छत्तीसगढ़
द्वितीय मुख्य परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश, समस्या, समाधान के लिए मंडल द्वारा टोल फ्री नंबर जारी
विद्यार्थी, पालक और शिक्षक के प्रश्नों, जिज्ञासा और समस्याओं का हो रहा समाधान
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती रेणु पिल्ले के संरक्षण में एवं सचिव श्रीमती पुष्पा साहू के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा इस वर्ष द्वितीय मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय मुख्य परीक्षा में ऐसे विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते है जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत हो ऐसे समस्त विद्यार्थी जो पूरक श्रेणी में है, अनुत्तीर्ण है अथवा उत्तीर्ण है, वे सभी द्वितीय मुख्य परीक्षा में शामिल होने आवेदन कर सकते है। विद्यार्थी/पालक/शिक्षक द्वितीय मुख्य परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश समस्या समाधान के लिए मण्डल के टोल फ्री नंबर में प्रातः 10ः30 बजे से सायं 05ः00 बजे तक 24 जून 2024 से 02 जून 2024 तक संपर्क स्थापित कर सकते है। इस हेतु हेल्पलाईन नम्बर 18002334363 संचालित किया जा रहा है। उपसचिव जे0के0 अग्रवाल के मार्गदर्शन, हेल्पलाइन नोडल अधिकारी डॉ0 प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व मण्डल के सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति शुक्ला, राजेन्द्र दुबे, श्रीमती मनीषी सिंह, श्रीमती गीता मिश्रा, प्रभात पाण्डे द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रश्नों/समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। हेल्पलाईन के द्वितीय दिवस में टोल फ्री नंबर पर जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, खैरागढ़, बलरामपुर, कवर्धा, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, कांकेर, जशपुर, कोरबा, मानपुर मोहला, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, जगदलपुर, गरियाबंद जिलो से विभिन्न प्रश्न पूछे जा रहे है। इन प्रश्नों में जो प्रमुखता से बात पूछी जा रही वे इस प्रकार हैं। द्वितीय मुख्य परीक्षा संबंधी फार्म भरने की तिथि जो बच्चे सभी विषयों में उत्तीर्ण हो गये है वे भी शामिल हो सकते है क्या फार्म भरने के लिए क्या-क्या दस्तावेज लगेगा। ऑनलाईन फार्म भर रहा हंू, तो पेमेंट सक्सेस नही दिखा रहा है जबकि पैसा कट गया है। दसवी पूनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट कब आयेगा, विद्यालय से फार्म कैसे भरना है, यदि द्वितीय मुख्य परीक्षा में अंक कम हो गया तो कैसे करेंगे? द्वितीय परीक्षा का केंद्र कहां मिलेगा? द्वितीय मुख्य परीक्षा का फीस कितना है? प्रवेश पत्र कब मिलेगा? जैसे प्रश्न हेल्पलाईन में पूछे गए।
कोरबा
खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त
- वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।
वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कोरबा
आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त
कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

कोरबा
शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक
कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।
शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
