Connect with us

छत्तीसगढ़

शिक्षा मंत्री के बंगले तक पहुंचे अतिथि शिक्षक:दुर्ग पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, बोले- हम बच्चों का भविष्य बना रहे, हमारा कौन बनाएगा

Published

on

दुर्ग-भिलाई, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के राज्य अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) का आंदोलन सोमवार को 20वें दिन और तेज हो गया। अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर से पहुंचे शिक्षकों ने रैली निकालकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के दुर्ग स्थित निवास का घेराव करने की कोशिश की। हालांकि, मंत्री के बंगले से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद शिक्षकों ने वहीं प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग दोहराई।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि वे पिछले 11 सालों से सरकारी स्कूलों, खासकर दूर-दराज और नक्सल प्रभावित इलाकों में पढ़ा रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें केवल मानदेय के भरोसे काम करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि संविलियन या समायोजन पर ठोस फैसला चाहिए। हम बच्चों का भविष्य बना रहे है, लेकिन हमारा कौन बनाएगा।

अतिथि शिक्षकों ने सोमवार को शिक्षा मंत्री के निवास का किया घेराव।

अतिथि शिक्षकों ने सोमवार को शिक्षा मंत्री के निवास का किया घेराव।

20 हजार में घर चलाना मुश्किल’

राज्य अतिथि शिक्षक संघ के हड़ताल प्रमुख और मुख्य संरक्षक धर्मेंद्र दास वैष्णव ने कहा कि उन्हें हर महीने सिर्फ 20 हजार रुपए मानदेय मिलता है। इसी राशि में किराया, बिजली-पानी, आने-जाने का खर्च और परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि माता-पिता की मदद करने के बजाय खुद उन्हें घर से पैसे मांगकर लौटना पड़ता है। अगर परिवार में कोई बीमार पड़ जाए तो आर्थिक संकट और बढ़ जाता है।

नक्सल प्रभावित गांवों में पढ़ाया, अब अपने भविष्य की चिंता

धर्मेंद्र दास वैष्णव ने बताया कि उनकी पोस्टिंग कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लॉक के एक नक्सल प्रभावित गांव के स्कूल में है। वहां उन्होंने पिछले 11 साल से पढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में कभी सड़क तक नहीं थी, वहां शिक्षक बच्चों को पढ़ाकर उन्हें इंजीनियर, वकील और दूसरे पेशों तक पहुंचा रहे हैं।

उनका कहना था कि बंदूक छोड़कर बच्चों के हाथ में कलम देने का काम शिक्षकों ने किया है, लेकिन सरकार उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कोई फैसला नहीं ले रही।

शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर सड़क पर बैठे अतिथि शिक्षक।

शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर सड़क पर बैठे अतिथि शिक्षक।

आत्मानंद और विवेकानंद स्कूलों का दिया उदाहरण

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि पिछली सरकार ने आत्मानंद स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को बेहतर वेतन और अन्य सुविधाएं दी थीं। उनका आरोप है कि वर्तमान सरकार विवेकानंद स्कूलों में भी इसी तरह की व्यवस्था कर रही है, लेकिन सालों से काम कर रहे विद्यामितान शिक्षकों के लिए अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया।

शिक्षकों का कहना है कि वे किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि समान कार्य के लिए समान वेतन और सेवा सुरक्षा चाहते हैं।

पहले भी खून से लिखा था पत्र

बता दें कि इससे पहले अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग भी की थी। उनका कहना था कि अगर सरकार उनके भविष्य को सुरक्षित नहीं कर सकती तो उन्हें सम्मान के साथ जीने का अधिकार भी नहीं मिल रहा है।

अब आंदोलन के 20 दिन पूरे होने के बाद शिक्षकों ने सीधे शिक्षा मंत्री के निवास तक पहुंचकर अपनी मांगों पर जल्द फैसला लेने की अपील की है। इधर दुर्ग जिले पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विद्यामितान के मामले में जो भी सही होगा वो निर्णय लिया जाएगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

राइफल की सफाई के दौरान चली 2 गोलियां:दंतेवाड़ा में CISF हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सीने में धंसी बुलेट, बचेली कैंप में तैनात थे

Published

on

दंतेवाड़ा, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के CISF कैंप में सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक 2 राउंड फायर हो गए। सीने पर गोली लगने से CISF के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जवान CISF के बचेली कैंप में तैनात थे और महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। बता दें कि 9 दिन पहले ही खैरागढ़ में CAF जवान ने थप्पड़ मारने पर साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बचेली के CISF कैंप में राइफल की सफाई के दौरान चली चली दो गोली, जवान की मौत।

बचेली के CISF कैंप में राइफल की सफाई के दौरान चली चली दो गोली, जवान की मौत।

घटना के बाद जवान के शव को NMDC बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया।

घटना के बाद जवान के शव को NMDC बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया।

घटना की जांच के दौरान कैंप में मौजूद पुलिस अधिकारी।

घटना की जांच के दौरान कैंप में मौजूद पुलिस अधिकारी।

पुलिस के मुताबिक, बचेली CISF कैंप के 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन क्रमांक-3 में प्रधान आरक्षक दत्तात्राया (50) अपनी AK-47 राइफल (बट नंबर 405) की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रायफल से दो राउंड फायर हो गए। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मर्च्यूरी में रखा गया शव, पोस्टमॉर्टम के लिए दंतेवाड़ा भेजा

घटना के बाद प्रधान आरक्षक के शव को अपोलो अस्पताल, NMDC बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया। कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है। जवान महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए।

FSL और PM रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कारण

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस के अनुसार FSL की घटना स्थल जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। मामले की जांच जारी है।

खैरागढ़ में जवान ने थप्पड़ मारने पर साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

खैरागढ़ में जवान ने थप्पड़ मारने पर साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

9 दिन पहले खैरागढ़ में CAF जवान ने की थी फायरिंग

9 दिन पहले खैरागढ़ जिले में CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान ने थप्पड़ मारने पर साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सोते वक्त जवान ने फायरिंग की। जवान के हाथ को चीरते हुए गोली गाल में फंस गई। मामला गातापार थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ निवासी सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जबकि आरोपी आरक्षक का नाम अरविंद गौतम है। पुलिस ने अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर लिया। सर्विस राइफल जब्त कर लिया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह कल छत्तीसगढ़ आएंगे:सक्ती में 122 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन; 2 लाख परिवारों का होगा गृह प्रवेश

Published

on

सक्ती। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान ग्रामीण विकास, आवास, आजीविका, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी नवाचार से जुड़ी कई योजनाओं और पहलों की शुरुआत की जाएगी।

कार्यक्रम में 122 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे।

2 लाख परिवारों को मिलेगी ‘खुशियों की चाबी’

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश में नवनिर्मित 2 लाख आवासों के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। कार्यक्रम में आवास हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से ‘खुशियों की चाबी’ भी सौंपी जाएगी। इसके जरिए ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की योजना की प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा।

AI से होगा आवासों का जियो-टैग सत्यापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत AI आधारित जियो-टैग सत्यापन और सेल्फ जियो-टैग रिपोर्ट प्रणाली का भी शुभारंभ होगा। नई तकनीक से आवास निर्माण की निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी बनाने का दावा किया गया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे।

कार्यक्रम में ये रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक, पंचायत प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, ‘विकसित भारत-जी राम जी’ और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और अभियानों की शुरुआत भी की जाएगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, आरक्षक सस्पेंड:थाने का घेराव, कहा-मारपीट हुई, पुलिस बोली- मिर्गी का दौरा पड़ा, अवैध शराब मामले में पकड़ा था

Published

on

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया, जबकि पुलिस का कहना है कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था और उसकी अस्पताल में जान गई है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम शिव सहिस है, जो कि मेहंदीपारा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि चांपा थाने के एक ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और 2 आरक्षकों ने शिव को बुधवार दोपहर उसके घर से पकड़ा था। उस पर 20 लीटर देशी शराब रखने का आरोप था। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने इस मामले में आरक्षक ईश्वरी राठौर को लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर सस्पेंड कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवक की मौत के मामले को लेकर पुलिस और गृह विभाग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गृह विभाग की लापरवाही के कारण प्रदेश में लगातार कस्टोडियल डेथ की घटनाएं सामने आ रही हैं। बघेल ने जांजगीर-चांपा की घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

नाराज परिजनों ने गुरुवार को चांपा थाने का घेराव किया।

नाराज परिजनों ने गुरुवार को चांपा थाने का घेराव किया।

थाना परिसर में महिला चीख-चीख कर रोती रही।

थाना परिसर में महिला चीख-चीख कर रोती रही।

परिजनों ने युवक के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

परिजनों ने युवक के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

जिला अस्पताल में युवक की मौत

दरअसल, चांपा थाना पुलिस ने बुधवार को शिव सहिस को हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे थाने में उसकी तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में उसे पहले बीडीएम अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के बाद गुरुवार सुबह 6 बजे जांजगीर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस बोली- मिर्गी का दौरा पड़ा

घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में लोग चांपा थाने का घेराव कर दिया है। परिजनों ने पुलिस पर शिव के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा था।

शिव सहिस को अवैध शराब के आरोप में पकड़ा गया था।

शिव सहिस को अवैध शराब के आरोप में पकड़ा गया था।

पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट

फिलहाल घटना के कारणों और युवक की मौत की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक पुष्टि और जानकारी का इंतजार है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जांजगीर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा है। वहीं, स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क ने बताया कि शिव सहिस के खिलाफ पूर्व में भी अपराध दर्ज रहे हैं। शराब बिक्री और मारपीट से जुड़े मामलों सहित यह उसका चौथा मामला बताया गया है। बुधवार को उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई थी और रिमांड की प्रक्रिया के तहत उसे हिरासत में लिया गया था।

एसपी ने कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड

पुलिस के अनुसार मामले में एक स्थानीय कॉन्स्टेबल के संबंध में शिकायत की जानकारी मिली है। पूर्व में भी किसी मामले से उसके संबंध की जानकारी सामने आने की बात कही गई है। इसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677