Connect with us

कोरबा

श्री सप्तदेव मंदिर में गणगौर पूजन एवं सिंधारा उत्सव:राणीसती दादी का हुआ मंगल पाठ

Published

on

कोरबा। श्री सप्तदेव मंदिर में प्रतिमाह की अमावस्या को मॉ श्री राणीसती दादी का भव्य मंगलपाठ किया जाता है। इसी कड़ी में दिनॉक 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को चैत्र कृष्ण पक्ष को सोमवती अमावस्या को मंदिर में मॉ श्री राणीसती दादी का सिंघारा उत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ दोपहर 4.00 बजे से रात्रि 7.00 बजे तक किया गया, जिसमें समस्त मंगलपाठी बहनें अपने पूर्ण परिधान नथ, चूड़ा, चूनरी के साथ मंदिर में उपस्थित हुईं एवं सभी ने एक लय एवं एक राग में मंगलपाठ कर पूरा माहौल धार्मिक कर दिया। इस अवसर पर उपस्थित भक्तगण भावविभोर होकर झूमने लगे।

सायं 7.00 बजे मंगलपाठ के समापन के पश्चात ज्योत एवं आरती की गई । तत्पश्चात उपस्थित भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें मंगलपाठी बहनों के साथ साथ मंदिर में उपस्थित बड़ी संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने उपस्थित समस्त मंगलपाठी बहिनों को कार्यक्रम को इतनी सुंदर एवं अनुशासित ढंग से मनाये जाने हेतु आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रोजगार कार्यालय में प्लेसमेन्ट कैम्प कल

Published

on

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में 19 मार्च को प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजनें किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों – परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स गुड़गांव, एन.आई.आई.टी. लिमिटेड भिलाई, आर.आर सिस्टम कोरबा, वेदांता स्कील स्कूल बालको कोरबा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन – 150, रिलेशनशीप मैनेजर-15,डाटा एण्ट्री ऑपरेटर – 07, मोबाईल रिपेयरिंग-30, सिविंग मशीन ऑपरेटर-30, होटल मैनेजमेंट-30, फिटर- 30 योग्यता- 8वीं 10वी, 12वीं, आई.टी.आई. आयुसीमा- 18-35 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 10,000 से 30,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त रिक्त पद समस्त छत्तीसगढ़ के लिए है।
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in मेंं आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे वेबसाईट में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप- https://shorturl.at/an8XJ     से जुड़ सकते हैं।

Continue Reading

कोरबा

मछुआ सहकारी समिति मर्यादित एतमा बसाहट अंतर्गत मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा-आपत्ति 27 मार्च तक आमंत्रित

कोरबा। आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित एतमा बसाहट पंजीयन क्रमांक 3506 अंतर्गत सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 18 मार्च 2026 को किया गया है। प्रकाशित सूची के सम्बंध में दावा-आपत्ति 27 मार्च 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के प्रबंधक/सदस्य भोज नारायण पुरस्त के पास 27 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 28 मार्च को प्रातः 11ः30 बजे से किया जायेगा। उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

शासन की योजनाओं से साकार हुआ सपनाः- गुंजा साहू को मिला पक्का आवास

Published

on

कोरबा। कोरबा शहर के  काशीनगर  में निवासरत श्रीमती गुंजा साहू का पक्के आवास का सपना अब साकार हो गया है। शासन की महत्वाकांक्षी ’पीएम आवास शहरी 2.0 योजना’ के अंतर्गत उन्हें आवास निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो सका। श्रीमती गुंजा साहू के पति सोनू राम साहू ठेका कर्मी के रूप में ऑपरेटर का कार्य करते हैं। सीमित आय के कारण परिवार के लिए पक्का घर बनाना एक बड़ी चुनौती थी। ऐसे में शासन की इस योजना ने उनके जीवन में नई आशा जगाई।

योजना के तहत श्रीमती साहू को कुल तीन किश्तों में लगभग 2.50 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। इस सहायता राशि का सदुपयोग करते हुए उन्होंने अपने आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ किया। इसके अतिरिक्त, परिवार ने अपनी जमा पूंजी भी लगाकर घर को पूर्ण रूप दिया। इसी क्रम में, राज्य शासन की ’मुख्यमंत्री गृह प्रवेश योजना’ के तहत भी उन्हें शीघ्र ही अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्राप्त होगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा और उन्हें आवश्यक जरूरतों की पूर्ति में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। आज श्रीमती साहू का परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहा है।

यह आवास उनके लिए न केवल एक आश्रय स्थल है, बल्कि उनके आत्मसम्मान और स्थिर जीवन का आधार भी बन गया है। हितग्राही श्रीमती साहू ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, “पक्का घर बनना हमारे लिए एक सपना था, जो अब पूरा हो गया है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री का हृदय से धन्यवाद करते हैं।”

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677