Connect with us

कोरबा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 9वीं, 11वीं की स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं एवं 5वीं,8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा की समुचित तैयारी के लिए संकुल स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई

Published

on

कोरबा। जिले के दूरस्थ वनाँचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा,विकासखंड – पोड़ीउपरोड़ा, जिला – कोरबा के संकुल केंद्र सिमगा एवं गडरा अंतर्गत आगामी आयोजित किये जाने वाले कक्षा 1,2,3,4,6,7,9,11 वीं स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं तथा कक्षा 5वीं एवं 8वीं के केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा की समुचित तैयारी के लिए संकुल प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 10 मार्च 2026 को आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में विद्यार्थियों की सतत शैक्षिक उन्नति तथा विभिन्न आवश्यक विभागीय एजेंडा पर चर्चा की गई। बैठक में प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने आगामी दिनांक 25 मार्च 2026 से प्रारम्भ हो रहें कक्षा 9वीं एवं 11वीं की स्थानीय वार्षिक परीक्षा तथा दिनांक 17मार्च से प्रारम्भ हो रहे कक्षा 5वीं की एवं 18मार्च से प्रारम्भ हो रहे कक्षा 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा को नियमानुसार सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में प्राचार्य श्री सिंह ने समस्त प्रधान पाठकों को प्राथमिक शालाओं के कक्षा पहली से चौथी तथा पूर्व माध्यमिक शालाओं के कक्षा छठवीं एवं सातवीं की स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं को नियमानुसार आयोजित किये जाने के लिए निर्देशित किये।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पालकगणों के साथ पृथक से आयोजित की गई संकुल स्तरीय बैठक में विद्यार्थियों के सतत शैक्षणिक उन्नति के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई। विभागीय बैठक में संकुल प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने छात्रवृत्ति भुगतान, छात्रवृति की पूर्णता/ अपूर्णता की स्थिति/ अपूर्णता का कारण (कक्षावार, बच्चों की सूची सहित), विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र की जानकारी, दिनांक 13 मार्च, 16मार्च,17 मार्च 2026 को आयोजित किये जाने वाले एम.बी.वी कैम्प की तैयारी, तम्बाकू मुक्त शाला की जानकारी, किसी शिक्षक-कर्मचारी का लंबित न्यायालयीन प्रकरण की जानकारी आदि बिन्दुओं पर व्याख्यातागणों,संकुल समन्वयकों, प्रधान पाठकों, शिक्षक – शिक्षिकाओं से चर्चा कर विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में पंचायतीराज व्यवस्था के जनप्रतिनिधि – सरपंचगण , शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष,सदस्यगण, पालकगण, व्याख्याता,संकुल समन्वयक द्वय , प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकगण,शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

Published

on

मानचित्रकार रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास बने सहायक अभियंता
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग में अपने कई अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी की है, जिसमें कोरबा जल संसाधन संभाग में प्रभारी कार्यपालन अभियंता (सहायक अभियंता) नयन रंजन चौधरी को प्रमोट करते हुए कार्यपालन अभियंता बनाया है। प्रमोशन मिलने के बाद नयन रंजन चौधरी फूलफ्लेश कार्यपालन अभियंता बन गए हैं।
मानचित्रकार रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास बने सहायक अभियंता
मानचित्रकार के रूप में वर्षों तक कोरबा संभाग को सेवा देने के बाद 09 मार्च को रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास को सहायक अभियंता के रूप में शासन ने पदोन्नत किया है। अभी दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना जारी नहीं की गई है।
जल संसाधन संभाग कोरबा में बंटी मिठाईयां:दी गई बधाईयां
सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी को कार्यपालन अभियंता, मानचित्रकारद्वय रावेन्द्र सिंह एवं जलांधर रैदास को सहायक अभियंता बनाए जाने पर जल संसाधन संभाग कोरबा में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाईयां दी और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

Continue Reading

कोरबा

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पाली मण्डल अध्यक्ष बने रामफल पटेल

Published

on

क्षेत्र के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करूंगा-रामफल
कोरबा/पाली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए अपनी नई कार्यकारणी का गठन किया है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाली के लिए भाजपा के समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता रामफल पटेल को मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। श्री पटेल की नियुक्ति से पाली मण्डल में भाजपा और सशक्त होगी। श्री पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।
पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा-रामफल पटेल
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पाली मण्डल अध्यक्ष बनने के बाद रामफल पटेल ने कहा-मैं नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पूरी करने का प्रयास करूंगा और भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा का विस्तार करने के साथ सक्रिय और भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास टीम भावना के साथ करूंगा एवं भाजपा की रीति-निति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए भी टीम भावना के साथ कार्य करूंगा।

Continue Reading

कोरबा

एपस्टीन फाइल में केन्द्रीय मंत्री का नाम आने पर महिला कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली

Published

on

कोरबा। महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशन एवं राष्ट्रीय महासचिव फुलोदेवी नेताम (प्रभारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस) के मार्गदर्शन में जिला महिला कांग्रेस कोरबा शहर एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम का खुलासा होने पर किया गया।

महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि भारत के केन्द्रीय मंत्री का नाम सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में आता है और देश के प्रधान मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी भी अपने पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभासिंह तंवर ने कहा कि आज देश जवाब मांग रहा है। इस मामले की सच्चाई क्या है। हमारे प्रधान मंत्री जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं, जबकि उन्हें ऐसे गंभीर मामले के विषय पर आगे आना चाहिए और देश के सामने सच्चाई रखकर सार्थक कार्यवाही करने चाहिए।
कार्यक्रम में शशिलता पाण्डेय, सीमा कुर्रे, शांता मंडावे, पुष्पा पात्रे, माधुरी ध्रुव, रीता वर्मा, शांति ठाकुर, किरण साहु, मानसी महंत, कृष्णा रजक, संगीता यादव, लक्ष्मी मरकाम, निशा, ईशा मानिकपुरी, नीता जायसवाल, मीरा सिंह, मनीषा जायसवाल, मीरा अग्रवाल सहित अनेकों महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677