Connect with us

कोरबा

वाहन चोर गिरोह पर लगातार कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत उरगा पुलिस की बड़ी सफलता

एक और चोरी की टाटा मैजिक का खुलासा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त
आरोपी का सीएसईबी-मानिकपुर क्षेत्र में भी आपराधिक रिकॉर्ड, अन्य वारदातों की जांच जारी

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संचालित ” सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत संपत्ति संबंधी अपराधों एवं वाहन चोरों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस ने वाहन चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी साहिल कुमार बागले को गिरफ्तार कर एक और चोरी की टाटा मैजिक वाहन का खुलासा किया है।
उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में करण भारद्वाज, निवासी ग्राम नोनबिर्रा, थाना करतला को गिरफ्तार कर चोरी गई टाटा मैजिक वाहन बरामद की जा चुकी थी। विवेचना के दौरान करण से पूछताछ में उसके साथी साहिल कुमार बागले की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर दबिश, आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 15 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर उरगा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी साहिल कुमार बागले को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी करण भारद्वाज के साथ वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।

कोतवाली क्षेत्र की चोरी का भी खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक अन्य टाटा मैजिक वाहन चोरी करना स्वीकार किया, जिसे उसने थाना कोतवाली, कोरबा के अपराध क्रमांक 820/2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता में दर्ज वाहन चोरी का होना बताया। उक्त वाहन को पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया है। मामले में थाना कोतवाली द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त
आरोपी साहिल कुमार बागले के कब्जे से वाहन चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों एवं अन्य वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ कर रही है।

सीएसईबी-मानिकपुर में भी दर्ज है आपराधिक रिकॉर्ड
प्रारंभिक जांच में आरोपी साहिल कुमार बागले का सीएसईबी-मानिकपुर थाना क्षेत्र में भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है। उसके अन्य आपराधिक कृत्यों एवं संलिप्तता की जांच जारी है।

अपराधियों पर लगातार जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
कोरबा पुलिस “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत वाहन चोरी, नकबजनी, लूट एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन की संपत्ति पर हाथ डालने वाले अपराधियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

राजकुमार अग्रवाल ने दी रथयात्रा पर शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। 16 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथपुरी में विशाल और अद्भूत रथयात्रा निकलती है, इसके अलावा कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ एवं भारत भर में भगवान मधुसूदन के लिए रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। कोरबा के प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति, द इंटरनेशल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि. 3233 सी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्र्रवाल ने कोरबा एवं प्रदेशवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं वैभव प्रदान करें और मधुसूदन की कृपा सभी पर बनी रहे। यह पावन यात्रा हम सबके लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता का संदेश लाए और भगवान जगन्नाथ घर-घर पधारें। सुभद्रा और बलभद्र संग भगवान जगन्नाथ की ऐसी कृपा हो, कि विश्व में शांति की स्थापना हो और सबका जीवन आनंदित और सुलभ बन सके।

Continue Reading

कोरबा

दादरखुर्द में 125 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा:16 जुलाई को निकलेगी, तैयारियां पूरी, पुलिस बल रहेगा तैनात

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के दादरखुर्द में 125 सालों से चली आ रही भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा इस साल 16 जुलाई को निकाली जाएगी। यह सदियों पुराना महापर्व लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और लोककल्याण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर समिति, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस बार आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

दादरखुर्द स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और लाइटों से सजाया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दिव्य श्रृंगार और वस्त्राभूषण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पुजारी और सेवायत लगातार पूजा-अनुष्ठान में जुटे हैं।

16 जुलाई की सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद तीनों देवताओं को भव्य रथ पर विराजमान किया जाएगा। इसके बाद ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष के साथ रथ नगर भ्रमण के लिए निकलेगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आते हैं। रथ की रस्सी खींचना अत्यंत शुभ माना जाता है और इससे भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मंदिर के मुख्य पुजारी श्री कुंज द्विवेदी ने बताया कि दादरखुर्द की रथयात्रा कोरबा जिले की सबसे पुरानी धार्मिक परंपराओं में से एक है। यह यात्रा पिछले 125 वर्षों से बिना किसी रुकावट के निकाली जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान जगन्नाथ को ‘जगत के नाथ’ यानी पूरे संसार के पालनहार कहा जाता है। उनकी बड़ी-बड़ी आंखें इस बात का प्रतीक हैं कि वे हर जाति, वर्ग और समुदाय के भक्तों पर समान दृष्टि रखते हैं। इसी कारण इस रथयात्रा को समानता, सेवा और लोककल्याण का महापर्व भी कहा जाता है।

इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। मंदिर समिति के साथ मिलकर पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है, ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ समारोह 22 को, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री अरूण साव

Published

on

कोरबा। कुछ दिन पूर्व प्रेस क्लब कोरबा की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ था, जिसमें नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे, नौशाद खान के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले और शपथ ग्रहण के लिए उन्हें आमंत्रित किया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे शपथ समारोह में शामिल होंगे, लेकिन उनके आने में संशय है और उपमुख्यमंत्री अरूण साव 22 जुलाई को नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाएंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677