छत्तीसगढ़
एसीबी की टीम रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची,महादेव सट्टा, कोल-शराब स्कैम आरोपियों से पूछताछ जारी
29 मार्च से 3 अप्रैल के बीच मिली है अनुमति
रायपुर, एजेंसी। रायपुर सेंट्रल जेल में लंबे समय से बंद महादेव सट्टा, कोयला घोटाला और शराब घोटाले के आरोपियों से एसीबी की पूछताछ जारी है। इसके लिए रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने अनुमति दी है। टीम शुक्रवार सुबह से ही जेल में पूछताछ कर रही है। कोर्ट की ओर से 29 मार्च से 2 अप्रैल के बीच पूछताछ की अनुमति दी गई है। ईडी की स्पेशल कोर्ट में एसीबी की ओर से तीन आवेदन पेश किए गए थे। आवेदन में कहा गया था कि स्कैम मामले में आगे की जांच के लिए जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करना जरूरी है। कोर्ट ने आवेदन को स्वीकार करते हुए जेल में ही पूछताछ की अनुमति प्रदान की है।
ये आरोपी आए हैं पूछताछ के घेरे में
केंद्रीय जेल में बंद शराब घोटाले मामले में अरविंद सिंह, महादेव सट्टेबाजी में असीम दास, भीम यादव व सतीश चंद्राकर और कोयला घोटाला मामले में समीर बिश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, शिवशंकर नाग और नायर से पूछताछ की जाएगी।
अब कार्यवाही के आगे बढऩे की उम्मीद
एसीबी ने कोयला शराब और महादेव सट्टा एप मामले में पिछले दिनों एफआईआर दर्ज की है। इन सभी मामलों में ईडी की ओर से प्रतिवेदन दिया गया था। ईडी की ओर से एसीबी को भेजे प्रतिवेदन में ये कहा गया कि -ईडी ने पीएमएलए के तहत उपरोक्त मामलों में कार्यवाही की है। ईडी की जांच में इन प्रकरणों में आईपीसी की विभिन्न धाराओं और लोकसेवकों की गड़बड़ी के मजबूत संकेत मिले हैं, अत: नियमों के अनुसार यह प्रतिवेदन एसीबी को प्रेषित कर रहे है, ताकि उपयुक्त धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
छत्तीसगढ़
स्कूल वैन सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई:हादसे में 9 बच्चे, 2 शिक्षिका और प्रिंसिपल घायल, सभी जिला अस्पताल में भर्ती
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के कुथूर गांव में बुधवार सुबह एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में वैन में सवार नौ बच्चे, दो शिक्षिकाएं और प्रिंसिपल घायल हो गए। सभी घायलों को जांजगीर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कुथूर में सरस्वती शिक्षा मंदिर संचालित है। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे स्कूल वैन में नौ बच्चों के साथ दो शिक्षिकाएं और स्कूल के प्रिंसिपल बीपी शर्मा सवार थे। प्रिंसिपल खुद वैन चला रहे थे।
प्रिंसिपल बीपी शर्मा ने बताया कि वे मुड़पार और कुथूर गांवों से बच्चों को बैठाकर स्कूल आ रहे थे। इसी दौरान उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया, जिससे वे घबरा गए और वैन सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर सड़क किनारे पलट गई।

ग्रामीणों ने सभी को वैन से बाहर निकाला
हादसे के बाद गांव के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों और शिक्षकों को वैन से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। इनमें दो बच्चों के सिर में चोट लगने के कारण टांके लगाए गए हैं, जबकि सात बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। एक शिक्षिका संतोषी शर्मा (30) का हाथ टूट गया है और प्रिंसिपल को भी हल्की चोटें आई हैं।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि घायल बच्चों की स्थिति सामान्य है और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। सभी का उपचार जारी है।

नवागढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अशोक पाटले ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वे जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों की टीम से बात की और बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों के इलाज का खर्च स्कूल संस्थान की ओर से वहन किया जाएगा और घटना की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सभी घायल मुड़पार और कुथूर गांव के रहने वाले
घायलों में आरूसी बरेठ (9), अंकुश बरेठ (6), लक्ष्य खरे (6), रौनक पटेल (6), यश पटेल (7), गुलशन पटेल (8), ईशा साहू (13), प्रभास बरेठ (4), शिक्षिका संतोषी शर्मा (30) और प्रिंसिपल बीपी शर्मा (55) शामिल हैं। सभी घायल मुड़पार और कुथूर गांव के निवासी हैं।

कोरबा
ट्रक के कुचलने से बाइक-सवार 3 दोस्तों की मौत:कोरबा में काम पर जा रहे थे, टक्कर के बाद पलटा वाहन, 4 घंटे तक चक्काजाम
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंद दिया, जिसके बाद ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को कुचलते हुए पलट गया। हादसा अचानक हुआ जिससे युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। वहीं ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23), मंगल सिंह (25) और ओम प्रकाश के रूप में हुई है, जो पोटापानी गांव के रहने वाले थे। वहीं घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से चक्काजाम कर दिया था। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 1.25-1.25 लाख रुपए मुआवाजे के ऐलान के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया।

ट्रक के पलटने से बाइक सवार युवक नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

बाइक से तीनों युवक काम पर जा रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक बृजपाल सिंह कंवर, मंगल सिंह और ओम प्रकाश दीपका के निजी कंपनी में काम करते थे। बुधवार सुबह तीनों बाइक से काम पर जा रहे थे। इस दौरान नूनेरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था। बाद में ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया।

मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं, वो परिजनों को समझाने की कोशिश करते रहे।
सड़क पर बिखरा कोयला
हादसे के कारण सड़क पर कोयला बिखर गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।
मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े
लेकिन नाराज परिजन और ग्रामीण मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मुआवजा राशि के ऐलान के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया। इसके अलावा युवकों के शवों का पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
पुलिस बोली- ड्राइवर की तलाश जारी
इस मामले में पाली थाना पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार युवकों को कुचला है, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला, उसके खिलाफ केस दर्ज तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोरबा
कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली:अज्ञात हमलावरों का हमला, हालत गंभीर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोरबा। कोरबा जिले के चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम बर्रा में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया गया। अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग की एक आंख निकाल ली और मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हमलावरों ने 80 वर्षीय हीरा सिंह सरुता को निशाना बनाया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घर में सो रहा था बुजुर्ग
घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की है, जब ग्राम बर्रा निवासी हीरा सिंह सरुता अपने घर में सो रहा था। हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

बच्चा चोर की अफवाह फैली
इस घटना के बाद ग्रामीणों में ‘बच्चा चोर गिरोह’ के सक्रिय होने की अफवाहें फैल गई हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों में डर का माहौल है और वे रात में पहरा देने को मजबूर हैं।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
