Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 18 स्टेशनों पर अब मिलेंगे लोकल प्रोडक्ट:PM मोदी ने 43 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया, बिलासपुर में रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू

Published

on

PM मोदी के नेतृत्व में रेलवे विकास की नई बुलंदियों पर

रायपुर , एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश में 85 हजार करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें छत्तीसगढ़ में भी करीब 249 करोड़ रुपए की 43 रेल परियोजनाएं शामिल हैं। PM ने प्रदेश में 40 परियोजनाओं का लोकार्पण और 3 की आधार शिला रखी।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल विष्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में मौजूद रहे। PM मोदी अहमदाबाद से वर्चुअली जुड़े और परियोजनाएं लॉन्च की। PM ने बिलासपुर में रेल कोच रेस्टोरेंट और 18 स्टेशनों पर 34 स्टॉलों का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, देश और छत्तीसगढ़ के लिए हर्ष का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे की 85000 करोड़ की लागत से तैयार 6000 परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमि पूजन और शिलान्यास कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में रेल सेवाओं ने विकास की बुलंदियों को छुआ है।

वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट के तहत खुले स्टॉल

  • छत्तीसगढ़ में वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट योजना के तहत रायपुर, मांढर, मंदिर हसौद, तिल्दा-नेवरा, सरोना और उरकुरा सहित राज्य के 18 रेलवे स्टेशनों पर 34 स्टॉल शुरू हुए।
  • जांजगीर-नैला और पेण्ड्रा रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र, दुर्ग कोचिंग डिपो में पीटलाईन का उन्नयन, बिलासपुर में रेल कोच रेस्टोरेंट का लोकार्पण हुआ।
  • बिलासपुर में वंदे भारत मेंटनेंस डिपो, भिलाई में मेमू कार शैड विस्तार, अंबिकापुर मे नई पीटलाईन निर्माण का शिलान्यास भी किया गया।

ये है स्टॉल का कॉन्सेप्ट
‘वोकल फॉर लोकल’ दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, स्थानीय/स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने और हाशिए पर रहने वाले समाज के वर्गों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर देने के लिए “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” (OSOP) योजना लागू की गई है। इस स्टॉल में स्थानीय कारीगर, कुम्हार, बुनकर/हथकरघा बुनकर, शिल्प-कारों के प्रोडक्ट मिलेंगे।

कांग्रेस बोली- रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प देश से छलावा

वहीं कांग्रेस ने नई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और अमृत भारत योजना के तहत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प को मोदी सरकार का छलावा बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार यात्री रेल और रेल सुविधाओं को बंद करने का षड़यंत्र कर रही है।

देश भर में यात्री गाड़ियां बंद की जा रही हैं। यात्री गाड़ियां अचानक रद्द कर दी जाती है, घंटों नहीं दो-दो दिन लेट चल रही हैं, ऐसे में रेलवे स्टेशनों को सुंदर और चमकीले बनाने से क्या होगा? जब रेलवे से आम आदमी को मिलने वाली सुविधा ही समाप्त कर दी जाएगी।

शुक्ला ने कहा कि रेलवे को लेकर मोदी सरकार की कार्य प्रणाली से ऐसा प्रतीत हो रहा देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सुविधा परिवहन के निजीकरण का षडयंत्र रच रही है। मोदी सरकार ने नागरिक परिवहन सुविधा मानी जानी वाली रेल को मजाक बनाकर रख दिया है। बीते 8 माह से अधिक हो चुका है जब ट्रेनों को अचानक स्थगित कर दिया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending