Connect with us

छत्तीसगढ़

महिला दिवस:तेजस्विनी नारी शक्ति फाउंडेशन ने किया महिला शक्तियों का सम्मान, आपराधिक एवं हिंसात्मक घटनाओं के विरूद्ध की आवाज बुलंद

Published

on

बिलासपुर। तेजस्विनी नारी शक्ति फाउंडेशन एवं फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन द्वारा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लडऩे चली हूँ आज़ादी की जंग… स्त्री विमर्श 2024 राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी बिलासपुर में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई । तेजस्विनी नारी शक्ति फाउंडेशन ने महिला एकीकरण के लिए पहल कर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ हो रहें अपराधों एवं हिंसात्मक घटनाओं के विरुद्ध आवाज़ बुलंद की । भारत में महिला अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के लिये अग्रणी रूप से कार्य कर रही तेजस्विनी नारी शक्ति फाउंडेशन ने फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर महिला सप्ताह समापन कार्यक्रम के अंर्तगत तेजस्विनी महिला उधमिता विकास एवं कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र,क्षेत्रीय कार्यालय, रिंग रोड नंबर 2, मंगला चौक बिलासपुर में स्त्री विमर्श-2024 – अंतर्गत लडऩे चली हूँ आज़ादी की जंग थीम पर राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी एवं नारी शक्ति शिखर सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। न्यायधानी बिलासपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लडऩे चली हूँ आज़ादी की जंग… राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी- स्त्री विमर्श 2024 का गरिमामयी आयोजन अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन तेजस्विनी , छत्तीसगढ़ कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद , राष्ट्रीय वन्देमातरम- राष्ट्र प्रथम अभियान-भारत जनशक्ति एवं भारत युवाशक्ति संगठन तेजस्विनी नारी शक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एन्ड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से दिनाँक 8 मार्च 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। लडऩे चली हूँ आज़ादी की जंग… थीम पर स्त्री विमर्श 2024 पर केंद्रित राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी कार्यक्रम में महिला वक्ताओं एवं महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने सार्थक विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत तेजस्विनी नारी शक्ति फाउंडेशन की प्रदेश संयोजिका दीपक भास्कर, कार्यक्रम प्रभारी कविता श्रीवास, रीतू साहू, श्वेता आनंद, निकिता जायसवाल ने पुष्प गुच्छ तथा तेजस्विनी बैज लगाकर स्वागत किया । महिला संगोष्ठी में विभिन्न जि़ले से आये हुए महिला वक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकताओं ने महिलाओं , किशोरी बालिकाओं तथा कम उम्र की छोटी बच्चियों के साथ हो रहे यौन अपराधों, शोषण, हिंसात्मक घटनाओं के विरुद्ध आवाज़ बुलंद की। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा देश में प्रचलित महिलाओं के विधिक अधिकारों तथा कानूनों का सख़्ती के साथ पालन कराने पर ज़ोर दिया। । कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, नारी अस्तित्व एवं अस्मिता, महिलाओं के विधिक अधिकारों, महिलाओं की सुरक्षा तथा आत्मसम्मान के लिए, महिलाओं, युवतियों और किशोरी बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे यौन अपराधों, हिंसक घटनाओं के विरोध में प्रमुखता के साथ अपने विचार व्यक्त किये। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर देश और प्रदेश में महिलाओं और युवतियों में जनजागृति एवं जनचेतना लाने के लिये आयोजित किये गए राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी – स्त्री विमर्श 2024- लडऩे चली हूँ आज़ादी की जंग में जागरूक महिलाओं और युवतियों को तेजस्विनी नारी शक्ति शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया । महिला संगोष्ठी में प्रमुख वक्ता- डॉ. आकांक्षा दीक्षित स्त्री रोग विशेषज्ञ, सुष्मिता अग्रवाल डायरेक्टर सृष्टि चिल्ड्रन हॉस्पिटल, रश्मि दीक्षित मानव अधिकार कार्यकर्ता, नम्रता शर्मा नागरिक सुरक्षा सेवा, सोनी नेताम, कविता सोनी, पिंकी दीवान, रजनी जायसवाल, मीरा गुलहरे, पिंकी सोनी सहित अन्य महिला वक्ताओं ने संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किये । इस अवसर पर तेजस्विनीनारी शक्ति फाउंडेशन की प्रदेश संयोजिका दीपक भास्कर द्वारा महिला संगोष्ठी में सम्मिलित सभी वक्ताओं एवं उपस्थितजनों को महिलाओं की सुरक्षा तथा नारी अस्मिता की रक्षा, महिलाओं के आत्मसम्मान के लिये शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में तेजस्विनी नारी शक्ति फाउंडेशन की सभी सदस्याओं के द्वारा महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर तेजस्विनी नारी शक्ति फाउंडेशन महिला उधमिता विकास एवं कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र, क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ कर पूजन-अर्चन किया गया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्वपूर्ण कार्यक्रम लडऩे चली हूँ आज़ादी की जंग थीम पर आधारित – स्त्री विमर्श 2024 के राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन तेजस्विनी , छत्तीसगढ़ कला , साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद , राष्ट्रीय वन्देमातरम – राष्ट्र प्रथम अभियान – भारत जनशक्ति एवं भारत युवाशक्ति संगठन, फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एन्ड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई तथा जिला इकाई बिलासपुर के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्यगणों- प्रीति सुनहरे, उषा पटेल, शांता बंजारे, रजिया बेगम, करुणा साहू, सुषमा टिक्का, प्रीति पटेल, मीनाक्षी पटेल, इंदु निखिल साहू, डॉ. भूपेन्द्रधर दीवान, डॉ. प्रशांत उपाध्याय, रामगोपाल भार्गव सहित अन्य सदस्यों ने अपना सक्रिय योगदान दिया ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

संस्कृत विषय बचाओ अभियान: घोषणा को अमल में लाने संस्कृत शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Published

on

कोरबा। प्रदेश अध्यक्ष दौलत राम साहू के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी नोयन कुमार बुडेक, मनोज कुमार वर्मा, डॉ नारायण प्रसाद, गंगाराम साहू, हेमंत कुमार हिरवानी, दुर्गेश कुमार साहू, कुलेश्वर प्रसाद, दिनेश मंडावी, सुनील महार, ईश्वरी यदु कामिनी पिल्लई, रेणुका लदेर, शारदा साहू, सुरेखा सेन, सोमप्रभा साहू सहित प्रदेश के पांच शिक्षा संभाग के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भारतीय संविधान में आठवीं अनुसूची की भाषा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप संस्कृत विषय के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु उल्लेख किया गया है को ध्यान में रखते हुए गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री द्वारा 30 अप्रैल को विधानसभा से घोषणा किया गया कि संस्कृत भाषा को अनिवार्य कर रहे हैं, जिनका लघु चलचित्र सोशल मीडिया पर बहुत प्रसारित हैं।

इसे देख सुनकर प्रदेश भर के संस्कृत शिक्षकों में शासन की सौहार्द्रपूर्ण निर्णय से हर्ष की लहर है। संस्कृत भारतीय ज्ञान परंपरा, सभ्यता और संस्कार परक एक राष्ट्रभाषा है, जिनमें सनातन संस्कृति पूर्ण रूप से समाहित है। संघ के पदाधिकारियों द्वारा 10 मई एवं 26 मई 2026 को नवा रायपुर स्थित एम -14 आवास में शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर घोषणा के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए शीघ्र अति शीघ्र शासकीय आदेश जारी करवाने हेतु मांग पत्र सौपा, जिससे शिक्षक आश्वस्त हो जावे तथा मंत्री द्वारा संस्कृत विषय को अनिवार्य करने विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए यह शिक्षकों के लिए बहुत बड़ा पुरस्कार है, किन्तु आज पर्यन्त कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पदाधिकारियों ने आगे बताया कि इस पावन कार्य के लिए निरंतर प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कलेक्टर, विधायकगण, वित्त मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , राज्यपाल रमेन डेका , संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, सचिव सहायक संचालक छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डलम्, प्रदेश संयोजक व अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी फेड़रेशन कमल वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, डॉ अतुल कोठारी राष्ट्रीय सचिव शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली, आयुक्त राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा सहित 50 से भी अधिक आवेदन बारंबार संस्कृत विषय को पूर्व की भांति अनिवार्य करने तथा नवीन व्यावसायिक शिक्षा को सातवें विषय के रूप में रखने के लिए मांग पत्र ज्ञापन सौपा गया था। 25 अगस्त 2025 को शिक्षा मंत्री की समीक्षा बैठक में एससीईआरटी रायपुर को कक्षा छठवीं से लेकर कक्षा दसवीं का संस्कृत विषय को अनिवार्य करने निर्देशित भी किया गया था। इसी क्रम में 07 सितंबर 2025 को सरयू पारिण भवन मठपुरेना में आयोजित विराट संस्कृत विद्वत सम्मेलन में उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को भी मांग पत्र सौपा गया था। वहां पर अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत संकल्प का विषय है विकल्प का नहीं। संस्कृत भाषा के साथ अन्याय नहीं होगा। एक तरफ पूरा विश्व संस्कृत भाषा के महत्व को अपना रहा है। अपने देश के विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में संस्कृत भाषा को अनिवार्य शिक्षा कर रहे हैं तथा अनुच्छेद 351 आठवीं अनुसूची की भाषाओं के सम्मान के लिए बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन  तिहार में जनमन सहित अन्य प्रचार समाग्री का किया गया वितरण

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की जन कल्याणकारी और महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित तथा जिले के विकास कार्यों, उपलब्धियों  एवं नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी के साथ ही जिले के सभी पांच ब्लाक में आयोजित महत्वपूर्ण शिविर स्थल-ग्राम पिपरिया, जल्के, बसीबार, बैरा, चोढ़ा, चुईया, गिधौरी, केराकछार, सिरमिना, लमना, नगोई, मोरगा, निरधी, जटगा, छिंदपुर आदि स्थानों में शिविर के माध्यम से जनमन सहित अन्य पत्रिका का वितरण भी किया गया।

ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर का अवलोकन किया। शिविर के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन मे हुए सकारात्मक बदलाव सहित जिले के अनेक विकास कार्यों, उपलब्धियों, नवाचार के संबंध में प्रचार सामग्री सुशासन के नवीन आयाम, तब और अब, विकसित भारत के बढ़ते कदम, बिल्डिंग टूमारो छ.ग.टूडे, अटल निर्माण वर्ष 2 साल (रिपोर्ट कार्ड) आदि का वितरण किया गया।

Continue Reading

कोरबा

31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में कोरबा जिले में 31 मई 2026 को राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में तंबाकू सेवन एवं धुम्रपान  से हाने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे जनसामान्य में धुम्रपान और तम्बाकू सेवन करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण, जनजागरूकता अभियान, स्वास्थ्य परामर्श एवं तंबाकू मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधयां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों, महाविद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को तंबाकू सेवन से दूर रहने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि तंबाकू सेवन न केवल व्यक्तिगत स्वाथ्य के लिए हानिकारक है , बल्कि यह हमारे परिवारों और पर्यावरण को भी नुकसान पहॅंुचाता है वर्तमान समय में कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बिमारियॉं एवं अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण तंबाकू सेवन  है।
उन्होंने आमजन से अपील किया है कि वे स्वयं तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावो के प्रति जागरूक करें साथ ही विश्व तंबाकू निषेघ कार्यक्रम में सहभागिता कर तंबाकू मुक्त समाज निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677