Connect with us

कोरबा

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स की दारू-मुर्गा पार्टी:कोरबा में मरीजों को छोड़ कर रहे थे मौज-मस्ती, परिजन बोले- पिकनिक के साथ हो रही शराबखोरी

Published

on

कोरबा/पाली

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सरकारी अस्पताल में दारू-मुर्गा पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। अस्पताल में डॉक्टर्स और नर्स मरीजों को छोड़कर पार्टी कर रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा मामला उतरदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर सहित कर्मचारी अस्पताल के अंदर ही होली, पिकनिक पार्टी मनाने में व्यस्त हैं। मरीजों को उनके हाल पर ही छोड़ दिया गया है। जिले के पाली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत उतरदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला है।

सिरप और दवाई देकर अस्पताल से बाहर भगाया

परिजनों ने बताया कि बेटी की इलाज कराने वे उतरदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, जहां बेटी की कैल्शियम की कमी होने पर मात्र एक सिरप और दवाई दे दी गई, जिसके बाद मरीज सहित परिजनों को बाहर निकलने कह दिया गया।

अस्पताल के अंदर होली पार्टी

डॉक्टर सहित सभी कर्मचारी अस्पताल के अंदर ही डीजे की धुन पर पिकनिक मना रहे थे। उन पर होली का ऐसा खुमार छाया हुआ था कि मरीजों पर भी ध्यान नहीं दे रहे थे। अस्पताल के अंदर होली, पिकनिक पार्टी मना रहे डॉक्टरों का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ महिलाएं और पुरुष अस्पताल में पार्टी मना रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल परिसर में ही गैस चूल्हा और बर्तन लेकर बैठे हैं। अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीज के परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई है। आरोप लगाया है कि दारु-मुर्गा पार्टी कर रहे थे। डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है।

डॉक्टर और कर्मचारियों को नोटिस जारी

वहीं मामले में पाली बीएमओ सीएल रात्रे ने ड्यूटी पर तैनात आरएमए भवानी लाल थावाईत, डॉ. दिलेश्वर सिंह चिकित्सा अधिकारी, मीनाक्षी राठौर आरएमए, समस्त स्टाफ को नोटिस जारी किया है, जहां जांच कर आगे कार्रवाई करने की बात कही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली:अज्ञात हमलावरों का हमला, हालत गंभीर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम बर्रा में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया गया। अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग की एक आंख निकाल ली और मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हमलावरों ने 80 वर्षीय हीरा सिंह सरुता को निशाना बनाया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घर में सो रहा था बुजुर्ग

घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की है, जब ग्राम बर्रा निवासी हीरा सिंह सरुता अपने घर में सो रहा था। हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

बच्चा चोर की अफवाह फैली

इस घटना के बाद ग्रामीणों में ‘बच्चा चोर गिरोह’ के सक्रिय होने की अफवाहें फैल गई हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों में डर का माहौल है और वे रात में पहरा देने को मजबूर हैं।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

बच्चा जहरीले नाग के पास पहुंचा:कोरबा में बड़ी घटना टल गई, डेढ़ घंटे में हुआ रेस्क्यू

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र स्थित गायत्री नगर में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गली में खेल रहा एक बच्चा अचानक एक जहरीले नाग के पास पहुंच गया। बच्चों ने जैसे ही लगभग 5 फीट लंबे नाग को देखा, वे डरकर इधर-उधर भागने लगे और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

मोहल्ले वालों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने सांप को पकड़वाने के लिए आरसीआरएस (RCRS) संस्था के सदस्य उमेश यादव को सूचना दी।

सांप पर बच्चे की नज़र पड़ी,टली दुर्घटना

सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यूअर उमेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे की सावधानीपूर्वक मशक्कत के बाद नाली के पास एक छेद में घुसे नाग को बाहर निकाला और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती के पास जंगल और झाड़ियां होने के कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। समय रहते बच्चों की नजर पड़ जाने से एक बड़ी घटना टल गई।

सांप दिखने पर डरे नहीं सावधान हो जाएं

स्नेक कैचर उमेश यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने लोगों को ऐसे मौसम में सावधान रहने की सलाह दी।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बेजुबान जीव को मारना नहीं चाहिए, क्योंकि वे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं। सर्पमित्र ने लोगों से डरने के बजाय समझदारी दिखाने और सांप दिखने पर सर्प मित्रों को सूचित करने की अपील की।

Continue Reading

कोरबा

सेवा और भक्ति का संगम: अपना घर सेवा आश्रम में गूंजा सुंदरकांड पाठ, जन्मदिन बना श्रद्धा का पर्व

Published

on

कोरबा। शहर में सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब अपना घर सेवा आश्रम में 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आश्रम के सक्रिय सदस्य विजय राठौड़ की सुपुत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल छाया रहा, जहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और सुंदरकांड के मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस पावन अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष राणा मुखर्जी ने आयोजन की सराहना करते हुए विजय राठौड़ एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सेवा भाव से जुड़े आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को सेवा कार्यों के प्रति प्रेरित करते हैं।

वहीं आश्रम के सचिव पी.के. दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के सहयोग से आश्रम में निवासरत प्रभुजनों की सेवा निरंतर की जा रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों और कोरबा शहर के नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आश्रम से जुड़कर इस पुनीत सेवा कार्य में भागीदार बनें।

इस अवसर पर संदीप सिंह, पी.के. दत्ता, द्वारिका सिंह बघेल, राधेनाथ घोष, लीलाकांत साहू, नरेश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, आर.के. श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार सिंह, शिव शर्मा, प्रवीण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, विनोद त्रिपाठी, प्रवीण सामंथा, अशोक महंत, राजू केशरवानी सहित संस्था के अनेक कार्यकर्ता एवं आश्रम में निवासरत प्रभुजन उपस्थित रहे।
यह आयोजन केवल एक जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और भक्ति का प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आया, जिसने समाज को एकजुट होकर जरूरतमंदों की सेवा करने का आह्वान किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677