Connect with us

कोरबा

SECL दीपका प्रगति नगर में पेयजल कार्य के नाम पर बड़ी लापरवाही, मजबूत कंक्रीट टंकी तोड़कर लगाई जा रही स्तरहीन सिंटेक्स, गिरते मलबे से लोग घायल व गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Published

on

बिना लिफ्ट मशीन के तीन मंजिला छत से फेंका जा रहा भारी मलबा, बी-टाइप आवासों को पहुंचा भारी नुकसान

करोड़ों/लाखों के बजट का खेल, सुरक्षा मानकों और सामग्री की गुणवत्ता पर स्थानीय रहवासियों ने उठाए गंभीर सवाल

एसईसीएल (SECL) प्रबंधन से तत्काल उच्च-स्तरीय जांच और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

कोरबा/दीपका। एसईसीएल (SECL) दीपका क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित बी-टाइप (B-Type) आवासीय परिसर में पेयजल सुविधा विस्तार के नाम पर चल रहा कार्य स्थानीय रहवासियों के लिए जानलेवा मुसीबत बन गया है। यहाँ छतों पर बनी पुरानी और अत्यधिक मजबूत कंक्रीट की पानी टंकियों को बेवजह तोड़कर उनके स्थान पर लोकल व स्तरहीन सिंटेक्स टंकियां लगाई जा रही हैं। ठेकेदार की इस मनमानी कार्यप्रणाली, घटिया निर्माण सामग्री और सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है ।

मजबूत टंकियों को तोड़कर स्तरहीन सामग्री का उपयोग, निर्णय पर सवाल

जानकारी के मुताबिक इस ठेका कार्य के तहत लगाई जा रही सिंटेक्स टंकियां और पाइप बेहद लोकल व घटिया क्वालिटी के हैं। बी-टाइप के निवासियों का कहना है कि जब छतों पर पहले से बनी कंक्रीट की टंकियां मजबूत थीं और उनकी जल भराव क्षमता भी अधिक थी, तो उन्हें तोड़कर कम क्षमता वाली हल्की सिंटेक्स टंकियां लगाने का क्या औचित्य है? लोगों ने आरोप लगाया है कि पेयजल सुधार के नाम पर लाखों रुपये का वारा-न्यारा किया जा रहा है। यदि इस टेंडर और सामग्री की निष्पक्ष जांच हो तो एक बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है ।

सुरक्षा मानक ताक पर, बिना मशीन के तीन मंजिला ऊपर से गिरा रहे मलबा

काम के दौरान जान-माल की सुरक्षा को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। नियमानुसार तीन मंजिला इमारत से भारी कंक्रीट का मलबा नीचे उतारने के लिए लिफ्ट मशीन (Hoist) का उपयोग किया जाना चाहिए, लेकिन पैसे बचाने के चक्कर में ठेकेदार द्वारा टीन की चादरों से एक नलीनुमा (Chute) अस्थायी ढांचा बनाकर सीधे छत से मलबा नीचे फेंका जा रहा है। इस खतरनाक तरीके के कारण कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े छिटक कर चारों तरफ बेतरतीब ढंग से गिर रहे हैं ।

मकान क्षतिग्रस्त, राहगीर घायल और गाड़ियां टूटीं

छत से सीधे मलबा फेंकने की इस घोर लापरवाही के कारण परिसर में अब तक कई हादसे हो चुके हैं। मलबे की चपेट में आने से जहाँ कुछ राहगीरों और निवासियों को चोटें आई हैं, वहीं नीचे स्थित मकानों के हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा परिसर में खड़ी कई मोटरसाइकिलें और गाड़ियां कंक्रीट गिरने से बुरी तरह टूट-फूट गई हैं। इस जानलेवा माहौल के कारण पूरे बी-टाइप परिसर के निवासी दहशत में जीने को मजबूर हैं ।

SECL प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप और जांच की मांग

स्थानीय नागरिकों ने इस पूरे कार्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि जनता के पैसे का दुरुपयोग कर लोगों को फायदे की जगह भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। रहवासियों ने एसईसीएल (SECL) प्रबंधन के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि:-

  1. कार्य स्थल पर तत्काल प्रभाव से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ।
  2. घटिया सामग्री के इस्तेमाल की उच्च-स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए ।
  3. नियमों का उल्लंघन करने वाले और लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए ।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677