छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ को राहुल की 2 नई गारंटी:10 लाख का स्वास्थ्य बीमा, मजदूरों को हर साल 10 हजार, राजनांदगांव में राहुल बोले- वादा से ज्यादा किया
राजनांदगांव (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी ने 2 नए वादे किए हैं। राजनांदगांव में उन्होंने कहा कि, स्वास्थ्य बीमा की राशि को हम 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करेंगे। इसके अलावा मजदूरों को हर साल दी जाने वाली 7 हजार रुपए की राशि को भी बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के प्रचार के लिए राहुल गांधी जुटे हैं। 2 दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राजनांदगांव में उन्होंने सभा की और कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने जितने वादे किए थे उससे ज्यादा कर के दिखाया है। पांच साल पहले ऐसी ही मीटिंग में भूपेश बघेल और मैंने छत्तीसगढ़ की जनता से वादे किए थे। जिससे बढ़कर हमने काम किया। हमने ये भी कहा था कि धान के लिए छत्तीसगढ़ के किसानों को 2500 रुपए देंगे। राहुल ने लोगों से पूछा कि बताइए हमने सच बोला या झूठ। उन्होंने कहा कि जो हमने कहा वो करके दिखाया। हमने 2500 का वादा किया था कि लेकिन अब हम 2640 रुपए दे रहे हैं। आने वाले समय में हम 3 हजार रुपए देंगे।
पुरानी घोषणा पर कहा- जो हमने वादा किया उससे आगे निकले
5 साल पहले हमने 2500 रुपए क्विंटल में धान खरीदने का वादा किया था। हमने वादा किया था कि ऐसी सरकार आएगी जो किसानों और मजदूरों की बात सुनेगी। आज हम 2500 नहीं 2640 में धान खरीद रहे हैं। जो स्टेज से बोला था उससे हम आगे निकल चुके हैं। आप बोलो भी ना हम दिल की बात सुन लेते हैं। इसे आने वाले समय में 3 हजार रुपए तक ले जाएंगे।
नई घोषणा की- मजदूरों को अब 10 हजार रुपए मिलेगा
कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ, किसान न्याय योजना में 23 हजार करोड़ रुपए 26 लाख किसानों को दिया। 7 हजार रुपए हर साल मजदूरों को मिला। आज मजदूरों से बात हुई तो उन्होंने कहा कि, 7 हजार थोड़े कम है, तभी हमने भूपेश जी के साथ गाड़ी में बैठकर यह फैसला ले लिया कि अब यह 7 हजार नहीं 10 हजार रुपए हो जाएगा। सारे किसानों को भी मैं कहना चाहता हूं कि, पहले भी हमने कर्जमाफी का वादा किया था और उसे कर के दिखाया था। इस बार भी हम कर्ज माफी का वादा कर कर रहे हैं और सरकार बनते ही आपका कर्ज माफ कर देंगे।
बीजेपी को घेरा- 14 लाख करोड़ रुपए अडानी का कर्ज माफ
2 तरीके की सरकार होती है। एक सरकार होती है जो अरबपतियों और उद्योपतियों के लिए काम करती है। 14 लाख करोड़ रुपए मोदी सरकार ने अडानी जैसे लोगों का कर्ज माफ किया है। आप बताइए, बीजेपी ने कौन से स्टेट में गरीबों-किसानों का कर्जमाफ किया है। मोदीजी कहते हैं मैं किसान बिल लेकर आया हूं, लेकिन आप अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए वो बिल लेकर आए थे। किसानों के जेब से पैसा छीनकर अडानी को देने के लिए आप बिल लेकर आए थे।
वे लोग बेचते हैं, हम बचाते हैं
जहां भी बीजेपी के नेता जाते हैं, वहां कहते हैं कि, अंग्रेजी मत पढ़ो सिर्फ हिंदी पढ़ो। लेकिन हम कहते हैं कि, सभी भाषा जरूरी है। अगर छत्तीसगढ़ में हो तो छत्तीसगढ़ी और विदेश जाना चाहते हैं या बड़ी कंपनी में काम करना चाहते हैं तो अंग्रेजी बोलना भी आना चाहिए। वे चाहते हैं कि सिर्फ उनके बच्चे पढ़ें और बढ़ें। हम चाहते हैं छत्तीसगढ़ का युवा बड़े से बड़ा सपना देखें। इसके लिए हमने 400 आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोले हैं। इसे और आगे बढ़ाएंगे। 33 नई यूनिवर्सिटी भी हमने स्थापित की। अब छत्तीसगढ़ में ्यत्र से PGतक हम मुफ्त शिक्षा देने जा रही है। एक रुपए भी एडमिशन या ट्यूशन फीस नहीं देनी होगी। बीजेपी के लोग स्कूल को, अस्पतालों को सभी सरकारी संस्था को बेचते हैं। हम बचाने का काम करते हैं।
वनोपज को लेकर भी बड़ी घोषणा
तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 4 हजार रुपए साल के अलग से दिए जाएंगे। प्रोत्साहन राशि के रूप में 4 हजार रुपए आपके बैंक खाते में डाले जाएंगे। जंगल में जो भी चीजें उगती है उसके लिए 10 रुपए अतिरिक्त हम एमएसपी में डाल देंगे।
जाति जनगणना की जरूरत है
नरेंद्र मोदी की सरकार अन्याय कर रही है। जाति जनगणना होनी जरूरी है। किस वर्ग की कितनी आबादी यह बताने में क्या परेशानी है। हमने फैसला ले लिया है कि, जैसे ही हमारी सरकार दिल्ली में आएगी हम जाति जनगणना शुरू कर देंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सरकार फिर से आते ही यहां भी जाति जनगणना का काम शुरू कर देंगे।
केंद्र के कानून से किसानों को नुकसान, उद्योगपतियों को फायदा
राहुल गांधी ने सभा में फिर केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मनरेगा को हम लेकर आए तो बीजेपी ने इसे बेकार बताया। हमने मजदूरों का सम्मान किया, क्योंकि हम जानते हैं, जब तक गरीबों की मदद नहीं करेंगे देश मजबूती से खड़ा नहीं हो सकता। केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के खिलाफ कानून बनाकर उन्हें नुकसान पहुंचाया और अडाणी को लाभ पहुंचाया। मोदी सरकार के नोटबंदी, जीएसटी के फैसले से सिर्फ अडाणी को फायदा हुआ। आम आदमी को सिर्फ परेशानी और तकलीफ के कुछ नहीं मिला।
डबल इंजन की सरकार ने धान का बोनस देना बंद किया- बघेल
इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने धान का बोनस देना बंद किया। 15 क्विंटल की जगह क्विंटल कर दिया। राशन 35 किलो की जगह 7 किलो कर दिया। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अगर कांग्रेस की सरकार फिर बनी तो हम दो साल का बोनस भी देंगे। बस केंद्र सरकार प्रतिबंध हटा दे। हम कर्ज माफी फिर करेंगे। लेकिन बीजेपी के नेताओं के पेट में दर्द होता है। राजनांदगांव सीट से कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा जिले में 4 विधानसभा सीट है। वहीं कवर्धा जिले में 2 विधानसभा सीट है। दौरे के पहले दिन राहुल गांधी ने 2 बड़ी घोषणाएं की है। राजनांदगांव विधानसभा की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह का निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण हाई प्रोफाइल सीट में गिनती होती है।
छत्तीसगढ़
सुकमा : मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
जिला अस्पताल में मौत के मुंह से लौटाई महिला की सांसें
सुकमा। सुकमा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा की तत्परता और आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। सिविल सर्जन डॉ. एमआर कश्यप से प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदगढ़ विकासखंड के कुन्ना निवासी 38 वर्षीय श्रीमती पाली कवासी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल सुकमा में भर्ती कराया गया।

देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण थी और तत्काल सर्जरी आवश्यक हो गई। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा ने बिना समय गंवाए तुरंत एलएससीएस (सीजर) ऑपरेशन कर मरीज का उपचार प्रारंभ किया। हालांकि ऑपरेशन के दौरान मृत बच्चा पैदा होने से महिला की स्थिति और अधिक जटिल हो गई।
महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान महिला का श्वास बंद सा हो गया, साथ ही नाड़ी और हृदय की धड़कन भी थम सी गई। ऐसे संकट की घड़ी में जिला अस्पताल की मेडिकल टीम ने त्वरित निर्णय लेते हुए महिला को दो बार सीपीआर दिया और तत्काल वार्ड में शिफ्ट कर आधुनिक वेंटीलेटर की सहायता से उपचार शुरू किया गया। इसके बाद महिला को दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया।
डॉक्टरों की सतर्कता और उपलब्ध संसाधनों के कारण महिला की जान बचा ली गई। आज श्रीमती पाली कवासी पूरी तरह स्वस्थ हैं और जिला अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ के प्रयासों की सराहना कर रही हैं।

छत्तीसगढ़
जशपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण
जशपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने सर्किट हाउस जशपुर के मातृत्व वन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीता अशोक के पौधे का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और वनमंडला अधिकारी शशि कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस मातृत्व वन में 400 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संवेदनाओं के अद्वितीय समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत करता है। मातृत्व वन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी माताओं के नाम पर पौधरोपण किया गया है। इस पहल ने अभियान को भावनात्मक और सामाजिक रूप से विशेष महत्व प्रदान किया है।
राज्यपाल रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि माँ हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनका स्थान सर्वोच्च होता है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से हम माँ के प्रति सम्मान को प्रकृति से जोड़ रहे हैं। यह पहल आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि मातृत्व वन जैसी पहल न केवल हरित क्षेत्र बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करेंगी।
मातृत्व वन के अंतर्गत पर्यावरणीय एवं औषधीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का चयन कर उनका रोपण किया गया है। इनमें टिकोमा, झारुल, सीता अशोक, गुलमोहर, लक्ष्मीतरु, आंवला, बीजा, सिन्दूर, नागकेसरी, अर्जुन एवं जामुन जैसी प्रजातियाँ प्रमुख हैं। ये पौधे न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होंगे, बल्कि आने वाले समय में औषधीय एवं जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मातृत्व वन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, माताओं के प्रति सम्मान को प्रकृति के माध्यम से अभिव्यक्त करना तथा नई पीढ़ी में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। यह पहल ‘हर घर एक पेड़, हर पेड़ में माँ की ममता’ के संदेश को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

छत्तीसगढ़
जशपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन

जशपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने जशपुर प्रवास के दौरान शनिवार को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल देशदेखा के समीप स्थित केरेगांव में विकसित होम-स्टे का अवलोकन किया। इस दौरान वे स्थानीय आदिवासी संस्कृति, जनजीवन और पारंपरिक आतिथ्य परंपरा से रूबरू हुए। होम-स्टे प्रवास के दौरान उन्होंने देशदेखा समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक विधि से तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद चखा। राज्यपाल श्री डेका ने ग्रामीण परिवेश में विकसित होम-स्टे को प्रेरणादायक कदम बताया और कहा कि यह प्रयास न केवल ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय महिलाओं और ग्रामीण परिवारों की आजीविका को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते हैं।
इस दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने ‘जसक्राफ्ट’ ब्रांड के तहत छिंद एवं कांसा से निर्मित पारंपरिक आभूषण माला एवं झुमके राज्यपाल को भेंट किए। राज्यपाल श्री डेका ने स्थानीय महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल कौशल विकास, रोजगार सृजन तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी।

इस दौरान ‘देशदेखा क्लाइंबिंग कम्पनी’ के सदस्यों ने भी राज्यपाल से भेंट की। उन्होंने क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां नियमित रूप से रॉक क्लाइंबिंग जैसे खेलों का आयोजन किया जाता है। राज्यपाल ने अधिकारियों को ऐसे खेलों को निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन देने को कहा, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले और अधिक से अधिक युवा इन गतिविधियों की ओर आकर्षित हों। इस दौरान कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार,वनमंडलाधिकारी शशि कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
