छत्तीसगढ़
समीर विश्नोई के ससुराल-रानू साहू के मायके पहुंची ACB:छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों में 24 ठिकानों पर रेड; बेनामी संपत्ति मिली, भिलाई से 1 गिरफ्तार
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ ACB/EOW टीम ने निलंबित IAS समीर विश्नोई, रानू साहू और राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया के 24 ठिकानों पर छापे मारे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान, झारखंड और बेंगलुरु शामिल है। यह कार्रवाई कोल लेवी केस में आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई है।
टीम ने इस दौरान चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं। इनसे भारी मात्रा में बेनामी संपत्ति का पता चला है। वहीं भिलाई से एक आरोपी मनीष उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। ACB ने उसे कोर्ट में पेश कर 23 अगस्त तक रिमांड पर लिया है।
तीनों अफसर फिलहाल रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक, तीनों राज्यों में रेड की कार्रवाई के लिए 12 से ज्यादा टीमें तैयार की गई थीं। दूसरे राज्य जाने वाली कई टीमों को 14 अगस्त को ही रवाना कर दिया था।
तस्वीरों में देखिए अलग-अलग जगह ACB की कार्रवाई…

राजस्थान के अनूपगढ़ में निलंबित IAS समीर विश्नोई के रिश्तेदार व्यापारी गौरव गोदारा के घर में छापेमारी कर सर्च अभियान चलाया।

छत्तीसगढ़ एसीबी की टीम ने राजस्थान पुलिस की मदद से अनूपगढ़ में सर्च अभियान चलाया। सुबह 7 बजे से शुरू हुई जांच दोपहर करीब 1.30 बजे खत्म हुई है।

भिलाई के नेहरू नगर ईस्ट निवासी अनिल कुमार पाठक के घर EOW और ACB की टीम पहुंची।

कोरबा ठेकेदार एमएस पटेल के घर पर EOW और ACB की टीम ने छापेमारी।

रायगढ़ में ट्रांसपोर्टर कारोबारी के घर में ताला लगा होने के कारण नोटिस चस्पा किया गया।
राजस्थान में समीर विश्नोई का ससुराल, गरियाबंद में रानू का मायका
ACB अफसरों के मुताबिक, राजस्थान, रायगढ़ में 2-2 स्थानों, बेंगलुरु, झारखंड (जमशेदपुर), कोरबा, गरियाबंद में 1-1, महासमुंद में 3, दुर्ग में 8 और रायपुर में 5 स्थानों पर छापा मारा गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में बेनामी संपत्तियों का पता चला है।
मौके से वाहनों से संबंधित बहुत से दस्तावेज, अनेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लैपटॉप, मोबाइल, पेन ड्राइव बरामद किए गए हैं। राजस्थान के अनूपगढ़ में समीर विश्नोई का ससुराल है। वहीं गरियाबंद में रानू साहू के मायके में भी दबिश दी गई थी।
राजस्थान : घर बंद साढ़े 6 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
ACB टीम ने सुबह करीब 7 बजे राजस्थान के अनूपगढ़ में के व्यापारी गौरव गोदारा के घर में छापा मारा। यह कार्रवाई दोपहर करीब डेढ़ बजे तक चली। गौरव, समीर के रिश्तेदार हैं। सर्च अभियान के दौरान एसीबी के डीएसपी राहुल शर्मा ने अपनी टीम के साथ मौजूद थे। टीम ने घर को पूरी तरह से बंद कर दिया था।

रानू साहू के गरियाबंद स्थित मायके में भी ACB टीम पहुंच गई है। मैनपुर में जमीन खरीद, तालाब निर्माण भी रडार पर है।
गरियाबंद : रानू साहू के मायके में 3 माह में दूसरी बार छापा
वहीं गरियाबंद में निलंबित IAS रानू साहू के मायके में भी ACB टीम ने छापा मार दिया है। 2 गाड़ियों में 10 से 12 सदस्यों की टीम उनके पांडुका स्थित मायके पहुंची है। घर के अंदर दस्तावेजों और 4 साल में खरीदी गई चल-अचल संपत्ति जांच के दायरे में है। टीम ने 3 माह में दूसरी बार रानू साहू के मायके में छापा मारा है।

होटल व्यवसायिक अनिल कुमार पाठक के ठिकाने पर EOW और ACB की टीम पहुंची।
भिलाई : होटल कारोबारी के ठिकाने पर छापा
इसके अलावा ACB की टीम छत्तीसगढ़ में भी कार्रवाई कर रही है। भिलाई में टीम ने होटल कारोबारी अनिल कुमार पाठक के नेहरू नगर ईस्ट स्थित घर में छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में कार्रवाई की गई है। पहले अनिल पाठक के होटल और अब निवास पर टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि 4 गाड़ियों में अधिकारी पहुंचे हैं।

कोरबा में कार्रवाई के दौरान ACB की टीम 2 गाड़ियों में दबिश देने के लिए पहुंची थी।
कोरबा : ठेकेदार के मकान में सुबह से कार्रवाई जारी
कोरबा के टीपी नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट के पास ठेकेदार एमएस पटेल के घर भी ACB की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि यहां तड़के सुबह 2 गाड़ियों में 10 सदस्यीय टीम ने दबिश दी है। टीम सुबह से ही दस्तावेजों की खोजबीन कर रही है।

ट्रांसपोर्टर नवनीत तिवारी के घर में ताला लटका मिला है। उनके बारे में पड़ोसियों से भी जानकारी नहीं मिल सकी है।
रायगढ़ : ट्रांसपोर्टर के घर में लटका मिला ताला
वहीं एक टीम रायगढ़ में बंदे अली फातमी नगर स्थित ट्रांसपोर्टर नवनीत तिवारी के घर भी दबिश देने पहुंची, लेकिन वहां ताला लटका मिला। इस पर टीम ने घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। साथ ही घर को सील कर दिया गया है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई, लेकिन ट्रांसपोर्टर के परिवार के बारे में जानकारी नहीं मिली।
इसके बाद टीम ने बैंकुठपुर राम मंदिर गली में रहने वाले सूरज उपाध्याय के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि सूरज उपाध्याय ट्रांसपोर्टर नवनीत तिवारी का चचेरा भाई है। वह प्रिंटिंग प्रेस का काम करता है। हालांकि टीम सुबह ही उसके घर से लौट गई।

छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस समीर विश्नोई को साइकिलिंग पसंद है। वह अपनी पत्नी प्रीति विश्नोई के साथ अक्सर साइकिलिंग करते देखे जाते थे। (फाइल फोटो)
समीर विश्नोई : ED ने 2 साल पहले गिरफ्तार किया
छत्तीसगढ़ सरकार ने करीब 2 साल पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी समीर विश्नोई को निलंबित किया था। EDने विश्नोई के यहां छापा मारकर 47 लाख रुपए कैश और दो करोड़ रुपए कीमत के गहने बरामद किए थे। उसके बाद 13 अक्टूबर 2022 को विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया था।
समीर विश्नोई को कोयला कारोबारियों से मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी की भूमिका 2020 में खुद विश्नोई के हस्ताक्षर से जारी एक अधिसूचना से रखी गई। ED ने अदालत में पेश अपने दस्तावेजों में उस अधिसूचना को ‘भ्रष्टाचार का पेंडोरा बॉक्स’ बताया।
कहा गया है, इस अधिसूचना ने ही खनिज परिवहन में अवैध वसूली का रास्ता खोला। इसे खनिज संसाधन विभाग के तत्कालीन संचालक समीर विश्नोई ने जारी किया था। इस अधिसूचना ने किसी भी तरह के खनिज के परिवहन की अनुमति के लिए चल रही ऑनलाइन व्यवस्था को खत्म कर दिया।
कोरबा
खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त
- वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।
वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कोरबा
आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त
कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

कोरबा
शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक
कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।
शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
