Connect with us

कोरबा

बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय: मंत्री लखन लाल देवांगन

Published

on

‘बालको ने नेहरू नगर में किया सामुदायिक भवन का निर्माण’

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा नेहरू नगर में नव-निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया। आयोजित समारोह में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार सिंह तथा नेहरू नगर वार्ड के पार्षद कृपाराम साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समुदाय के सदस्यों, बालको अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, सामुदायिक भवन के लोकार्पण एवं शिलापट्ट अनावरण के साथ हुआ। अतिथियों ने भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सदस्यों ने क्षेत्र में जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु बालको के प्रयासों की सराहना की।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा, “बालको औद्योगिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास के क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सड़क निर्माण में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। नेहरू नगर में निर्मित यह सामुदायिक भवन स्थानीय नागरिकों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी इस सामुदायिक भवन का अधिकतम उपयोग करें तथा इसे सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण की गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनाएं।

बालको के सीईओ एवं निदेशक राजेश कुमार सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य इस सामुदायिक भवन को नागरिकों को समर्पित कर लोगों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। किसी भी समाज के विकास में बेहतर बुनियादी सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और बालको इस प्रगति का सहभागी बनकर प्रसन्न है। हम स्थानीय समुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिसने हमारे कार्यों पर विश्वास जताया और निरंतर सहयोग प्रदान किया।“

यह भवन विभिन्न सामुदायिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं जनहित गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। भवन में रैंप सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भवन की पहुंच सुगम बनाई गई है। यह सभी के लिए सुलभ एवं समावेशी सार्वजनिक सुविधाएं विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सामुदायिक कल्याण एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत बालको ने वित्तवर्ष 2026 में 12 सामुदायिक शौचालय, 2 सामुदायिक मंच तथा 4 सामुदायिक भवनों का निर्माण किया है। इन पहलों के माध्यम से बालको स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करते हुए आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677