Connect with us

राजनीति

पाली तानाखार की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दुलेश्वरी सिदार 26 अक्टूबर को करेंगी नामांकन दाखिल

Published

on

प्रदेश संगठन प्रभारी कुमारी शैलजा एवं डॉ. महंत होंगे शामिल
कोरबा/ पाली। कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दुलेश्वरी सिदार 26 अक्टूबर को प्रात: 11:00 बजे कोरबा कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगी। प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी शैलजा एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत श्रीमती सिदार के नामांकन रैली में शामिल होंगे और नामांकन दाखिल के समय कलेक्ट्रेट में भी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत मिश्रा एवं पाली, पसान, पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों ने जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों, सभी ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयुआई, राजीव युवा मितान क्लब, गौठान अध्यक्ष, धान खरीदी केन्द्र एवं आईटी के पदाधिकारियों से अपील की है कि 26 अक्टूबर दिन गुरूवार को प्रात: 11:00 बजे कलेक्टे्रट के पास भारी संख्या में उपस्थित होकर श्रीमती दुलेश्वरी सिदार (अम्मा) के नामांकन कार्यक्रम को सफल बनायें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा, मोंटी पटेल जिला महामंत्री नियुक्त:कोरबा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

Published

on

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा जिले में नई नियुक्तियां की गई हैं। वैभव शर्मा को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष और मोंटी पटेल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों, जनसंपर्क अभियानों और युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जिला महामंत्री मोंटी पटेल भी संगठन के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर परिश्रम और सक्रियता दिखाई है।

दोनों नवनियुक्त नेताओं को बधाई दी गई

इन नियुक्तियों की घोषणा भारतीय जनता पार्टी के टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में की गई। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। घोषणा के बाद भाजपा और युवा मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त नेताओं को बधाई दी।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वैभव शर्मा और मोंटी पटेल के नेतृत्व में युवा मोर्चा कोरबा जिले में युवाओं को संगठित कर संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों को नई गति देगा। बताया जा रहा है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चा में थे।

Continue Reading

कोरबा

युवा कांग्रेस – प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा समेत जिला युवा कांग्रेसियों ने कफ़न ओड कलेक्टर कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन‌।

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

कोरबा :– हाल ही में नोनबिर्रा और हरदीबाजार के दो किसानों ने प्रशासन से प्रताड़ित होकर जहर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया जिससे आक्रोशित होकर जिला युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा और समस्त जिला युवा कांग्रेसियों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने कफ़न ओड कर किया धरना प्रदर्शन‌।

जमकर नारेबाजी कर किया गया विरोध प्रदर्शन।

प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा ने बताया कि आदिवासी ग्रामीणों द्वारा प्रशासन से प्रताड़ित होकर जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश करने जैसा कृत्य के जिम्मेदार सरकारी प्रशासनिक विफलता और संबंधित अधिकारीगण है।

भविष्य में आदिवासी ग्रामीणों किसानों के ऊपर इस तरह के अत्याचार पर अंकुश लगाया जाए और साथ ही इस घटना के जिम्मेदार अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जल्द से जल्द कार्यवाही किया जाना चाहिए। कार्यवाही नहीं होने पर युवा कांग्रेस आगे और भी बड़ी लड़ाई लड़ने लिए तैयार है कहते हुए चेतावनी दी जिसके जिम्मेदार संबंधित अधिकारियों को होगी।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा, प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कंवर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह, कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान, शहर जिला अध्यक्ष पंकज, बाकीमोगरा नगर पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन, जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण आकिब व विवेक श्रीवास, जिला महासचिव बालेंद्र सिंह व भरत मिश्रा और जिला युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

भाजपा जिला संगठन एवं विधानसभा प्रभारियों की नई नियुक्तियां की प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने

Published

on

कोरबा/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय ने आज प्रदेश के सभी जिलों में संगठन प्रभारियों में फेरबदल करते हुए नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसी तरह विधानसभा क्षेत्रों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। कोरबा जिला संगठन प्रभारी अनिल केशरवानी एवं सह प्रभारी सुनील गुप्ता का बनाया गया है। ज्योतिनंद दुबे को मुंगेली, ऋतु चौरसिया को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का दायित्व दिया गया है।
देखें पूरी लिस्ट-

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677