Connect with us

कोरबा

डीएमएफ से आश्रम-छात्रावास तक पहुंच मार्ग, शेडविहीन बाजारों में शेड, सभी हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में सायकल स्टैंड और सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण के प्रस्ताव भेजने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Published

on

पात्र हितग्राही जाति प्रमाण पत्र बनाने से न चूकें-कलेक्टर

31 अगस्त को ग्राम सभा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश

पीएम जनमन शिविर में पीवीटीजी को योजनाओं का लाभ दिलाने दिए निर्देश

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने 31 अगस्त को आयोजित होने वाले ग्रामसभा का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से जिले के ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों जिनका दस्तावेज के अभाव से जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है, उन सभी का ग्राम सभा के माध्यम से अन्य दस्तावेजों का परीक्षण करते हुए जाति प्रमाण पत्र बनाने की दिशा में कार्यवाही की जाये। कलेक्टर ने ग्रामसभा के माध्यम से पात्र सभी विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के सदस्यों और दस्तावेज नहीं रखने वाले कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने डीएमएफ से आश्रम-छात्रावास तक पहुंच मार्ग, शेडविहीन बाजारों में शेड, सभी हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में सायकल स्टैंड और सभी सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण के प्रस्ताव भेजने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद सीईओ को दिए।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर वसंत ने पीएम जनमन अन्तर्गत लगाये जा रहे शिविर की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि पीवीटीजी को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित किया जाये। पीवीटीजी के सभी सदस्यों का आधार और आयुष्मान कार्ड बनाया जाये। उन्होंने किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, वन अधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता आदि का शत प्रतिशत सेचुरेशन के निर्देश दिए। टी एल बैठक में कलेक्टर ने भू-अर्जन, जाति प्रमाण पत्र हेतु शिविर, छात्रावासों तक पहुंच मार्ग, शेड विहीन बाजारों की जानकारी, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में सायकल स्टैंड, आश्रमों में अधीक्षकों की नियुक्ति, लैब ऑन व्हील, विद्यालयों में युक्तियुक्तकरण, खेल अकादमी का संचालन, ग्राम पंचायतों में सिलाई मशीन का वितरण सहित अन्य विषयों पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि शासकीय कार्य के लिए सरपंच, सचिवों को दी गई राशि के विरूद्ध कार्य नहीं होने पर वसूली की कार्यवाही में प्रगति लायें। उन्होंने 30 अगस्त को करतला विकासखंड के ग्राम घिनारा में आयोजित होने वाले जन समस्या निवारण शिविर में सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी नियमित भर्ती में शासन के प्रचलित आरक्षण नियमों का अवश्य पालन किया जाये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, अनुपम तिवारी सहित एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कटघोरा के जेंजरा चौक पर लगेगा हाईमास्ट सोलर लाइट –
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर वसंत ने कटघोरा के जेंजरा चौक में रात्रि में अंधेरा होने की शिकायत सामने आने पर क्रेडा विभाग को हाईमास्ट सोलर लाइट लगाने निर्देशित किया है। उन्होंने हाईमास्ट सोलर लाइट हेतु स्टीमेंट तैयार करने के निर्देश दिए।

पोषण माह अभियान में सहभागिता दें अधिकारी –
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अन्तर्गत बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत ने पोषण अभियान में संबंधित अधिकारियों को सहभागिता निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने एक से 30 सितंबर तक पोषण माह अन्तर्गत एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी, पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी, समग्र पोषण थीम पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में विभागों को शामिल होने के निर्देश दिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

भाईचारे का संदेश देता है झूलेलाल जयंती: जयसिंह अग्रवाल

Published

on

कोरबा। पूज्य सिंधी समाज कोरबा की ओर से सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव और चेट्रीचंड्र महोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर, रानी रोड से प्रारंभ होकर गोदड़ी धाम, डीडीएम रोड तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने को मिली।

शोभायात्रा जब पुराना बस स्टैंड क्षेत्र पहुंची, तब इसमें पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और समाजजनों को झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भगवान झूलेलाल का जीवन हमें भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए हमेशा समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को संस्कारों से परिचित कराने का अवसर प्रदान करते हैं। समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। भक्ति गीतों और झांकियों के साथ निकली यह शोभायात्रा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

Continue Reading

कोरबा

खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त

Published

on

  • वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।

वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Continue Reading

कोरबा

आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त

Published

on

कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677