Connect with us

छत्तीसगढ़

राहुल के मुफ्त पढ़ाई के ऐलान पर बोले नड्डा-पिछली बार जैसे इस बार भी दोहरा दिया जुमला, धान के कटोरे को लूट रही कांग्रेस

Published

on

जे पी नड्ड़ा ने डोंगरगढ़ में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया

डोंगरगढ़(एजेंसी)। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजनांदगांव में बीजेपी की विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त करने के वादे पर हमला बोला। नड्डा ने कहा- पिछले चुनाव में भी यही बातें कही गई थीं, लेकिन उसे पूरा नहीं कर सके तो इस बार भी जुमला दोहरा दिया। डोंगरगढ़ ठेलकाडीह में आयोजित सभा में नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के सारे चुनावी वादे चुनावी जुमले होते हैं। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और उस धान के कटोरे को पांच साल से कांग्रेस लूट रही है। उन्होनें कहा कि बीजेपी रिपोर्ट कार्ड की सरकार है। हम जो कहतें है वो तो करते ही हैं, साथ ही जो नहीं कहते उसे भी कर के दिखाते हैं।

छत्तीसगढ़ में पिछले 5 सालों से कांग्रेस ग्रहण

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- कल चंद्रग्रहण लगा था, लेकिन छत्तीसगढ़ में पिछले पांच सालों से ग्रहण लगा हुआ है और वो ग्रहण कांग्रेस है। जिसने 5 सालों से प्रदेश का विकास रोक रखा है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने जब भी राज किया सिर्फ अपने बारे में सोचा, लेकिन बीजेपी ने जनता का सोचा।

13 सौ करोड़ का गोबर घोटाला किया

नड्डा ने कहा कि इन्होंने गौ माता तक को नहीं छोड़ा। गोबर खरीदी की आड़ में 1300 करोड़ रुपए के गोबर घोटाले कर डाले। नड्डा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए 14 लाख 80 हजार आवास स्वीकृत किए। लेकिन भूपेश सरकार ने 12 लाख आवास बनने नहीं दिए।

भूपेश सरकार घोटालों की सरकार

जे पी नड्डा ने कहा- भूपेश सरकार घोटालों की सरकार है। प्रदेश की विधवा महिलाओं को पेंशन नहीं दिया। 2161 करोड़ रुपए का शराब घोटाला, पांच हजार करोड़ का चावल घोटाला और 540 करोड़ का कोयला घोटाला किया। उन्होंने डीएमएफ घोटालों का भी जिक्र किया।

बदलबो कांग्रेस के सरकार ल का नारा

बीजेपी अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा- केंद्र ने छत्तीसगढ़ में 35 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया। जल जीवन मिशन के जरिए 23 लाख महिलाओं को नल कनेक्शन और 34 लाख 55 हजार महिलाओं को शौचालय बनाकर दिए। उन्होंने मंच से बदलबो कांग्रेस के सरकार ल का नारा भी लगाया। शनिवार देर रात ली पदाधिकारियों की बैठक

शनिवार देर रात रायपुर पहुंचे जे पी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि- हम आज भूपेश बघेल की भ्रष्टाचार की सरकार को देख रहे हैं। कभी आपने सोचा, कभी देखा कि किसी मुख्यमंत्री से जुड़े अधिकारी सालों से जेल में हों। प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या चाहिए भ्रष्टाचार तो माथे पर लिखा हुआ है। नड्डा शनिवार देर रात रायपुर में पदाधिकारियों की बैठक ले रहे थे।

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए

रायपुर के अम्लीडीह इलाके में अगले दिन रविवार सुबह पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के लिए खास इंतजाम किए गए थे। नड्डा के साथ सांसद सुनील सोनी और विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद थे।

कहते थे शराब बंद कर दूंगा, शराब में घोटाला कर दिया

नड्डा ने शनिवार रात प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रायपुर जिला ग्रामीण विधानसभा समन्वय समिति संचालन समिति और प्रवासी प्रभारी की बैठक ली। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने लोगों के साथ धोखा किया, युवाओं के साथ धोखा किया, महिलाओं के साथ धोखा किया। शराब घोटाला हुआ है। पहले भूपेश बघेल कहते थे शराब बंद कर दूंगा और फिर शराब में घोटाला कर दिया। आरोप लगाया कि, भूपेश सरकार ने माइनिंग में घोटाला किया, रेत में घोटाला किया, नौकरी में घोटाला किया तो यह घोटाला मंत्री हैं। गोठान में भ्रष्टाचार किया। कहीं जगह छोड़ी नहीं। रायपुर-छत्तीसगढ़ का विकास भाजपा के समय हुआ था। सड़कें बनीं, बड़े-बड़े ब्रिज बने, बाईपास बना था। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज बना था। हम बनाने वाले हैं वह बिगडऩे वाले हैं।

कमल को खिलाना है, भ्रष्टाचारी सरकार को घर बिठाना है

नड्डा ने कहा कि, हम भूपेश बघेल की अकर्मण्य सरकार को देख रहे हैं, जिस तरीके से अविश्वसनीय अकल्पनीय घटनाओं को देख रहे हैं। इसलिए अब अब आगे का खेल बिगडऩा नहीं बनाना है, कमल को खिलाना है। इस भ्रष्टाचारी सरकार को घर में बैठाकर आराम कराओ और भारतीय जनता पार्टी को आगे बढाओ।

प्रदेश नेताओं से लिया चुनाव का रिव्यू

7 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर भी नड्डा ने प्रदेश के नेताओं से रिव्यू लिया, उन्हें जल्द से जल्द जिन सीटों पर चुनाव होने हैं वहां सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। नड्डा ने कहा, सब लोग अपने बूथ पर जाकर एक-एक मतदाता से मुलाकात करें। उन्हें अपनी बात बताएं, उनकी बात भी सुने और दोनों का समावेश करके आगे की यात्रा को तय करें।

वोट आपको दें या ना दें, पर मतदान के लिए प्रेरित करें

नड्डा ने आगे कहा, मैं यहां यह भी कहना चाहूंगा कि आप सब लोगों से यह निवेदन जरूर करें कि आपने अपना मत जरूर देना है और मत देने के लिए लोगों को प्रेरित करें। वोट आपके पक्ष में दें या ना दें लेकिन प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए वोट का आग्रह आप सब की तरफ से होना चाहिए यह मेरा निवेदन है।

जल्द जारी होगा घोषणापत्र

नड्डा से मुलाकात के दौरान प्रदेश के नेताओं ने बताया कि जल्द ही घोषणा पत्र भी जारी किया जाएगा। आने वाले सप्ताह में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाएं भी होनी हैं, इसे लेकर भी नड्डा ने भीड़ जुटाने और कार्यक्रम को कामयाब करने के निर्देश दिए हैं। नड्डा जब रायपुर में मन की बात कार्यक्रम में थे, उसी समय अरुण साव लोरमी में कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बदमाशों के खिलाफ कोरबा पुलिस की कार्यवाही

Published

on

रात्रि में बेवजह घूमने, अड्डेबाजी करने एवं झुंड में एकत्रित संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही

कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

इस दौरान कोरबा पुलिस द्वारा रात्रि के समय सार्वजनिक स्थलों पर बेवजह घूमने, अड्डेबाजी करने एवं झुंड में एकत्रित होकर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक धारा 128 बीएनएसएस के तहत कुल 20 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही का उद्देश्य रात्रिकालीन समय में शांति व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है।

कोरबा पुलिस द्वारा भविष्य में भी रात्रि गश्त, निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही इसी प्रकार निरंतर एवं सघन रूप से जारी रखी जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

स्कूली बच्चे करंट प्रवाहित तार से झूलते दिखे:कोरबा के स्कूल का वीडियो वायरल, स्कूल प्रबंधन और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के पुरानी बस्ती कोहड़िया स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली के तारों के पास खेलते दिख रहे हैं।

वायरल वीडियो में कक्षा पांचवीं और छठवीं के बच्चे खेल अवकाश के दौरान लगभग 7 फीट ऊंची दीवार पर चढ़कर विद्युत प्रवाहित तारों से झूलते और दीवार पर बैठे नजर आ रहे हैं। यह स्थिति गंभीर खतरे को दर्शाती है, क्योंकि बच्चे कभी भी गिर सकते हैं या करंट की चपेट में आ सकते हैं।

स्कूल प्रबंधन ने नहीं उठाया कोई ठोस कदम

स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल परिसर के पास से गुजर रही विद्युत लाइन काफी नीचे है और लंबे समय से झूल रही है। इसके बावजूद न तो स्कूल प्रबंधन ने कोई ठोस कदम उठाया है और न ही विद्युत विभाग ने तारों को ऊपर करने की कार्रवाई की है। बच्चों को अक्सर इस जगह खेलते और दीवार पर चढ़ते देखा जाता रहा है।

स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय नागरिकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

लोगों ने मांग की है कि स्कूल प्रबंधन तुरंत बच्चों को ऐसी गतिविधियों से रोके। साथ ही, विद्युत विभाग को सूचना देकर तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर स्थानांतरित कराया जाए।

इसके अतिरिक्त, छुट्टी के समय बच्चों का स्कूल के बाहर मुख्य सड़क के पास घूमना भी एक चिंता का विषय है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

Continue Reading

कोरबा

नशे के विरुद्ध दीपका पुलिस की कार्यवाही

Published

on

पाँच अलग-अलग ठिकानों पर कार्यवाही, 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, 04 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। जिला पुलिस कोरबा द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दीपिका पुलिस द्वारा शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपीगण के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है।
मुखबिर सूचना के आधार पर थाना दीपका पुलिस की पाँच अलग-अलग ठिकानों में क्रमश: लोटान पारा केराकछार, धुरेना, सिरकी खुर्द में रेड की कार्यवाही कर उपरोक्त आरोपीगणों से 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर, आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सूरज धनुहार पिता मंगल धनुहार उम्र 19 वर्ष निवासी लोटानपारा केराकछार थाना दिपका
  2. ⁠विक्रम धनुहर पिता रतन धनुहार उम्र 27 वर्ष निवासी धुरेना थाना दीपका
  3. ⁠प्रीति मारकाम पिता रामनारायण उम्र 25 वर्ष निवासी सिरकीखुर्द थाना दीपका
  4. ⁠अंताबाई पति स्व फिरतूराम धनुहार निवासी धुरेना थाना दीपका

Continue Reading
Advertisement

Trending