Connect with us

छत्तीसगढ़

1.92 करोड़ का फर्जी केसीसी लोन, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार:बैंक मैनेजर सहित कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Published

on

सरगुजा, एजेंसी। सरगुजा जिले के सहकारी बैंक पेटला में किसानों के नाम पर 1.92 करोड़ रुपए से अधिक का फर्जी लोन निकालने के मामले में पुलिस ने बैंक के कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। मामले में बैंक के तत्कालीन बैंक मैनेजर सहित 8 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मई महीने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सहकारी बैंक पेटला से 127 किसानों का फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेजों के माध्यम से 1 करोड़ 92 लाख 82 हजार रुपए का फर्जी केसीसी ऋण निकाला गया था। मामले का खुलासा सरगुजा कलेक्टर की जांच के बाद हुआ।

मामले में सीतापुर थाने में तत्कालीन बैंक मैनेजर भूपेंद्र सिंह परिहार, सहायक लेखापाल, कैशियर, सहायक सहित 8 के खिलाफ धारा 318, 316(5), 61(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।

कंप्यूटर ऑपरेटर हुआ गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने बैंक में दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार चक्रधारी (29) निवासी जयनगर, जिला सूरजपुर को गिरफ्तार किया है। सीतापुर थाना प्रभारी अखिलेश सोनी ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सोसायटी मैनेजर ने लगाई थी फांसी

केसीसी के फर्जी लोन का मामला केरजू सहकारी समिति के तत्कालीन मैनेजर दिनेश गुप्ता ने दिसंबर 2025 में घर में फांसी लगा लिया था। किसानों ने शिकायत की थी कि उनके नाम पर लाखों रुपए का केसीसी लोन बैंक से निकाल लिया गया है।

किसानों की शिकायत पर सरगुजा कलेक्टर ने मामले की जांच कराई तो जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की पेटला शाखा में 127 किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके खातों से कुल 1 करोड़ 92 लाख 82 हजार 96 रुपए का फर्जी लोन निकालने की पुष्टि हुई।

सोयायटी मैनेजर दिनेश गुप्ता के आत्महत्या प्रकरण की जांच के दौरान परिजनों ने बैंक के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह परिहार द्वारा 52 लाख रुपए लेने और उसे वापस नहीं करने का आरोप लगाया गया था। मामले में भूपेंद्र सिंह परिहार और अन्य के खिलाफ अलग से पुलिस ने धारा धारा 108, 3(5) भादवि के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह कल छत्तीसगढ़ आएंगे:सक्ती में 122 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन; 2 लाख परिवारों का होगा गृह प्रवेश

Published

on

सक्ती। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान ग्रामीण विकास, आवास, आजीविका, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी नवाचार से जुड़ी कई योजनाओं और पहलों की शुरुआत की जाएगी।

कार्यक्रम में 122 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे।

2 लाख परिवारों को मिलेगी ‘खुशियों की चाबी’

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश में नवनिर्मित 2 लाख आवासों के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। कार्यक्रम में आवास हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से ‘खुशियों की चाबी’ भी सौंपी जाएगी। इसके जरिए ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की योजना की प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा।

AI से होगा आवासों का जियो-टैग सत्यापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत AI आधारित जियो-टैग सत्यापन और सेल्फ जियो-टैग रिपोर्ट प्रणाली का भी शुभारंभ होगा। नई तकनीक से आवास निर्माण की निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी बनाने का दावा किया गया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे।

कार्यक्रम में ये रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक, पंचायत प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, ‘विकसित भारत-जी राम जी’ और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और अभियानों की शुरुआत भी की जाएगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, आरक्षक सस्पेंड:थाने का घेराव, कहा-मारपीट हुई, पुलिस बोली- मिर्गी का दौरा पड़ा, अवैध शराब मामले में पकड़ा था

Published

on

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया, जबकि पुलिस का कहना है कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था और उसकी अस्पताल में जान गई है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम शिव सहिस है, जो कि मेहंदीपारा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि चांपा थाने के एक ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और 2 आरक्षकों ने शिव को बुधवार दोपहर उसके घर से पकड़ा था। उस पर 20 लीटर देशी शराब रखने का आरोप था। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने इस मामले में आरक्षक ईश्वरी राठौर को लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर सस्पेंड कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवक की मौत के मामले को लेकर पुलिस और गृह विभाग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गृह विभाग की लापरवाही के कारण प्रदेश में लगातार कस्टोडियल डेथ की घटनाएं सामने आ रही हैं। बघेल ने जांजगीर-चांपा की घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

नाराज परिजनों ने गुरुवार को चांपा थाने का घेराव किया।

नाराज परिजनों ने गुरुवार को चांपा थाने का घेराव किया।

थाना परिसर में महिला चीख-चीख कर रोती रही।

थाना परिसर में महिला चीख-चीख कर रोती रही।

परिजनों ने युवक के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

परिजनों ने युवक के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

जिला अस्पताल में युवक की मौत

दरअसल, चांपा थाना पुलिस ने बुधवार को शिव सहिस को हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे थाने में उसकी तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में उसे पहले बीडीएम अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के बाद गुरुवार सुबह 6 बजे जांजगीर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस बोली- मिर्गी का दौरा पड़ा

घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में लोग चांपा थाने का घेराव कर दिया है। परिजनों ने पुलिस पर शिव के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा था।

शिव सहिस को अवैध शराब के आरोप में पकड़ा गया था।

शिव सहिस को अवैध शराब के आरोप में पकड़ा गया था।

पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट

फिलहाल घटना के कारणों और युवक की मौत की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक पुष्टि और जानकारी का इंतजार है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जांजगीर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा है। वहीं, स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क ने बताया कि शिव सहिस के खिलाफ पूर्व में भी अपराध दर्ज रहे हैं। शराब बिक्री और मारपीट से जुड़े मामलों सहित यह उसका चौथा मामला बताया गया है। बुधवार को उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई थी और रिमांड की प्रक्रिया के तहत उसे हिरासत में लिया गया था।

एसपी ने कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड

पुलिस के अनुसार मामले में एक स्थानीय कॉन्स्टेबल के संबंध में शिकायत की जानकारी मिली है। पूर्व में भी किसी मामले से उसके संबंध की जानकारी सामने आने की बात कही गई है। इसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है।

Continue Reading

कोरबा

डंबल से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या:नया घर बनाने को लेकर विवाद, सुबह 4-5 बजे वारदात, दूसरी पत्नी के घर रह रहा था

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने सीमेंट के डंबल से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पति नया घर बनाने की बात कह रहा था, जबकि पत्नी इसका विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

विवाद बढ़ने पर पति ने गुस्से में पत्नी के सिर पर डंबल से हमला कर दिया। दोनों की यह दूसरी शादी थी और शादी के बाद पति पत्नी के घर में रह रहा था। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पति ने सीमेंट के डम्बल से हमला कर पत्नी को मार डाला।

पति ने सीमेंट के डम्बल से हमला कर पत्नी को मार डाला।

गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की।

पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की।

घर बनाने की बात को लेकर हुआ विवाद

आरोपी रमेश डोंगरे (40) पत्नी बंधन कुंवर (39) के साथ शांति बस्ती के वार्ड नंबर-9 में रहता था। दोनों ने दूसरी शादी की थी। शादी के बाद रमेश पत्नी के घर में रह रहा था। रमेश नया घर बनाकर उसमें रहने की बात कह र​हा था।

पत्नी ने इसका विरोध किया। दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के करीब रमेश ने गुस्से में सीमेंट के डंबल से बंधन कुंवर के सिर पर हमला कर दिया।

हमला इतना गंभीर था कि बंधन कुंवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

दोनों की दूसरी शादी थी

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बंधन कुंवर आरोपी रमेश डोंगरे की दूसरी पत्नी थी। रमेश ने पहली पत्नी को छोड़ने के बाद बंधन कुंवर से शादी की थी। वहीं बंधन कुंवर की भी यह दूसरी शादी बताई जा रही है। दोनों पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे और उनकी कोई संतान नहीं थी।

पुलिस और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पाली थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है।

पुलिस ने आरोपी रमेश डोंगरे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677