Connect with us

कोरबा

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बैंक कैश वैन चालकों एवं सुरक्षा गार्डों की मीटिंग एवं समझाइश

Published

on

कैश परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहने एवं किसी भी घटना की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील

अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आमजन एवं विभिन्न संस्थानों को सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा में जिले के विभिन्न बैंकों के कैश वैन चालकों एवं सुरक्षा गार्डों की मीटिंग लेकर उन्हें समझाइश दी गई तथा कैश परिवहन के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने कहा कि बैंक कैश वैन की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। कैश परिवहन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सभी चालक एवं सुरक्षा गार्ड पूर्ण सतर्कता, जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

मीटिंग एवं समझाइश के दौरान निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए—
♦️ कैश परिवहन के दौरान निर्धारित एसओपी (Standard Operating Procedure) एवं सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
♦️ कैश वैन को निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार संचालित करें तथा बिना आवश्यकता किसी भी स्थान पर वाहन न रोकें।
♦️ चालक एवं सुरक्षा गार्ड पूरी यात्रा के दौरान सतर्क रहें तथा संदिग्ध व्यक्ति, वाहन एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें।
♦️ कैश लोडिंग एवं अनलोडिंग के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा बैंक परिसर एवं आसपास की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखें।
♦️ किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा घटना की जानकारी तत्काल डायल-112, कंट्रोल रूम अथवा निकटतम थाना पुलिस को दें।
♦️ ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा सुरक्षा उपकरणों एवं संचार माध्यमों को सदैव सक्रिय एवं कार्यशील रखें।
♦️ सुरक्षा गार्ड अपने निर्धारित स्थान पर रहकर पूरी सतर्कता के साथ सुरक्षा दायित्वों का निर्वहन करें तथा हथियार एवं अन्य सुरक्षा उपकरण हमेशा तैयार अवस्था में रखें।
♦️ कैश वैन की सुरक्षा एवं संचालन से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के साथ साझा न करें।

अंत में सभी कैश वैन चालकों एवं सुरक्षा गार्डों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने, पूर्ण सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की समझाइश दी गई।

कोरबा पुलिस “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के माध्यम से अपराध नियंत्रण, जनजागरूकता एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार अभियानात्मक कार्रवाई एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

मिनीमाता बांगो बांध से कुल 12017 Cusec पानी छोड़ा जा रहा हसदेव नदी में

Published

on

कोरबा। आज दिनांक 04/09/2026 को 06:00 AM बजे से मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70M एवं 94.24% होने पर 8:00 AM बजे निम्नानुसार गेटों को कम कर बाढ़ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है
गेट न.1 nil
गेट न.2 nil
गेट न.3 nil
गेट न.4 nil
गेट न.5 को 0.10M
गेट न.6 को 0.30M
गेट न.7 को 0.10M
गेट न.8 n
गेट न.9 nil
गेट न.10 nil
गेट न.11 nil
(Total Gate opening 0.50mtr)
कुल Radial गेट से 3017 Cusec तथा
पॉवर प्लांट हाइडल के द्वारा 9000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है इस प्रकार बांध से कुल 12017 Cusec पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है तथा Inflow 14992 Cusec दर्ज की गयी है |

Continue Reading

कोरबा

कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा में उर्वरक-कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

Published

on

अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, महेश राम कृषि केंद्र में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध

कोरबा, 04 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि आदानों की बिक्री में अनियमितता, कालाबाजारी एवं ओवर-रेटिंग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आज विकासखंड कटघोरा एवं पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध उर्वरक एवं कीटनाशकों के स्टॉक, मूल्य सूची, विक्रय अभिलेख, लाइसेंस एवं भंडारण व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं एवं कमियां पाए जाने पर कृषि विभाग द्वारा नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की गई।

सर्वमंगला खाद भंडार सहित कई दुकानों को नोटिस

निरीक्षण के दौरान सर्वमंगला खाद भंडार, बाकी मोगरा में अनियमितताएं पाए जाने पर संचालक को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी प्रकार सोनी कृषि केंद्र, शिव बीज भंडार एवं अंसारी कृषि केंद्र, कसनियां, पोड़ी उपरोड़ा में भी निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

दो कार्यदिवस में सुधार नहीं होने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी

सोनी कृषि केंद्र कसनियां, शिव बीज भंडार कसनियां एवं अंसारी कृषि केंद्र कसनियां को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं में दो कार्यदिवस के भीतर सुधार सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में कमियों का निराकरण नहीं किए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विक्रय लाइसेंस निरस्त करने की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

महेश राम कृषि केंद्र में कीटनाशक बिक्री पर प्रतिबंध

महेश राम कृषि केंद्र, रंजना में निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को गंभीरता से लेते हुए उक्त प्रतिष्ठान से कीटनाशकों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसके अलावा निरीक्षण अभियान के तहत राजू कृषि केंद्र, रंजना में भी उर्वरक एवं कीटनाशकों के स्टॉक तथा संबंधित दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई।

किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उर्वरक एवं कीटनाशकों की कालाबाजारी, ओवर-रेटिंग, अनियमित बिक्री तथा अमानक कृषि आदानों के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

विभाग द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं को नियमानुसार स्टॉक एवं विक्रय अभिलेख संधारित करने, निर्धारित मूल्य पर सामग्री का विक्रय करने तथा किसानों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading

कोरबा

IPS डांगी केस,शासन को 7 दिन में देना होगा जवाब:हाईकोर्ट का आखिरी मौका, लेटलतीफी पर लगाई फटकार, 29 सितंबर को अगली सुनवाई

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सस्पेंडेड IPS अफसर रतनलाल डांगी से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी शासन ने अब तक जवाब और जांच रिपोर्ट पेश नहीं की है। शासन की ओर से देरी पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। जस्टिस एके प्रसाद की बेंच ने शासन को आखिरी मौका देते हुए एक सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने का आदेश दिया है।

वहीं, इस मामले में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली SI की पत्नी ने जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की जांच किसी महिला IAS अधिकारी से कराने की मांग की है। 12 अगस्त 2026 को जारी हाईकोर्ट के आदेश के पालन में शासन की ओर से अब तक जरूरी जानकारी पेश नहीं की जा सकी है।

29 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

हाईकोर्ट ने राज्य शासन को जवाब देने के लिए अंतिम मौका देते हुए एक सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने सख्त हिदायत दी है कि इस दौरान शिकायत पर की गई कार्रवाई की लिखित जानकारी शपथ पत्र के साथ पेश करनी होगी।

ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारी को 29 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होना पड़ेगा। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय और ऋषभदेव साहू ने पैरवी की।

क्या है मामला ?

कोरबा की महिला योग टीचर ने आईपीएस रतनलाल डांगी पर ऑनलाइन योग क्लास के दौरान अश्लील बातचीत करने और वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी बात नहीं मानने पर डांगी ने उसके सब इंस्पेक्टर पति को झूठे आपराधिक मामले में फंसाने और घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में ट्रांसफर कराने की धमकी दी।

पीड़िता ने 15 अक्टूबर 2025 को सबूतों के साथ डीजीपी से शिकायत की थी। इसके बाद मार्च 2026 में डांगी को सस्पेंड कर दिया गया। मामले की जांच के लिए डीजीपी ने तत्कालीन आईजी आनंद छाबड़ा और तत्कालीन डीआईजी मिलना कुर्रे को जांच अधिकारी बनाया था।

पीड़िता का कहना है कि एक अधिकारी आरोपी के बराबर रैंक के थे, जबकि दूसरी अधिकारी उनसे जूनियर थीं। इसी वजह से उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दोनों को जांच से हटाकर किसी सीनियर IAS अधिकारी (खासकर महिला IAS अधिकारी) से जांच कराने की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677