कोरबा
15 जून को जन आक्रोश रैली के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी किसान सभा: छोटे खातेदारों को रोजगार देने, अधिग्रहित जमीन की वापसी, रोजगार व पुनर्वास की मांग
रैली में शामिल होंगे लोकसभा सांसद अमराराम
आंदोलन को सफल बनाने के लिए पोस्टर और पर्चे जारी किया भू विस्थापितों ने
कोरबा। छत्तीसगढ़ किसान सभा तथा भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के नेतृत्व में छोटे खातेदारों को रोजगार देने, भूविस्थापितों के लंबित रोजगार प्रकरणों के निराकरण, जमीन वापसी,पट्टा, आंशिक अधिग्रहण पर रोक लगाने, पेयजल की व्यवस्था करने, बसावट एवं खनन प्रभावित गांवों की अन्य समस्याओं को लेकर 15 जून को जन आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट घेराव की घोषणा की है। जिला प्रशासन को रैली और प्रदर्शन के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया है। जिला प्रशासन से भी कई बार हस्तक्षेप कर समस्याओं के समाधान की मांग की गई, लेकिन प्रशासन ने समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया, इसलिए विस्थापितों ने किसान सभा के नेतृत्व में अब आर की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव गांव में बैठक कर पर्चे वितरण के साथ भू विस्थापितों को एकजुट भी किया जा रहा है और किसान सभा ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए पोस्टर भी जारी किया है। कलेक्ट्रेट घेराव और जन आक्रोश रैली को लेकर भू विस्थापितों के साथ आम जनता का भी व्यापक जन समर्थन मिल रहा है।

माकपा के लोकसभा सांसद और किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड अमराराम कोरबा जिले के विस्थापितों की समस्या को सुनने ओर समझने के लिए जनआक्रोश रैली में शामिल होने के लिए कोरबा आ रहे हैं और कोरबा कलेक्टर से मिलकर भू विस्थापितों के समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे साथ ही कोरबा जिले के भू विस्थापितों के साथ हो रहे शोषण, अन्याय के खिलाफ लोकसभा तक भू विस्थापितों की आवाज को पहुंचाएंगे।

कलेक्ट्रेट घेराव को सफल बनाने के लिए 8 जून से 14 जून तक गांव गांव में नुक्कड़ सभा,घर घर पर्चे वितरण एवं भू विस्थापितों को एकजुट करने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया है।
किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने कहा कि एसईसीएल के कुसमुंडा,गेवरा,दीपका,कोरबा सभी क्षेत्रों में छोटे खातेदारों को रोजगार देने,भू विस्थापितों के लंबित रोजगार,जमीन वापसी,पट्टा,बसावट एवं प्रभावित गांव की मूलभुत समस्याओं के निराकार के लिए जिला प्रशासन और एसईसीएल के अधिकारियों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है, जिससे भू विस्थापितों के सब्र का बांध टूट चुका है। एसईसीएल के अधिकारियों का ध्यान केवल भू विस्थापितों के अधिकारों को छीन कर, आपस में लड़वाकर केवल कोयला उत्पादन को बढ़ाने और उच्च अधिकारियों को खुश करने की है, जिसमें जिला प्रशासन भी एसईसीएल के साथ खड़ी है प्रबंधन और प्रशासन पहले एकजुट था अब सभी क्षेत्रों के भू विस्थापित अपने अधिकार को लेने के लिए एकजुट हो रहे है। किसानों की जमीन का अधिग्रहण जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है और उद्योगों को जमीन नियमों के पालन के तहत सौंपा जाता है, लेकिन उद्योग जमीन तो ले लेती है, लेकिन विस्थापित जमीन अधिग्रहण के बाद रोजगार और पुनर्वास के लिए भटकते हैं। जिला प्रशासन की विस्थापित किसानों के अधिकार को दिलाने के लिए भी सामने आना चाहिए।

किसान सभा नेता जवाहर सिंह कंवर, दीपक साहू, जय कौशिक,पवन यादव,अमरजीत कंवर आदि ने भू-विस्थापितों की समस्याओं के लिए जिला प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन दोनों को ही जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कुसमुंडा में जमीन के बदले रोजगार की मांग को लेकर 1000 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है और समस्याओं की ओर कई बार प्रशासन और प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया गया है, लेकिन भू-विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण के प्रति कोई भी गंभीर नहीं है।
कुसमुंडा में तहसीलदार की उपस्तिथि में दो माह पहले कलेक्टर स्तर पर बैठक कर समस्याओं के समाधान का आश्वाशन दिया गया लेकिन दो माह में जिला प्रशासन को कभी समय नहीं मिला।
भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ के अध्यक्ष रेशम यादव, सचिव दामोदर श्याम ने कहा कि जिनकी जमीन एसईसीएल ने ली है, उन्हें बिना किसी शर्त के रोजगार दिया जाये क्योंकि जमीन ही उनके जीने का एकमात्र सहारा थी। आज भूविस्थापित भुखमरी के कगार पर खड़े है छोटे बड़े खातेदार के नाम पर किसानों को बांटने का काम बंद किया जाए। 15 जून को चारों क्षेत्र से पूरे परिवार सहित हजारों भू-विस्थापित कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल होंगे।

कोरबा
प्रेस क्लब कोरबा उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर (राजू) का मनाया गया जन्मदिन, सदस्यों ने दी समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं
कोरबा। 05 जून को प्रेस क्लब कोरबा उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर (राजू ठाकुर) का जन्मदिन प्रेस काम्पलेक्स परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और प्रेस क्लब के सदस्य कार्यक्रम स्थल पहुंचकर राजू ठाकुर को सुखद एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी और फूल-मालाओं एवं बुके से उनका अभिनंदन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन का उपहार दिया। सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया।



बधाई देने वालों में नवभारत के ब्यूरोचीफ एवं प्रेस क्लब कोरबा के पूर्व अध्यक्ष नौशाद खान, दैनिक भास्कर के ब्यूरोचीफ अमित पुरोहित, नई दुनिया के ब्यूरोचीफ एवं पूर्व सचिव देवेंद्र गुप्ता, देशबंधु के ब्यूरोचीफ एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, अमृत संदेश के ब्यूरोचीफ एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रंजन प्रसाद, साधना न्यूज के ब्यूरोचीफ रेणू जायसवाल, प्रदीप बरमैय्या, सत्या जायसवाल, दबंग दुनिया के ब्यूरोचीफ हीरा राठौर, बीता चक्रवर्ती, राजेश मिश्रा, कैलाश सिंह, हरपाल सिंह, दीपक साहू, प्रीतम जायसवाल, रघुनंदन सोनी, सुरेश देवांगन, संजीत सिन्हा, उमेश मखवाना, युधिष्ठिर राजवाड़े, संदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में प्रेस क्लब परिवार ने राजू ठाकुर को बधाई देते हुए इस खुशी समारोह में शामिल हुए।


राजू ठाकुर ने जताया आभार

प्रेस क्लब कोरबा उपाध्यक्ष राजू ठाकुर ने खुशी के इस अवसर पर शामिल होने वाले सभी सदस्यों एवं शुभचिंतकों का आभार जताया और कहा कि सभी से मिले स्नेह एवं आशीर्वाद मेरे जीवन की पूंजी है और आगे भी आशीर्वाद और स्नेह के लिए आकांक्षा की।
कोरबा
खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध 6 जून को विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत् गठित दो खनिज उड़नदस्ता दलों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण कर अवैध खनन गतिविधियों पर बड़ी कार्यवाही की।

जांच के दौरान सीतामढ़ी, कपाटमुडा, सुराकछार, नरईबोध, रैंकी, कुदुरमाल, बरमपुर, बांकीमोगरा, सुमेधा, कुमगरी, घनाकछार, कटघोरा, कछार, दर्री, धवईपुर क्षेत्रों में अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन की जांच की गई। जिस दौरान कपाटमुडा, नरईबोध, रैंकी, कुदुरमाल, सुराकछार, दर्री, बांकी मोगरा तथा अन्य क्षेत्रों में अवैध उत्खनन तथा परिवहन करते पाए गए 1 चौन माउंटेन सहित 9 ट्रैक्टर, 2 हाइवा, 2 टीपर शामिल हैं। जब्त वाहनों को नियमानुसार कार्रवाई हेतु कुसमुंडा थाना, हरदीबाजार थाना, दर्री थाना, बांकीमोगरा थाना, खनिज जांच नाका उरगा में अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा
चिर्रा में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन : शिविर में 481 आवेदन प्राप्त हुए, 137 आवेंदनो का हुआ तत्काल निराकरण
ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की से किया गया लाभान्वित
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत चिर्रा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह जनपद कोरबा क्षेत्र में आयोजित शिविरों की श्रृंखला का अंतिम शिविर रहा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी मांगें का आवेदन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती राठिया, विधायक प्रतिनिधि मानसिंह राठिया सहित क्लस्टर की सभी ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी – कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण के साथ हुआ।
जनप्रतिनिधियों ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को उनके द्वार पर ही निराकरण करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। आप सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाएं।

जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुशासन तिहार के उद्देश्य, शासन की ‘‘संवाद से समाधान‘‘ अवधारणा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
सीईओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले के जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गतशं 7 हजार से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। वहीं आवास प्लस 2.0 के तहत नए आवेदनों का जियो-टैगिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब आवास की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। साथ ही वर्ष 2025-26 में स्वीकृत आवासों को तीन माह के भीतर पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को मनरेगा मजदूरी का लाभ भी समय पर मिलेगा। पेंशन योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने की अपील की गई। शिविर में 481आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 137 आवेंदनो का मौके पर ही निराकरण किया गया। एवं शेष आवेंदनो का परीक्षण कर शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया गया। वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड, आवास की चाबी, प्रशस्ति पत्र, लखपति दीदी सम्मान पत्र, सिंचाई हेतु मोटर पंप इत्यादि वितरित किए गए। साथ ही टीबी मुक्त घोषित सभी ग्राम पंचायतों को महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारियों एवं ग्रामीणों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
