नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
सुरक्षा को लेकर पुलिस हुई गंभीर,,,, व्यापारियों के साथ बैठक कर दिया गाइडलाइन,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :– नगर पालिका परिषद एवं पुलिस थाना बांकी मोगरा क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के घटनाओं को देखते हुए थाना प्रभारी बाँकी मोगरा जिला कोरबा के निर्देशानुसार थाने में पदस्थ उप निरीक्षक एवं वर्तमान प्रभारी नंदलाल टंडन ने व्यापारियों से बैठक कर नगर की सुरक्षा एवं भविष्य में घटने वाली घटनाओ से बचने और सतर्क रहने को लेकर समझाइश दी साथ ही घटनाओं को रोकने हेतु निम्न सुरक्षा उपायों का पालन करना सुनिश्चित किया ।
• अपने यहां एक चौकीदार रखे जो हमेशा चौकन्ना रहे।
• अपने दुकान के अंदर व बाहर अच्छी गुणवत्ता वाली सीसीटीवी कैमरा विथ वॉयस रिकॉर्डर लगवाए जो हमेशा चालू हालत में रहे जिसमें लंबी बैकअप की क्षमता हो।
• गमछा, मास्क और मुंह बांध कर आने वाले ग्राहकों को दुकान में प्रवेश न दें।
• सराफा दुकान खोलने और बंद करने के समय सतर्क रहे ।
• आस पास कोई आपत्तिजनक या अंजान व्यक्ति नज़र आए तो तुरंत थाना या 112 को संपर्क कर जानकारी दे।
• ग्राहकों से लेनदेन के समय अपने स्टाफ को सतर्क रहने का हिदायत दे।
• खरीदारी करने आए ग्राहकों का नाम पता मोबाइल नंबर रजिस्टर में लिखे।
• सराफा व्यापारी ज्वेलरी और कैश रकम लेकर आते और जाते वक्त एक ही रस्ते का इस्तेमाल न करे और समय बदल बदल कर जाए।
• ग्राहकों को आभूषण ले जाते वक्त सतर्क रहने और साथ में किसी को लेकर आने की हिदायत दे।
• अपने अपने कर्मचारियों की पुलिस सत्यापन अवश्य करावे।
• दुकानों और बैंक से नगद रकम लाते और लेजाते वक्त सतर्क रहे साथ ही अपने सहयोगी को साथ जरूर रखे ।
उक्त बिंदुओं पर चर्चा कर उपस्थित समस्त व्यापारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा बरतने की हिदायत दी साथ ही किसी घटना की जानकारी या अंजान संदेहजनक व्यक्ति की जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबर पर तुरंत देने की निवेदन की।
1 – पुलिस कंट्रोल रूम – 9479193399
2 – थाना प्रभारी बाँकी मोगरा – 9479193312
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
बांकी मोगरा – बीच सड़क पर असुरक्षित तरीके से खड़े ट्रक से टकराई दो अलग अलग बाइक, चालक बुरी तरह घायल…देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा – बीती 15 अप्रैल की रात बांकी थाना से कुछ ही दूरी पर इंदिरा नगर में हमेशा की तरह बीच सड़क में असुरक्षित तरीके से एक ट्रेलर वाहन खड़ी हुई थी इसी दौरान लगभग रात 10:20 बजे एक सोल्ड बाइक एस पी 125 लेकर चालक आया और अचानक ट्रक के पीछे जा घुसा, जिससे बाइक वाहन चालक बुरी तरह घायल होकर लहूलुहान हो गया।

सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची जहां से बांकी पुलिस के द्वारा घायल बाइक चालक को कटघोरा चिकित्सालय पहुंचाया दिया गया जहां घायल का उपचार चल रहा है। घायल चालक का पहचान मनमोहन साहू पिता गोरेलाल साहू 45 वर्ष पता लखन पुर के रूप में हुआ है जो पेट्रोल टंकी में कार्यरत है। घायल मनमोहन को गंभीर चोटें आई है, हालत नाजुक बताई जा रही है।
पहले घटना के बाद जैसे ही पुलिस घटनास्थल पहुंची तब ट्रेलर क्रमांक सी जी 13 एल 9096 का चालक अपनी वाहन लेकर शुक्लाखार कटघोरा की ओर भागने लगा और घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर अपनी वाहन बीच सड़क में छोड़ कर भाग निकला। उसी दौरान एक बुलेट बाइक क्रमांक सीजी 12 बीवी 4696 में सवार चालक आया और उसी वाहन क्रमांक सीजी 13 एल 9096 में आकर जोरदार टक्कर मार दिया जिससे चालक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे आनन फानन में उपचार के लिए secl अस्पताल बाकी मोगरा पहुंचाया गया।

मिली जानकारी अनुसार बुलेट वाहन का चालक secl सुरकछार माइंस में गार्ड के पद पर कार्यरत है, हेलमेट पहने होने के वजह से सर काफी हद तक बच गया पर टक्कर जोरदार होने के वजह से चालक के सर और चेहरे में चोटें लगी है साथ ही पैर के घुटने में चोट आई है वही बुलेट बाइक में बुरी तरह से क्षति हुई है जो सामने से शाकब टूट कर बंद हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फिलहाल दोनों बाइक और बीच सड़क में खड़े ट्रेलर को थाना बाकी मोगरा पुलिस अपने गिरफ्त में लेकर थाना ले आया है जिसपर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश करेगी।
बांकी मोगरा क्षेत्र में बड़े वाहनों वाले मोटर मालिक और चालक प्रतिदिन शाम होते ही बीच सड़क पर अपनी वाहन बीच सड़क पर खड़ी कर देते है जिससे हमेशा इस तरह के घटना होने की संभावना बनी रहती है, और इसी वजह से कई जाने तक चुकी है।गौर करने वाली बात तो ये है कि थाना बाकी मोगरा के सामने और उससे कुछ ही दूरी पर बड़ी बड़ी वाहने खड़ी कर दी जाती है जिसका जानकारी पुलिस विभाग को है साथ ही यहां के जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार अवगत भी कराया जा चुका है, पर इस तरह के असुरक्षित तरीके से बीच सड़क पर खड़ी वाहनों पर अब तक किसी तरह की लगाम लगाई गई है न ही कोई कार्यवाही की गई है।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
सतनाम युवा मंच द्वारा केक काट कर मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, विचारों को जीवन में उतारने का किया आह्वान..देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :– दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारतीय संविधान के निर्माता भारत देश के प्रथम कानून मंत्री, भारतरत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बांकी मोंगरा सतनाम युवा मंच के साथियों द्वारा मेन चौक में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप जलाइ फिर श्रद्धांजलि देकर केक काटकर मनाई जयंती।
सतनाम युवा मंच के युवा साथी दिलीप कुर्रे एवं संजय आजाद ने बाबा साहब के महान योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समता, न्याय और ज्ञान की निरंतर साधना का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और हर नागरिक को उनसे प्रेरणा लेकर समानता, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द की भावना अपनानी चाहिए ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिलीप कुर्रे (सतनाम युवा मंच), संजय आजाद (जनप्रतिनिधि), विश्वजीत मनहर भुनेश्वर कुर्रे, राहुल बंजारे, अधिवक्ता अविनाश डहरिया, संजीव पटेल, अमृता रानाडे, शकुंतला मधुकर, विमला जनार्दर, चंद्रप्रकाश आजाद, सत्यम आजाद, देव राजपुत, प्रजेश जांगड़े, प्रमोद खांडे, शाहिद अंसारी, शेखू, महेंद्र गजभिए, गप्पू, धर्मेंद्र, महेंद्र गजभिए एवं बड़े संख्या में युवा साथीयो ने उपस्थिति दर्ज कराई।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
पार्षद अश्वनी मिश्रा ने न.पा.प. के मुख्य अधिकारी को स्थाई अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने के लिए लिखा पत्र, देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :- नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत आगजनी जैसे आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड (दमकल) वाहन उपलब्ध नहीं होने के वजह से क्षेत्र में कभी बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती है या आगजनी की घटना होने के काफी देर बाद दमकल की गाड़ियां पहुंच पाती है जिसके वजह से घटनास्थल पर पूरी तरह क्षति हो जाती है।
• जन सुरक्षा दृष्टि से पार्षद अश्वनी मिश्रा ने की अच्छी पहल।
• आगजनी की स्थिति में दमकल वाहन देर से पहुंचने की समस्या हर बार होती है।
• हाल ही में क्षेत्र में टायरो पर भीषण आग लगने की घटना घटी थी।
• क्षेत्र के सुरक्षा के लिए विभागीय अधिकारीगण को इस विषय पर गंभीरता से करना चाहिए मनन।

इसी विषय को गंभीरता से लेते हुए वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने पूरे क्षेत्र के सुरक्षा के लिए नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा के मुख्य अधिकारी को पत्र लिख कहा कि हमारा क्षेत्र एक बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है और यहां एक भी अग्निशमन वाहन नहीं है। जिससे आगलगी की घटना होने पर जिला मुख्यालय से ही दमकल वाहन ही घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाते हैं पर इनके आते आते घटनास्थल पर पूरी तरह से क्षति हो जाती है।
जन सुरक्षा और भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका में स्थाई रूप से कम से कम एक फायर ब्रिगेड (दमकल) वाहन की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे क्षेत्र में होने वाली अप्रिय घटना से राहत मिल सके या बचा जा सके या आगलगी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

क्षेत्रीय व्यापारीगण – से चर्चा करने पर बताया कि बांकी मोगरा के मुख्य चौक में बड़े संख्या में व्यापारी गण एवं दुकानें स्थित है। व्यापारियों ने भी स्थाई रूप से दमकल वाहन उपलब्ध कराने की सहमति देते हुए कहा कि हमारे मुख्य चौक में बड़ी मात्रा में दुकानें स्थित है साथ ही शॉपिंग मॉल मैरिज हॉल, हॉस्पिटल जैसे स्थानों पर आग से बचनें के लिए सेल्फ डिफेंस जरूरी है क्षेत्र में होटल, मॉल, मार्केट काम्प्लेक्स, स्कूल, अस्पताल जैसे जगहों पर अगर अचानक कभी भी इस तरह का कोई अप्रिय घटना घट सकती है। दूर जिला मुख्यालय से दमकल आते आते हमेशा देर हो जाता है तब तक तो व्यापारी को या जिनके यहां आगजनी हुई हो उनको बड़ी क्षति हो सकती है इसलिए बांकी मोगरा में भी स्थाई रूप से दमकल जरूर उपलब्ध होना चाहिए, साथ ही व्यापारिगणों ने भी नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से निवेदन की है कि क्षेत्र के सुरक्षा के लिए कम से कम एक दमकल जरूर उपलब्ध कराएं।
नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा मुख्य अधिकारी को पार्षद अश्वनी मिश्रा के ज्ञापन पर और क्षेत्र के बड़ी आबादी की सुरक्षा दृष्टि से अग्निशमन वाहन स्थाई रूप से उपलब्ध कराने या विभागीय सुविधा अनुसार समाधान निकालना चाहिए ।
पार्षद अश्वनी मिश्रा ने ज्ञापन की प्रतिलिपि अनेकों विभाग तक पहुंचाकर इस बड़ी समस्या का अवगत कराया।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
