांड रूम बनाए हैं। लाल किला, कुतुब मीनार और चांदनी चौक जैसे पर्यटन स्थलों पर भी कड़ी सुरक्षा है।
PM मोदी ने समिट का उद्घाटन किया था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का औपचारिक उद्घाटन किया था। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। यहां AI एक्सपो का भी आयोजन किया गया है।
एक्सपो में दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस पेश किए हैं। यहां आम लोग देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन जैसे टेक दिग्गज इवेंट में शामिल हो रहे हैं।


बाँकी मोगरा स्व. अक्षत अग्रवाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच आज,, मुख्य अतिथि होंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री…देखे पूरी
स्व. अक्षत अग्रवाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच आज,, मुख्य अतिथि होंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री…देखे पूरी खबर
छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अफसर बने IAS:केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना, 2024 की चयन सूची के तहत मिला प्रमोशन
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई