कोरबा
ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती ने खुदकुशी:कोरबा में सुसाइड से पहले वीडियो कॉल पर युवक से बात की,फिर फंदे पर झूली,मोबाइल जब्त
कोरबा । जिले में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली 19 साल की युवती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले युवती ने सुसाइड से पहले किसी युवक से वीडियो कॉल करके बातचीत की। इसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके कमरे से मोबाइल बरामद किया है।
परिजनों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया है। यह मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक क्षेत्र का है।

मृतक युवती राधिका साहू
पढ़ाई छोड़, बिलासपुर में ब्यूटी पार्लर में करती थी काम
जानकारी के अनुसार, राधिका साहू कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक क्षेत्र की रहने वाली थी। उसके पिता कमलेश साहू पेशे से ड्राइवर हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। राधिका उनकी सबसे छोटी बेटी थी। राधिका पढ़ाई छोड़ चुकी थी और बिलासपुर में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वहां वो किराए के मकान में रहती थी। वो मंगलवार को बिलासपुर से कोरबा अपने घर आई थी।
मां को लगा कि बेटी राधिका थकी हुई है और कमरे में आराम कर रही है, लेकिन जब काफी देर तक वो कमरे से बाहर निकली तो मां उसे कमरे में देखने गई। मां ने आवाज लगाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर कमरे को खोलने की कोशिश, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। मां ने खिड़की से झांक कर देखा तो राधिका की लाश फंदे पर झूल रही थी।
यह देखते ही मां के पैरों के तले जमीन खिसक गई। मां की चीख की आवाज सुनकर दूसरी बेटी मौके पर पहुंची। इसके बाद यह खबर फैलते ही घर के बाहर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की कार्रवाई शुरू की।

घटनास्थल पर मृतक युवती के परिजन
युवक के साथ बाइक से आई थी युवती
बताया जा रहा है कि राधिका को कल मंगलवार को बाइक से एक युवक घर छोड़ने आया हुआ था, जिसे बिलासपुर का होना बताया जा रहा है। इसके बाद से वह बेहद परेशान थी। घर पर किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही थी। गुमसुम चुप थी। वहीं कुछ देर बाद जब वह अपने कमरे में गई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि राधिका ने सुसाइड से पहले किसी युवक से वीडियो कॉल करके बातचीत की है। उसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके कमरे से मोबाइल बरामद किया है, जहां उसे सील कर जब्ती की कार्रवाई की गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
घटनास्थल से मोबाइल और सामान जब्त
सीएसईबी चौकी पुलिस ने बताया कि युवती ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में सुसाइड किया है, इस बात का पता नहीं चल सकता है। फिलहाल परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जारी है। वहीं, मोबाइल और अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि युवती ने वीडियो कॉल करके सुसाइड किया है। इस मामले में जांच की जारी है उसकी किससे और क्या बातें हुई हैं। उसके आधार पर आगे जांच की जाएगी।
कोरबा
एपस्टीन फाइल में केन्द्रीय मंत्री का नाम आने पर महिला कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली
कोरबा। महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशन एवं राष्ट्रीय महासचिव फुलोदेवी नेताम (प्रभारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस) के मार्गदर्शन में जिला महिला कांग्रेस कोरबा शहर एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम का खुलासा होने पर किया गया।

महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि भारत के केन्द्रीय मंत्री का नाम सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में आता है और देश के प्रधान मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी भी अपने पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभासिंह तंवर ने कहा कि आज देश जवाब मांग रहा है। इस मामले की सच्चाई क्या है। हमारे प्रधान मंत्री जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं, जबकि उन्हें ऐसे गंभीर मामले के विषय पर आगे आना चाहिए और देश के सामने सच्चाई रखकर सार्थक कार्यवाही करने चाहिए।
कार्यक्रम में शशिलता पाण्डेय, सीमा कुर्रे, शांता मंडावे, पुष्पा पात्रे, माधुरी ध्रुव, रीता वर्मा, शांति ठाकुर, किरण साहु, मानसी महंत, कृष्णा रजक, संगीता यादव, लक्ष्मी मरकाम, निशा, ईशा मानिकपुरी, नीता जायसवाल, मीरा सिंह, मनीषा जायसवाल, मीरा अग्रवाल सहित अनेकों महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
कोरबा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:कांग्रेस कार्यालय में महिलाओं का सम्मान
कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान और पी सी सी सचिव विकास सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को निर्णय लेने की साहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का दिन स्त्री-पुरूष समानता, महिला अधिकारों में मजबूती लाने की भावना को दर्शाता है ।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि आज की महिलाएं घर चलाने के साथ – साथ समाज भी चला रही हैं। आज की महिलाएं, राजनीति, सामाजिक, व्यवसायिक, स्वास्थ्य, बैंकिंग, कानून, शिक्षा, सी ए, पायलेट, सुरक्षा एवं कृषि जैसे क्षेत्र में आत्म विश्वास के साथ काम कर रही हैं।
ग्रामीण अध्यक्ष प्रभा तंवर ने अपने उद्बोधन में 8 मार्च के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रति वर्ष 8 मार्च को महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है ।

कार्यक्रम के दौरान जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा, ब्लॉक, मंडल, वार्ड, बूथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को पुष्प भेंटकर सम्मानित किया गया।
पी सी सी सचिव विकास सिंह ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है।
जिला कांंग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि आज के समय में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीमा उपाध्याय, माधुरी ध्रुव, मीरा अग्रवाल, सीमा कुर्रे, शांता मंडावे, शशिलता पांडेय, लक्ष्मी मरकाम, मीरा सिंह, नीता जायसवाल, पुष्पा पात्रे, संगीता यादव, ईशा मानिकपुरी, मनीषा जायसवाल, किरण साहु, कृष्णा रजत, मानसी महंत, रीता वर्मा, शांति ठाकुर सहित अनेकों उपस्थित थे।

कोरबा
जिला कांग्रेस शहर की नई कार्यकारणी:10 महामंत्री बनाए गए, 06 उपाध्यक्ष, विनोद अग्रवाल कोषाध्यक्ष
कोरबा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत के सहमति एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अनुशंसा पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
जिसमें विनोद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, अर्चना उपाध्याय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, अशोक लोध एवं पूर्व एल्डरमेन आरिफ खान को उपाध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है। वहीं रमेश जायसवाल, पूर्व एल्डरमेन रेखा त्रिपाठी, लक्ष्मीनारायण देवांगन, पूर्व एल्डरमेन मनीराम साहु, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर जैन, एफ डी मानिकपुरी, आनंद पालीवाल, पार्षद रवि सिंह चंदेल, गिरधारी बरेठ, अनुराग मोहितनाथ को महामंत्री बनाये गए हैं। डॉ.एल पी साहु, रतन लाल यादव, सुरेश पटेल (भिलाई खुर्द) डॉ.डी आर नेताम, संजीव कुमार अग्रवाल, फरियाद अली, प्रमोद श्रीवास, धनंजय चंद्रा, अनिल अग्रवाल, राजेन्द्र सूर्यवंशी, राजूधन चंदानी, संतोष यादव को सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है ।
अवधेश सिंह, शत्रुहन श्रीवास, सनीष कुमार, बिसाहु कुंभकार, सरस्वती कंवर, हीरालाल साहु, क्रांति सोनी, अगहन बाई मुड़ापार, संजू देवी पैकरा एवं दिनेश कैवर्त को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरी करने का हर संभव प्रयास करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि शीघ्र ही जिला कांग्रेस कमेटी का और विस्तार किया जावेगा। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल कमेटी, वार्ड कमेटी और बूथ कमेटी का गठन होगा। जिसमें सभी सक्रीय कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेगा। श्री राठौर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासनिक) मलकीत सिंह गैदु ने पत्र प्रेषित कर बताया कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन की मजबूती को सुदृढ़ बनाने के उद्देश से प्रदेश के सभी जिलों में जिला कांग्रेस, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी में संगठनात्मक ढांचा को शीघ्र ही पूरा करना होगा । जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने जिलेवार प्रभारी की नियुक्ति की है। कोरबा शहर कांग्रेस कमे्टी के लिए विजय केशरवानी प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं ग्रामीण कांग्रेस के लिए डॉ. विनय जायसवाल प्रभारी नियुक्त हुए हैं। प्रभारी शुक्रवार तक अपने प्रभार क्षेत्र का दौरा करेंगे और ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के गठन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करेंगे ।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री द्वारा जारी किये गए पत्र में स्पष्ट निर्देश है कि विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, जिला, ब्लॉक, मंडल, वार्ड के अध्यक्षगणों सहित प्रमुख एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनके निवासरत बूथ में बीएलए नियुक्त किया जाना है।
वर्तमान में कोरबा विधानसभा में 299 बूथ संख्या है जो कि पिछले 2023 के विधानसभा एवं 2024 के लोकसभा चुनाव के समय 244 बूथ संख्या थे। इस प्रकार कोरबा लोकसभा में 55 बूथ, वहीं कटघोरा में 30, पाली तानाखार में 23 एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 22 बूथ संख्या बढ़े हैं। जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि सभी कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा, आने वाले समय में शीघ्र ही सबको जिम्मेदारी मिलेगी।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
