Connect with us

कोरबा

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026:विभिन्न शाखाओं के कार्य हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न शाखाओं के कार्य हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर सहयोगी कर्मचारियों की पदस्थगी के आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार नगरीय क्षेत्र एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु कानून व्यवस्था शाखा के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मो.नं. 9479193300, अपर कलेक्टर कोरबा देवेन्द्र पटेल मो.नं.9644573323 एवं अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव मो.नं. 9340838585 को नोडल और सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डाक मतपत्र/निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र शाखा के लिए सहायक संचालक सांख्यिकीय गायत्री लहरे मो.नं.9425226512 को नोडल एवं सहायक प्रोग्रामर शीतल अग्रवाल मो.नं. 8871825298 को सहायक नोडल अधिकारी,नियुक्त किया गया है।
इसी तरह शिकायत एमसीसी शाखा (आदर्श आचरण संहिता) के लिए संयुक्त कलेक्टर कौशल तेन्दुलकर मो.नं.8959393222 को नोडल एवं सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और सर्व तहसीलदार/नायब तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी, कर्मचारियों की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण शाखा के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा सरोज महिलांगे मो.नं.87639846122 एवं जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हेमंत जायसवाल मो.नं.9977636515 को नोडल तथा जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय मो.नं. 8305773677, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा/करतला/कटघोरा/पाली/पोंड़ीउपरोड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और जिला स्तरीय मास्टर टेनर्स को सहायक नोडल अधिकारी,मीडिया प्रमाण एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) शाखा के लिए सहायक संचालक जनसंपर्क कमलज्योति जाहिरे मो.नं.7970006612 को नोडल एवं सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुरजीत सिंह चैहान को सहायक नोडल अधिकारी, परिवहन योजना एवं रूट चार्ट की व्यवस्था संबंधी शाखा के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा सरोज कुमार महिलांगे मो.नं. 8763984612 एवं जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा मो.नं. 7974375945 को नोडल एवं परिवहन निरीक्षक संतोष हरिपाल, सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) को सहायक नोडल अधिकारी, मतपेटी शाखा के कार्यों के लिए संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर मो.नं. 8959393222 को नोडल एवं सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) को सहायक नोडल अधिकारी, मतपत्र प्रूफ रिडिंग, मतपत्र मुद्रण एवं स्ट्रांग रूम शाखा के कार्यों के लिए कोषालय अधिकारी निशांत पाण्डेय मो.नं.7389912313 को नोडल एवं सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत), मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सहायक नोडल, निर्वाचन प्रपत्र एवं सामग्री व्यवस्था शाखा के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर को नोडल एवं सहायक ग्रेड-2 एम.आर.नायडू, चंद्रशेखर कंवर एवं तिरूपति नाथ को सहायक नोडल, प्रतिवेदन शाखा के लिए सहायक परियोजना समन्वयक एच बंजारे मो.नं.9826146182 को नोडल एवं प्राचार्य लाइवलीहुड कालेज अरूणेन्द्र मिश्रा मो.नं.9589586878 को सहायक, मतगणना एवं टेंट, लाईट, माईक व्यवस्था शाखा के कार्यों के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा आशुतोष पाण्डेय मो.नं. 7773808088, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव को नोडल एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग जी.आर.जांगड़े मो.नं.9425542088, सर्व- संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत), विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सहायक, मानदेय वितरण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय को नोडल, नामांकन शाखा के लिए सर्व रिटर्निंग आफिसर(नगरीय/पंचायत) को नोडल,  नामांकन की जानकारी प्राप्त करने के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका एवं सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल, निर्वाचक नामावली एवं मतदान केन्द्र शाखा के लिए निर्वाक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार कटघोरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका एवं सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल, प्रवेश पत्र शाखा के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका एवं सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल औरकंप्यूटर शाखा-ई-मेलिंग के लिए सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हेमंत जायसवाल को नोडल एवं ई-डिस्ट्रीक मैनेजर जिला पंचायत शिखा ठाकुर मो.नं.7828183048 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

नेशनल लोक अदालत का आयोजन: दुर्गेश को ट्राईसायकिल मिलते ही खिला चेहरा

Published

on

कई मामलों का किया गया निराकरण
कोरबा।
संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा, अविनाश तिवारी श्रम न्यायाधीश कोरबा, गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, ममता भोजवानी द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, सीमा प्रताप चंद्र, जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ. टी. सी.) कोरबा, कु. मयूरा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, कु. डाली ध्रुव द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, सोनी तिवारी प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. कुमुदिनी गर्ग, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. डिंपल सचिव, शिशुपाल सिंह सहायक ग्रेड दो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा रामसागरपारा वार्ड क्रमांक 1 में रहने वाले दुर्गेश कंवर जिसे बचपन से ही विकलांग होने की वजह से चलने में दिक्कत होती थी, को ट्राई साइकिल प्रदान किया गया।
दुर्गेश कंवर का आवागमन अब आसान होगा। ट्राईसायकिल मिलने पर दुर्गेश कंवर के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई और अतिथियों का आभार जताया।

Continue Reading

कोरबा

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर राम सिंह अग्रवाल सम्मानित

Published

on

रायपुर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया सम्मान
कोरबा। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में रेड क्रॉस सोसाइटी कोरबा इकाई के चेयरमैन एवं समाजसेवी राम सिंह अग्रवाल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कोरबा में “चाचा नेहरू” के नाम से पहचान रखने वाले राम सिंह अग्रवाल को रेड क्रॉस समिति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।शिक्षासमारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

राम सिंह अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में कोरबा जिले में रेड क्रॉस समिति की गतिविधियों को तेज गति से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में अब तक 1370 नए सदस्यों को रेड क्रॉस सोसाइटी से जोड़ा गया है। इसके साथ ही रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पित कार्यों के लिए मिले इस सम्मान पर जिले के सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने राम सिंह अग्रवाल को बधाई दी है।

Continue Reading

कुसमुंडा

12 वर्षों का अन्याय और प्रशासन की वादाखिलाफी, गेवरा बस्ती के ग्रामीण 21 मई से करेंगे अनिश्चितकालीन खदान बंदी

Published

on

कोरबा/कुसमुंडा। एसईसीएल (SECL) कुसमुंडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गेवरा बस्ती के ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। पिछले 12 वर्षों से अपनी जमीन रोजगार और उचित बसाहट के लिए संघर्ष कर रहे ग्रामीणों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। प्रशासन और प्रबंधन को सौंपे गए अल्टीमेटम के अनुसार यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ, तो 21 मई 2026 से कुसमुंडा खदान का चक्का पूरी तरह जाम कर दिया जाएगा ।

आश्वासनों का जाल और 12 साल का वनवास

ग्रामीणों का आरोप है कि 13 मई 2014 से उनकी जमीनों पर स्टे लगाया गया और 18 जुलाई 2018 को अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन आज तक न तो मुआवजा मिला, न ही नौकरी और बसाहट। ग्रामीणों ने भावुक होते हुए कहा- हम अपने ही घरों में कैदी बन गए हैं। जमीन पर स्टे होने के कारण हम न उसे बेच पा रहे हैं और न ही बच्चों की शादी या अन्य सामाजिक कार्यों के लिए आर्थिक व्यवस्था कर पा रहे हैं ।

जल संकट और खेती की तबाही

विज्ञप्ति के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि खदान के विस्तार के कारण क्षेत्र का जलस्तर गिर चुका है, खेती पूरी तरह चौपट हो गई है और पीने के पानी की भारी किल्लत है। एसईसीएल प्रबंधन न तो पानी की व्यवस्था कर रहा है और न ही फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति दे रहा है ।

प्रमुख मांगें:-

12 वर्षों से लंबित मुआवजे का तत्काल भुगतान ।

प्रभावित युवाओं को नियमानुसार स्थायी रोजगार ।

बुनियादी सुविधाओं से युक्त बसाहट स्थल का चयन और पुनर्वास ।

खेती और पानी के नुकसान की उचित क्षतिपूर्ति ।

प्रबंधन को अंतिम चेतावनी

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि वे पिछले सात महीनों से लगातार धरना-प्रदर्शन और पत्राचार कर रहे हैं। अधिकारी बार-बार आश्वासन देते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होता। अब दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते थक चुके ग्रामीण मानसिक और आर्थिक रूप से टूट चुके हैं ।

गेवरा बस्ती के ग्रामीणों ने कहा कि अब और आश्वासन नहीं समाधान चाहिए। अगर 15 दिन में हमारी समस्याएँ हल नहीं हुईं तो होने वाले उग्र आंदोलन और खदान बंदी की पूरी जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन की होगी ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677