Connect with us

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बिना सुरक्षा का पुलिया,,, हादसे को निमंत्रण देता,,,, SECL प्रबंधन नहीं लेती कोई सुध..सौंपा ज्ञापन….देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोंगरा – जिला कोरबा के नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत कटाईनार जो बांकी कोरबा मुख्य मार्ग है जिसपर बने पुल पर दोनों तरफ किसी तरह की कोई भी सुरक्षा नहीं है पूरी तरह से खुले होने के वजह से वह क्षेत्र किसी बड़ी अप्रिय घटना को निमंत्रण देने जैसी है।

पहले भी घट चुकी है बड़ी घटना।

• वार्ड पार्षद अश्वनी मिश्रा द्वारा पहले भी उपक्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन के माध्यम से कराए गया था अवगत।

• राहगीरों समेत वाहन चालक और बुजुर्ग व बच्चों भी हो सकते है दुर्घटना के शिकार।

एक बार फिर से वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार के वर्तमान पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने उपक्षेत्रीय प्रबंधक सुराकछार, बल्गी, बांकी मोगरा को पत्र लिख कर इस बड़े समस्या से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार बनवाने की बात कही है।

अब देखना ये है कि क्या इस बार विभागीय अधिकारी इस समस्या को संज्ञान में लेकर निराकरण करते है या हमेशा की तरह नज़र अंदाज कर किसी बड़े अप्रिय दुर्घटना का इंतजार करते है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

UGC के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन, कलेक्टर को सौपा गया विज्ञापन…. देखे पूरी खबर

Published

on

ℝ𝕖𝕡𝕠𝕣𝕥𝕖𝕣 𝕊𝕙𝕒𝕓𝕚𝕣 𝔸𝕟𝕤𝕒𝕣𝕚

कोरबा :– जिला कोरबा के महाराणा प्रताप भवन मे क्षत्रिय करणी सेना कोरबा द्वारा बढ़े संख्या मे एकत्रित होकर संघ के जिला अध्यक्ष बिपिन सिंह के नेतृत्व मे USG रेगुलेशन को वापस लेने और संवैधानिक कसौटी पर पुनः समीक्षा किये जाने को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया साथ ही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।

संवैधानिक समानता और न्याय की रक्षा के लिए क्षत्रिय करणी सेना का संकल्प…!

क्षत्रिय करणी सेना ने ज्ञापन के माध्यम से USG रेगुलेशन कानून को लागू करने से होने वाले नुक्सान एवं किसी एक वर्ग को सिमित करके भेदभाव करना बताया, साथ ही USG कानून सबपर बराबर और सामान रूप से लागु करने की बात कही।

भारत संविधान मे निहित समानता, न्याय एवं प्राकृतिक न्याय की सिद्धांतो के अलोक मे USG कानून को पुनः समीक्षा कर इसे जल्द से जल्द वापस लेने की निवेदन की है।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से क्षत्रिय करनी सेना जिला उपाध्यक्ष अमन सिंह राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी शुधांशु सिंह राणा, अमरीश सिंह, आदर्श सिंह राजपूत, क्षत्रिय समाज के सभी वरिष्ठ जन, मातृशक्ति एवं युवा साथी शामिल रहे।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेसियो ने थाने के सामने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन…देखे पूरी खबर

Published

on

  • बढ़ते अपराध को लेकर प्रदर्शन करने पहुँचे कांग्रेसी

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोंगरा – कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष संजय आज़ाद, नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के संयुक्त तत्वाधान में लगातार बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधीक प्रकरण को देखते हुए पुलिस प्रशासन एव शासन पर बढ़ते अपराध पर लापरवाही और नजरअंदाजी को लेकर थाने के द्वार के सामने बैठ जमकर नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन एवं सौंपा ज्ञापन।

जल्द से जल्द समस्याओं पर सुधार लाने की माँग कि गई ..!

ब्लॉक अध्यक्ष संजय आज़ाद, नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, पार्षद तेजप्रताप सिंह ने बताया कि – विगत कुछ माह से बाँकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है कभी लूटकांड, कभी बलात्कार, चोरी, हत्या जैसे बड़े घटनाओं को असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। जोकि अत्यंत भयावह स्थिति की ओर इंगित करता है। अगर आज इस पर रोक नहीं लगाया गया तो लगातार यह बढ़ता रहेगा फिर बाँकी मोंगरा अपराध मोंगरा कहलाने की स्थिति में हो जाएगा कबाड़ का दुकान बाँकी में, गलियों में शराबखोरीं, गली गली में गाँजा खुलेआम बिकना, नशे के हालत में युवाओं द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना यह एक फ़ैसन सा बन गया है, पता नहीं आख़िर कब यह रुकेगा करोड़ों के रेल पटरी ग़ायब हो गये, नाबालिको के साथ दुष्कर्म हो रहे है, ट्रकों को रोककर लूटपाट किया जा रहा है आख़िर कब तक यह समस्या बनी रहेगी…!

चेतावनी – जल्द ही उचित कार्यवाही नहीं की गई तो तैयार रहे उग्र आंदोलन के लिए।

मामलो को संज्ञान में लेकर त्वरित रूप से निराकरण करवाने की माँग कि गई एव आने वाले समय में बाँकी मोंगरा अपराध के मामले में जैसी परिस्थिति चल रही है उस हिसाब से प्रथम पंक्ति में रहेगा…!

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, नवलकिशोर पंडित, ज़िलाध्यक्ष विकास सिंह, पार्षद पवनगुप्ता, राकेश अग्रवाल, संदीप दडहरिया, हेमंत साहनी, मण्डल अध्यक्ष यशपाल सिंह कँवर, डब्लू साहू, सुमित धीवर, आयुष यादव, बॉबी कुमार, मनीष नागे, लालू साहू, अजय देवगन, सागर कुमार, सागर श्रीवास, समीर माँझी, शुभम, रामेश्वर कर्ष, लखन पात्रे और बड़ी संख्या में कांग्रेसी युवा कांग्रेसी पार्षद उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

बाँकी मोगरा – एक बार फिर लुट कांड का प्रयास,,, ट्रक वाहन का चालक हुआ घायल, 1 हिरासत में 3 फरार….देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा – जिला कोरबा का थाना बाँकी मोगरा इन दिनों सुर्खियों पर – एक के बाद एक हो रही बड़े बड़े कांड, मानो तो ऐसा कह सकते है कि इन दिनों इस क्षेत्र में वारदातों को सूची लंबी हो गई है कही लुट कांड को अंजाम।दिया जाता है तो कही दुष्कर्म कही सिरफोड़, आत्महत्या जैसी घटनाएं हो रही तो कही हत्या जैसे वारदातों को अंजाम दे रहे है।

इसी कड़ी में एक बार फिर से 4 युवकों ने एक ट्रक वाहन को लूटने का प्रयत्न किया पर नाकामयाब रहे, 3 युवक भाग निकले पर एक को ग्रामीणों ने धर दबोचा।

जानकारी अनुसार बीती रात एक ट्रक वाहन CG 04 PB 5745 का चालक बाकी थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराया की मै अपने सहयोगी के घर 4 नंबर खदान मोड के पास अपनी वाहन जैसे ही रोका वैसे ही एक वाहन क्रमांक CG 12 AL 9250 डीलक्स बाइक में सवार 4 युवक आए जो नशे में थे और मेरे गाड़ी के दरवाजे के ऊपर चढ़ कर मुझसे पैसा और मोबाइल को मांगने और छिनने लगे, और मेरा कॉलर पकड़ कर मरने लगे। मैने हालात को समझते हुए मौका देख झट से उन्हें अपने लात से नीचे की ओर मारा जिसके बाद वो नीचे गिर गए फिर उनके द्वारा पत्थर से मारा जाने लगा जिससे मेरे वाहन का आगे का शीशा टूट गया और मेरे आंखों के पास गहरी चोट लग गई। फिर मैने मेरे सहयोगी जिनके घर के पास था वहां जोर जोर से शोर और आवाज लगाने लगा।

शोरगुल सुन आसपास के निवासी भी अपने घरों से निकलकर मेरे वाहन के पास पहुंच गए फिर भीड़ आता देख चारों युवक अपने बाइक में भागने लगे जिसमें से एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और थाना बाँकी मोगरा लेकर पहुंचे और सारा माजरा बताया।

1 आरोपी हिरासत में अन्य 3 आरोपियों की तलाश जारी

घटना की शिकायत पर वर्तमान थाना प्रभारी उप निरीक्षक नंदलाल टंडन ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जिसमें अपनी पहचान बताई और यहां अपने मौसी के घर किसी कार्यक्रम में आना बताया और नसे के हालत में अपने दोस्तों के साथ घटना करना भी स्वीकार किया।

पकड़ा गया आरोपी हरीश साहू उर्फ हरि साहू पिता शिव संकर 20वर्ष पुरानी बस्ती रानी रोड कोरबा

अपराध क्रमांक 20/26 धारा 308 (2), 321 (2), 115 (2), 3 5 बी एन एस पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया।

पुलिस प्रशासन ने प्रार्थी को आश्वासन दिया है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही की जाएगी।

Continue Reading

Trending