Connect with us

छत्तीसगढ़

एक टीचर, दो स्कूलों में नौकरी; एक मध्यप्रदेश-दूसरा छत्तीसगढ़ में:दोनों स्कूलों में टीचर कर रहा ड्यूटी, सूरजपुर DEO ने जांच के लिए बनाई कमेटी

Published

on

सूरजपुर,एजेंसी। एक शिक्षक, दो स्कूलों में कर रहा नौकरी। वो भी एक स्कूल छत्तीसगढ़ में और दूसरा मध्यप्रदेश में। इतना ही नहीं शिक्षक दोनों स्कूलों से वेतन भी ले रहा है। सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में पोस्टेड आर्ट्स के लेक्चरर राजेश कुमार वैश्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के मकरोहर हायर सेकेंडरी स्कूल में भी बतौर अतिथि शिक्षक तीन सालों से नौकरी कर रहा है।

यह प्रकरण सामने आने के बाद सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, चांदनी बिहारपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल में आर्ट्स के लेक्चरर पद पर राजेश कुमार वैश्य की नियुक्ति वर्ष 2021-22 में की गई थी। वे मूलतः ग्राम सिद्धी खुर्द, सिंगरौली, मध्यप्रदेश के निवासी हैं। वह मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला अंतर्गत मकरोहर हायर सेकेंडरी स्कूल में भी बतौर अतिथि शिक्षक पदस्थ है। चांदनी बिहारपुर से मकरोहर लगा हुआ है और दोनों के बीच की दूरी 10 किलोमीटर है।

बिहारपुर आत्मानंद स्कूल में लेक्चरर के पद पर पदस्थ है टीचर

बिहारपुर आत्मानंद स्कूल में लेक्चरर के पद पर पदस्थ है टीचर

दो पाली में स्कूल, दोनों स्कूलों में हाजिरी

बिहारपुर का हायर सेकेंडरी स्कूल दो पालियों में लगता है। लेक्चरर राजेश की ड्यूटी सुबह की पाली में है। वह यहां सुबह 7 बजे से 12 बजे तक पढ़ाने के बाद मकरोहर चला जाता है। वहां चार बजे तक बच्चों को पढ़ाता है। मकरोहर का हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 10.30 से 4 बजे तक लगता है। दोनों स्कूलों से उसे नियमित रूप से वेतन मिलता रहा है।

मकरोहर हायर सेकेंडरी स्कूल में अतिथि शिक्षक के पद पर नौकरी

मकरोहर हायर सेकेंडरी स्कूल में अतिथि शिक्षक के पद पर नौकरी

मकरोहर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल संतोष मिश्रा ने बताया कि राजेश कुमार की नियुक्ति वर्ष 2020-21 में बतौर अतिथि शिक्षक के पद पर हुई है। नियमित उपस्थिति को लेकर उससे आए दिन विवाद होता है। स्थानीय होने के कारण वह सभी को परेशान भी करता है।

आत्मानंद स्कूल चांदनी-बिहारपुर के प्रिंसिपल अरुण राठौर ने बताया कि राजेश कुमार वैश्य की नियुक्ति जिला चयन समिति के आदेश पर की गई है। वह नियमित रूप से स्कूल आता है और पढ़ाता रहा है।

DEO ने बनाई जांच समिति मामले में सूरजपुर डीईओ भारती वर्मा ने कहा कि मामला सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending