Connect with us

कोरबा

पाली नगर पंचायत: तीन मनोनीत एल्डरमैन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Published

on

एसडीएम रोहित सिंह ने दिलाई शपथ, नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल सहित शहर के गणमान्य नागरिक हुए शामिल

कोरबा/पाली। नगर के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से शासन द्वारा मनोनीत तीन एल्डरमैन ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां एसडीएम रोहित सिंह ने तीनों को संविधान और नगरहित में कार्य करने की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले मनोनीत एल्डरमैन में वरिष्ठ अधिवक्ता रामनारायण पटेल, समाज सेवी हरीश चावड़ा और अनुभवी जनप्रतिनिधि रामबिलास जायसवाल का नाम शामिल है। तीनों को नगर की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों में अनुभव प्राप्त है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल,उपाध्यक्ष लखन प्रजापति,वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह राजपाल, परमजीत सिंह छाबड़ा, प्रयागनारायण शांडिल्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, दीपक सोनकर, कीर्ति कश्यप, सीएमओ पूर्णेंदु तिवारी सहित नगर के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं मीडिया के साथी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने नए एल्डरमैन को पुष्पगुच्छ और बधाई देकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

शपथ के बाद एसडीएम रोहित सिंह ने नवनियुक्त एल्डरमैन को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई, जलापूर्ति, सड़क, नाली निर्माण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनें और उनका निराकरण कराएं। पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करने पर ही नगर का समग्र विकास संभव है।

नपं अध्यक्ष ने जताया विश्वास
नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि रामनारायण पटेल, हरीश चावड़ा और रामबिलास जायसवाल तीनों ही लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। उनके मनोनीत होने से नगर पंचायत को प्रशासनिक और जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। हम सभी मिलकर पाली को स्वच्छ, सुंदर और विकासशील नगर बनाने के लिए काम करेंगे।

एल्डरमैन ने किया संकल्प
शपथ के बाद तीनों एल्डरमैन ने संयुक्त रूप से कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना, गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना और युवाओं के लिए रोजगार एवं खेल के अवसर बढ़ाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।कार्यक्रम का संचालन नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने किया और अंत में आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677