कोरबा
कोरोना काल में कहां गायब रहीं पालक सांसद, कोरबा के हक का करोड़ों रुपए कहां गया
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा-कांग्रेस की सरकार में अग्निवीर के जवानों को रिटायरमेंट तक नौकर

कोरबा। लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत का कोरबा संसदीय क्षेत्र में लगातार सघन दौरा व जनसंपर्क जारी है। इसी कड़ी में सांसद ने कटघोरा विधानसभा के चोढ़ा, कोरबी आदि गांवों में जनसंपर्क किया।
ज्योत्सना महंत ने कहा कि कोरबा की पालक सांसद जो दुर्ग और दिल्ली की रहने वाली हंै, उस वक्त कहां थी जब कोरोना की महामारी फैली थी। उन्होंने कोरबा की जनता के लिए कुछ क्यों नहीं किया? मैंने अपने क्षेत्र में डेढ़ करोड़ रुपए बांटे ताकि आक्सीजन सिलेंडर और किट खरीदे जा सकें। लोगों की जान बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुत कुछ काम किया और जब पैसे कम पड़ रहे थे । तो हम लोगों ने अपना वेतन तक दे दिया। इस मुसीबत के वक्त कोरबा की पालक सांसद क्या कर रही थीं ? जो आज लोगों के बीच घूमकर वोट मांग रही हंै। सांसद ने बताया कि पालक सांसद ने अभी चुनाव में खड़े होने पर सीधे 12 करोड़ रुपए बांट दिया लेकिन हम सांसदों को हर साल 5-5 करोड़ रुपए क्षेत्र में खर्च करने के लिए मिलते हैं तो पालक सांसद ने 5 साल तक वो करोड़ों रुपए कोरबा संसदीय क्षेत्रवासियों को क्यों नहीं दिया?
उन्होंने जय जवान जय किसान को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार अग्निवीर योजना में अस्थायी नौकरी दे रही हैं और 4 साल में निकाल देगी लेकिन कांग्रेस सरकार आप लोग चुनकर लाइए, रिटायर होने तक अग्निवीर के जवानों को नौकरी देंगे। किसानों के लिए एमएसपी लाया जाएगा, जिसमें उनके उपयोगी सभी सामानों से जीएसटी हटाई जाएगी और कर्ज माफ करेंगे। किसानों को उनके फसल की प्राकृतिक आपदा में क्षतिपूर्ति होने पर 30 दिवस के भीतर मुआवजा दिया जाएगा। उनके साथ जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के कांग्रेसजन बड़ी संख्या में साथ रहे।
कोरबा
रोजगार कार्यालय में प्लेसमेन्ट कैम्प कल
कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में 19 मार्च को प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजनें किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों – परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स गुड़गांव, एन.आई.आई.टी. लिमिटेड भिलाई, आर.आर सिस्टम कोरबा, वेदांता स्कील स्कूल बालको कोरबा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन – 150, रिलेशनशीप मैनेजर-15,डाटा एण्ट्री ऑपरेटर – 07, मोबाईल रिपेयरिंग-30, सिविंग मशीन ऑपरेटर-30, होटल मैनेजमेंट-30, फिटर- 30 योग्यता- 8वीं 10वी, 12वीं, आई.टी.आई. आयुसीमा- 18-35 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 10,000 से 30,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त रिक्त पद समस्त छत्तीसगढ़ के लिए है।
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in मेंं आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे वेबसाईट में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप- https://shorturl.at/an8XJ से जुड़ सकते हैं।

कोरबा
मछुआ सहकारी समिति मर्यादित एतमा बसाहट अंतर्गत मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 27 मार्च तक आमंत्रित
कोरबा। आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित एतमा बसाहट पंजीयन क्रमांक 3506 अंतर्गत सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 18 मार्च 2026 को किया गया है। प्रकाशित सूची के सम्बंध में दावा-आपत्ति 27 मार्च 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के प्रबंधक/सदस्य भोज नारायण पुरस्त के पास 27 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 28 मार्च को प्रातः 11ः30 बजे से किया जायेगा। उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

कोरबा
शासन की योजनाओं से साकार हुआ सपनाः- गुंजा साहू को मिला पक्का आवास
कोरबा। कोरबा शहर के काशीनगर में निवासरत श्रीमती गुंजा साहू का पक्के आवास का सपना अब साकार हो गया है। शासन की महत्वाकांक्षी ’पीएम आवास शहरी 2.0 योजना’ के अंतर्गत उन्हें आवास निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो सका। श्रीमती गुंजा साहू के पति सोनू राम साहू ठेका कर्मी के रूप में ऑपरेटर का कार्य करते हैं। सीमित आय के कारण परिवार के लिए पक्का घर बनाना एक बड़ी चुनौती थी। ऐसे में शासन की इस योजना ने उनके जीवन में नई आशा जगाई।

योजना के तहत श्रीमती साहू को कुल तीन किश्तों में लगभग 2.50 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। इस सहायता राशि का सदुपयोग करते हुए उन्होंने अपने आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ किया। इसके अतिरिक्त, परिवार ने अपनी जमा पूंजी भी लगाकर घर को पूर्ण रूप दिया। इसी क्रम में, राज्य शासन की ’मुख्यमंत्री गृह प्रवेश योजना’ के तहत भी उन्हें शीघ्र ही अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्राप्त होगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा और उन्हें आवश्यक जरूरतों की पूर्ति में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। आज श्रीमती साहू का परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहा है।

यह आवास उनके लिए न केवल एक आश्रय स्थल है, बल्कि उनके आत्मसम्मान और स्थिर जीवन का आधार भी बन गया है। हितग्राही श्रीमती साहू ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, “पक्का घर बनना हमारे लिए एक सपना था, जो अब पूरा हो गया है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री का हृदय से धन्यवाद करते हैं।”

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
