Connect with us

कोरबा

संगठन में युवाओं को मौका, जो कांग्रेस के भविष्य को गढ़ेंगे- पूर्व मंत्री अग्रवाल

Published

on

कोरबा। जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी और मण्‍डल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) की महत्‍वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन में जिला, ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ स्‍तर पर पुर्नगठित करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है । उन्‍होंने बताया कि इसी माह प्रदेश के सभी 42 जिला अध्‍यक्षों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है । कोरबा शहर कांग्रेस में चार ब्‍लॉक और 10 मंडल कमेटी का गठन किया जा चुका है । वर्तमान में बूथ कमेटी गठन की प्रक्रिया रफ्तार में हैं, शीघ्र ही वार्ड अध्‍यक्ष व वार्ड कमेटी की गठन को धरातल पर उतारा जावेगा । 

बैठक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे । श्री अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नवनियुक्‍त ब्‍लॉक एवं मंडल अध्‍यक्षों में अधिकांश चेहरे युवा है, जो कांग्रेस के भविष्‍य की बुनियाद को दर्शाता है साथ ही वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है । इन कमेटियों में सभी सक्रिय कार्यकर्ता को स्‍थान देना होगा, जिससे पार्टी संगठन में नई ऊर्जा, जोशिला नेतृत्‍व सामने आएगा । 

पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने काेरबा जिला शहर के ब्‍लाॅक, एवं मंडल अध्‍यक्षों को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूती देने के लिए प्रेरित की । श्री अग्रवाल ने कहा कि संगठन में नवनियुक्तियां केवल पद नहीं है यह जिम्‍मेदारी है, जनभावनाओं से जुड़ने की एवं संगठन के रीति नीति को जन – जन तक पहुंचाने की। 

श्री अग्रवाल ने बताया कि जिला शहर कांग्रेस के सभी चारों ब्‍लॉक के लिए प्रभारी बनाए गये हैं । शीघ्र ही दसों मंडल कमेटी के लिए मंडल प्रभारियों की सूची जारी किया जावेगा साथ ही जिला कांग्रेस प्रवक्‍ता के साथ – साथ चारों ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी और दसों मंडल कांग्रेस कमेटी में प्रवक्‍ता बनाए जाने की तैयारी है। श्री अग्रवाल ने कांग्रेस पदाधिकारियों को अपने – अपने बूथ में बूथ अध्‍यक्ष बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बूथ और वार्ड कमेटियों को तय मियाद मे गठन करना होगा । 

पूर्व अध्‍यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने सभी नवनियुक्‍त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठनात्‍मक पुन: गठन की प्रक्रिया में पदों की संख्‍या बढ़ाए जाने की जरूरत है जिससे संबंधित क्षेत्रों के सक्रिय नेताओं को भी पद मिल सकेगा । 

पूर्व अध्‍यक्ष श्‍याम सुंदर सोनी बताया कि अब तक जाे कमेटियां बनी है उसमें बेहतर परफार्मेंस देने वाले पदाधिकारियों, कार्यकर्ता को जिम्‍मेदारी मिली है, अभी और नियुक्तियां होनी है जिसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका मिल सकता है । 

पूर्व जिला अध्‍यक्ष सपना चौहान ने कहा कि आज हमें कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस के विचारधारा के तहत् ऐसे लोगों को जोड़ना होगा जिसने विरोधी ताकतों से हर स्‍तर पर सामना किया है । 

महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जो गरीब, किसान, मजूदर, युवा, महिला और शोषित वर्ग के हक के लिए आवाज उठाता है । कांग्रेस ने हमें आजादी दिलाई, सविंधान दिया और देश को विकास की राह पर अग्रसर किया । 

बैठक को वरिष्‍ठ कांग्रेस नेत्री रेखा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव विकास सिह, बी एन सिंह, अजा अध्‍यक्ष नारायण कुर्रे, ओबीसी अध्‍यक्ष गजानंद साहु, सेवादल अध्‍यक्ष प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी, पालुराम साहु, बसंत चंद्रा, ए डी जोशी, अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ अध्‍यक्ष मो.शाहिद, मनहरण राठौर इंटक, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, सुकसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, सुरती कुलदीप, अश्‍वनी पटेल, बुद्धेश्‍वर चौहान, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, पार्षद अयोध्‍या मस्‍तुल कंवर, प्रेमलता अविनाश बंजारे, रवि चंदेल, ब्रदी किरण, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, गीता गभेल, जिला कांग्रेस पदाधिकारी संतोष यादव, सुरेश पटेल, दुष्‍यंत शर्मा, अशोक लोध, एफ डी मानिकपुरी, आनंद पालीवाल, पुष्‍पा पात्रे, हिमांशु सिंह, आरिफ खान, गिरधारी बरेठ, संजू पैकरा, शशि अग्रवाल, शांता मंडावे, लक्ष्‍मी महंत, माधुरी ध्रुव, ममता अग्रवाल, द्रोपति तिवारी, सुभद्रा सिंह, संतोषी यादव, क्रांति सोनी, टिंंकी महंत, गायत्री चंद्रा, डॉ. देव जायसवाल, पवन विश्‍वकर्मा, अजीत बर्मन, दामनी नेताम, झलकुंवर, विवेक श्रीवास, आकाश प्रजापति, नितेश यादव, निलेश दिवान, अनवर रजा, तपन हलदार, संतोष साहु, रम्‍हन दास, कुंजबिहारी साहु, आशीष गुप्‍ता, अनिल सिंह, अमित साहु, मो.यासीन, के के चौकसे, सुखनंदन सोनकर, विजय जायसवाल सहित अनेकाें पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677