कोरबा
कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले डॉ. महंत-कांग्रेसी सचेत रहें, बड़े-बड़े धोखेबाज घूम रहे हैं, बीजेपी की घोषणाएं और सपने महज चुनावी दिखावा- डॉ. महंत
बरपाली ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में ली गई शपथ

कोरबा। कोरबा संसदीय क्षेत्र के रामपुर विधानसभा में ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उपस्थित समस्तजनों ने कांग्रेस की जीत दर्ज कराने की शपथ ली। रामपुर विधानसभा के ब्लॉक कमेटी बरपाली अंतर्गत ग्राम मड़वारानी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ.चरणदास महंत ने कहा कि हम अपने लोगों को संगठित करने के लिए उनके बीच जा रहे हैं। चुनाव में उन्हें सचेत कर रहे हैं कि बड़े-बड़े धोखेबाज घूम रहे हैं जिनसे सचेत रहें। विधानसभा क्षेत्र में काफी पुराने और खानदानी कांग्रेसी हैं, जिनसे मुलाकात कर चुनाव में सजग रहने कहा जा रहा है और उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय है। इस दौरान डॉ. महंत ने कहा कि बीजेपी वाले बहुत सपना दिखाने वाले लोग हैं, वे तत्काल यहां से गाड़ी चलाने वाले थे लेकिन गाड़ी तो चल नहीं रही बल्कि 200 से ज्यादा नहीं चल रही, कैंसल कर रहे हैं। घर-घर महिलाओं को एक-एक हजार रुपए देने का वादा किया, पर तीन माह हो गये यह कहीं दिख नहीं रहा। महंगाई रोकने के लिए कोई काम नहीं हुआ, अभी पेट्रोल के दाम कुछ कम किए हैं। यह सब एक महीने का चुनावी दिखावा है। डॉ. महंत ने कहा कि यह क्षेत्र कांग्रेस का है, यहां के लोग सीधे-सादे सरल, लोगों को पसंद करते हैं, इसलिए प्रत्याशी ज्योत्सना महंत को यहां से जीत मिलेगी। डॉ. महंत ने कहा कि वे हम लोगों को क्यों तोड़ रहे हैं, क्या जरूरत पड़ गई कि हर कांग्रेसी के घर जाकर उनके पांव छू कर निवेदन कर रहे हैं, उन्हें डरा रहे हैं। इसका अर्थ है कि वे खुद डरे हुए हैं कि उनकी सरकार नहीं बन रही है और वे इसलिए हमारे लोगों को तोड़-फोड़ कर अपनी सेना में ले जा रहे हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा तंवर, करतला जनपद अध्यक्ष सुनीता देवी कंवर, जिला पंचायत सदस्य नीलिमा धृतलहरे, जिला पंचायत सदस्य गोदावरी प्रमोद राठौर, जनपद सदस्य अनिता रात्रे, महिला कांग्रेस जिला महामंत्री संगीता जांगड़े, रामपुर मीडिया प्रभारी चित्रलेखा श्रीवास के अलावा पूर्व जनपद अध्यक्ष सरमन सिंह कंवर, मेंहदी चौहान, संतोषी सोनी, रेवाराम चंद्रवंशी, मनबोधी दास महंत, ललित पटेल, नरेंद्र सिंह कंवर, मुकुत राम आदिले, हीरा राव, रामजी महाराज, देवमूरत कंवर, अमृतलाल यादव, लखन लहरे, रामनाथ, प्यारेलाल, रामेश्वरी कुर्रे, राजबाई यादव, अमरीका बाई, देवी सिंह सिदार, भगऊ राम सोनवानी, कांति देवांगन, संतोष सूर्या, छतराम सोनवानी, ओमप्रकाश बरेठ, रोहित दास महंत, बृजबाई, मोती महंत, सतरूपा बाई महंत, समारिन महंत, मोहन दास महंत, मनीराम यादव, श्यामसुंदर यादव, कार्तिक राम बरेठ, संतन डहरिया, सुभउ राम, रामलाल कंवर, साहेबलाल बरेठ सहित क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने ज्योत्सना को जिताने एक स्वर में कहा कि हम सभी एक हैं और संकल्प लेते हैं कि ज्योत्सना को फिर से जिताएंगे और उच्च सदन तक फिर पहुंचाएंगे। डॉ. महंत ने कार्यक्रम के अंत में सभी का अभिवादन किया।
कोरबा
मनरेगा के कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण – सीईओ
आवास निर्माण के कार्यों में लाएं गति
डीएमएफ के संचालित कार्यों को 30 अप्रैल तक करें पूर्ण
कोरबा। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा दिनेश कुमार नाग ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों की उपस्थिति में योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया गया।

समीक्षा के दौरान सीईओ श्री नाग ने निर्देशित किया कि मनरेगा अंतर्गत सभी निर्माण कार्यों को 30 मार्च 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ,ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्ष 2024-26 में प्रथम किस्त प्राप्त आवासों का 31 मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत प्लिंथ लेवल निर्माण एवं जियोटैगिंग पूर्ण की जाए। वहीं, द्वितीय किस्त प्राप्त कर चुके एवं टॉप लेवल पर पहुंचे आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनमन आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना एवं जनमन आवास योजना के साथ-साथ आंगनबाड़ी भवन निर्माण, आंगनबाड़ी शौचालय तथा स्कूलों में गर्ल्स शौचालय निर्माण कार्यों की प्रगति शामिल रही।
सीईओ श्री नाग ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों को 15 अप्रैल 2026 तक पूर्ण किया जाए। साथ ही डीएमएफ – जिला खनिज न्यास अंतर्गत संचालित कार्यों को 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक में शून्य एवं कम प्रगति वाले आवासों और निर्माण कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त, आंगनबाड़ी भवन निर्माण में धीमी प्रगति पर संबंधित इंजीनियरों एवं तकनीकी अमले को भी चेतावनी दी गई।
बैठक में सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,जिला पंचायत कोरबा की टीम, एसडीओ आरईएस, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, उप अभियंता, तकनीकी सहायक सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोरबा
ट्रक के कुचलने से बाइक-सवार 3 दोस्तों की मौत:कोरबा में काम पर जा रहे थे, टक्कर के बाद पलटा वाहन, 4 घंटे तक चक्काजाम
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंद दिया, जिसके बाद ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को कुचलते हुए पलट गया। हादसा अचानक हुआ जिससे युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। वहीं ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23), मंगल सिंह (25) और ओम प्रकाश के रूप में हुई है, जो पोटापानी गांव के रहने वाले थे। वहीं घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से चक्काजाम कर दिया था। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 1.25-1.25 लाख रुपए मुआवाजे के ऐलान के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया।

ट्रक के पलटने से बाइक सवार युवक नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

बाइक से तीनों युवक काम पर जा रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक बृजपाल सिंह कंवर, मंगल सिंह और ओम प्रकाश दीपका के निजी कंपनी में काम करते थे। बुधवार सुबह तीनों बाइक से काम पर जा रहे थे। इस दौरान नूनेरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था। बाद में ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया।

मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं, वो परिजनों को समझाने की कोशिश करते रहे।
सड़क पर बिखरा कोयला
हादसे के कारण सड़क पर कोयला बिखर गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।
मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े
लेकिन नाराज परिजन और ग्रामीण मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मुआवजा राशि के ऐलान के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया। इसके अलावा युवकों के शवों का पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
पुलिस बोली- ड्राइवर की तलाश जारी
इस मामले में पाली थाना पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार युवकों को कुचला है, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला, उसके खिलाफ केस दर्ज तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोरबा
कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली:अज्ञात हमलावरों का हमला, हालत गंभीर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोरबा। कोरबा जिले के चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम बर्रा में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया गया। अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग की एक आंख निकाल ली और मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हमलावरों ने 80 वर्षीय हीरा सिंह सरुता को निशाना बनाया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घर में सो रहा था बुजुर्ग
घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की है, जब ग्राम बर्रा निवासी हीरा सिंह सरुता अपने घर में सो रहा था। हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

बच्चा चोर की अफवाह फैली
इस घटना के बाद ग्रामीणों में ‘बच्चा चोर गिरोह’ के सक्रिय होने की अफवाहें फैल गई हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों में डर का माहौल है और वे रात में पहरा देने को मजबूर हैं।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
