Connect with us

छत्तीसगढ़

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जमकर ओलावृष्टि:आंधी-तूफान से खंडहर मकान पर गिरा बड़ा पेड़; बस्तर, दुर्ग संभाग में भी बारिश के आसार

Published

on

रायपुर , एजेंसी। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रविवार को तेज आंधी-तूफान चला। इससे एक बड़ा पेड़ भी गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ खंडहर मकान पर गिरा जिससे बड़ा हादसा टल गया। जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश और कई जगह ओला वृष्टि भी हुई है।

बस्तर और दुर्ग संभाग के भी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। समुद्र से आ रही नम हवाओं के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटे तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद दिन का पारा दो से तीन​ डिग्री तक बढ़ेगा।

GPM जिले में बिजली तार भी टूटे

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन बारिश कहीं कहीं आफत भी साबित हुई। कई जगहों पर पेड़ गिर गए तो वहीं बिजली पोल तार टूटने से बिजली सप्लाई भी बंद हुई।

दुर्ग में सबसे ज्यादा 42.2 डिग्री तक पहुंचा पारा

शनिवार को भी रायपुर और बिलासपुर में दिन का तापमान औसत से 5 डिग्री कम रहा। इसके अलावा बाकी जिलों में भी तापमान 33 से 38 डिग्री के बीच रहा। बस्तर संभाग और आसपास के जिलों में 5 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

इस सीजन में अब तक 45 डिग्री तक नहीं पहुंचा पारा

गर्मी के इस पूरे सीजन में अब तक टेंपरेचर 45 डिग्री तक नहीं पहुंच पाया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 19 मई तक तापमान 37 से 39 डिग्री के आसपास रहेगा। 20 मई को तापमान में दो-तीन डिग्री बढ़ेगा। इसके बाद पांच दिनों तक यानी 24-25 मई तक तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में आज हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

मई का पहला ​पखवाड़ा बिना लू के गुजरा

प्रदेश में इस साल मई का पहला ​पखवाड़ा बिना लू के गुजरा है। रायपुर ही नहीं प्रदेश के किसी भी शहर या कस्बे में दिन का तापमान 45 डिग्री के करीब नहीं पहुंच पाया। लू चलने के हालात तभी बनते हैं, जब तापमान 45 डिग्री से ऊपर या सामान्य से करीब पांच डिग्री ज्यादा हो।

मई के पहले हफ्ते में थोड़ी गर्मी पड़ी। इसके बाद लगातार बादल और बारिश की वजह से मौसम ठंडा बना हुआ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन

Published

on

कोरबा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत जिले में संबंधित क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन आज दिनांक 13.04.2026 को विहित स्थानों पर कर दिया गया है। इसके साथ ही दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद पद के लिए तथा विभिन्न विकासखंडों के अंतर्गत पंचायतों में रिक्त पदों हेतु यह प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला में 2 पंच, चचिया में 1 पंच, खोड्डल में 3 पंच, जिल्गा में 1 पंच, अखरापाली में 1 पंच एवं रजगामार में 1 पंच के पद रिक्त हैं।
विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत लबेद में 1 पंच, केराकछार में 1 पंच, सलिहाभांठा में 1 सरपंच, घांठाद्वावारी में 1 पंच एवं बरकोना में 1 पंच के पद रिक्त हैं। साथ ही जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 24 के अंतर्गत उमरेली, अमलडीहा, सुखरीकला एवं सुखरीखुर्द शामिल हैं।
विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कसईपाली में 1 पंच, मोहनपुर में 1 पंच एवं झाबर में 1 पंच के पद रिक्त हैं।
विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरहाडबरी में 2 पंच, भलपहरी में 1 पंच, मुढ़ाली में 1 पंच एवं पोड़ी में 11 पंच के पद रिक्त हैं। साथ ही जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 15 के अंतर्गत लाफा, रामाकछार, जेमरा एवं रतखण्डी शामिल हैं।
विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलडीहा, पोड़ीखुर्द, घोंसरा, दर्राभांठा, मानिकपुर, रावा, पोड़ी गासाई, जामकछार एवं बैरा में प्रत्येक में 1-1 पंच के पद रिक्त हैं। साथ ही जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 के अंतर्गत बिंझरा एवं मल्दा भांवर शामिल हैं।
संबंधित क्षेत्रों के मतदाता निर्धारित अवधि में अपने नाम, संशोधन या विलोपन के संबंध में दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार दावा एवं आपत्ति समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करें, ताकि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

Continue Reading

कोरबा

बदली जिंदगी, बढ़ा आत्मविश्वासः श्रीमती रजनी उइके बनीं ‘लखपति दीदी

Published

on

पोल्ट्री फार्म, फोटो कॉपी एवं चॉइस सेंटर से साकार हुआ आत्मनिर्भरता का सपना

आर्थिक सशक्तिकरण से संवरता परिवारः स्वरोजगार ने दी स्थायित्व और सम्मान की नई पहचान

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अंचलों की महिलाएं अब केवल घरेलू दायित्वों तक सीमित न रहकर स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर हो रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बतारी की निवासी श्रीमती रजनी उइके की सफलता की कहानी इसी परिवर्तन का सशक्त उदाहरण है।

श्रीमती रजनी उइके ने स्नातक (बी.ए.) तक की शिक्षा प्राप्त की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे केवल गृहिणी बनकर सीमित नहीं रहना चाहती थीं, बल्कि अपने दम पर कुछ नया करने का संकल्प उनके मन में था। वर्ष 2022 उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आया, जब उन्हें बिहान योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने ‘जय लक्ष्मी स्व-सहायता समूह’ से जुड़कर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाया।

समूह से जुड़ने के पश्चात उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा। स्व-सहायता समूह के माध्यम से उन्हें आरएफ मद से 8 हजार रुपए एवं सीआईएफ मद से 30 हजार रुपए की सहायता प्राप्त हुई। साथ ही बैंक से 1.5 लाख रुपए का ऋण लेकर उन्होंने अपने घर में ही पोल्ट्री फार्म, फोटो कॉपी एवं चॉइस सेंटर जैसे व्यवसायों की शुरुआत की।
आज श्रीमती उइके इन सभी व्यवसायों का सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं। उनके प्रयासों से न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई है, बल्कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। वर्तमान में उनकी वार्षिक आय लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए तक पहुंच चुकी है, जिससे वे ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बना चुकी हैं। वह बताती हैं कि पहले उनके परिवार की जिम्मेदारी केवल उनके पति पर थी, लेकिन अब वे स्वयं भी आर्थिक रूप से सहयोग कर रही हैं। इससे उनका परिवार सशक्त और आत्मनिर्भर बना है। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है और अब वे किसी पर निर्भर नहीं हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं ने उन्हें रोजगार का अवसर प्रदान किया है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकी हैं।

Continue Reading

कोरबा

जय चंदईपाठ मछुआ सहकारी समिति मर्यादित सतरेंगा अंतर्गत मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा-आपत्ति 20 अप्रैल तक आमंत्रित

कोरब। जय चंदईपाठ आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित सतरेंगा  पंजीयन क्रमांक 163 अंतर्गत सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 13 अप्रैल 2026 को किया गया है। प्रकाशित सूची के सम्बंध में दावा-आपत्ति 20 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किया गया है। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि दावा-आपत्ति  सम्बंधित सदस्य लिखित रूप से आवश्यक प्रमाणों सहित  सोसायटी के प्रबंधक/सदस्य चैन सिंह के पास 20 अप्रैल  2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 21 अप्रैल  को प्रातः 12  बजे से किया जायेगा। तत्पश्चात संशोधित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677