छत्तीसगढ़
रायपुर में CID की महिला सब-इंस्पेक्टर की गाड़ी का एक्सीडेंट:PHQ ड्यूटी के लिए कार में निकली थी, ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर
रायपुर,एजेंसी। रायपुर में एक महिला सब-इंस्पेक्टर की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। महिला पुलिसकर्मी पुलिस मुख्यालय ड्यूटी में जाने के लिए निकली थी। इस दौरान तेलीबांधा चौक के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है।
जानकारी के मुताबिक तुलेश्वरी लहरा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह पुलिस लाइन में रहती है। CID में सब-इंस्पेक्टर के पोस्ट में है। 9 जुलाई की सुबह 10 बजे पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में ड्यूटी जाने के लिए निकली थी। तभी तेलीबांधा VIP चौक के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार पूरी घूम गई।
SI को आई चोंटे
इस एक्सीडेंट के बाद कार का पीछे और दाहिने साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। एक्सीडेंट से महिला के सिर कमर और हाथ में चोट आई है। इस घटना के बाद तुलेश्वरी ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही हैं।
छत्तीसगढ़
हसदेव का पानी सप्लाई करने प्रयास शुरू
जांजगीर। जांजगीर-नैला शहर की प्यास बुझाने के लिए हसदेव नदी का पानी घर-घर पहुंचाने का दावा एक बार फिर सुर्खियों में है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शनिवार को बिरगहनी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर नवंबर 2027 तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

पिछले डेढ़ दशक में यह योजना तीन बार फेल हो चुकी है और करोड़ों रुपये पानी में बह चुके हैं। पहला फेज (वर्ष 2011-12) में लगभग 21 करोड़ की लागत से योजना शुरू हुई। दावा था कि पाइपलाइन बिछ गई है, लेकिन तकनीकी खराबी और गुणवत्ताहीन पाइपों के कारण ट्रायल के दौरान ही पाइप जगह-जगह से फट गए। योजना ठप हो गई। इसके बाद दूसरा फेज (वर्ष 2017-18) में अमृत मिशन और अन्य मदों से करोड़ों फिर फूंके गए। इंटेक वेल और पाइपलाइन विस्तार का काम हुआ, लेकिन हसदेव नदी से शहर तक पानी लाने का प्रबंधन फेल रहा।
जांजगीर के आधे वार्डों में आज भी पुरानी जर्जर पाइपलाइन से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। तीसरा फेज (अमृत 2.0) में अब फिर से करोड़ों की नई डीपीआर बनी है। 33.80 लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक बनाने का लक्ष्य है, जिसकी डेडलाइन अब नवंबर 2027 तय की गई है।
कोरबा
जमीन विवाद में बड़े ने की छोटे भाई की हत्या:पीट-पीटकर वारदात को दिया अंजाम, ग्राम रक्षा दल की मदद से आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने ग्राम रक्षा दल की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्हा छापरपारा की है।

दरअसल, 2 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे बैसाखू राम यादव महुआ बीनकर घर लौटा तो उसने अपने छोटे बेटे दयाराम यादव को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पाया। दयाराम के सिर और शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था।

बड़े भाई ने जमीन विवाद में मारा
बैसाखू ने अपनी बहू रामवती से पूछताछ की, जिससे पता चला कि उनके बड़े बेटे कल्याण यादव (33) ने जमीन बंटवारे के विवाद पर दयाराम की लाठी से पिटाई की और गला घोंटने का प्रयास किया था। कल्याण दयाराम को मृत समझकर मौके से फरार हो गया था।
बैसाखू अपने बेटे को इलाज के लिए गैरिला स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात के बाद फरार, अब गिरफ्तार
हत्या की जानकारी मिलते ही पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और कटघोरा एएसपी नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन आरोपी फरार था।
पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए ग्राम रक्षा दल के व्हाट्सएप ग्रुप की सहायता ली। इस ग्रुप के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और मुखबिरों से कल्याण यादव के साहदामर के समीप देखे जाने की सूचना मिली। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में कल्याण यादव ने जमीन बंटवारे के विवाद में हत्या करने की बात स्वीकार की। पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

कोरबा
हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत:कोरबा में घटना के बाद लोगों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने वाहन जब्त कर की कार्रवाई
कोरबा। कोरबा में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बांकी थाना क्षेत्र के बलगी सुराकछार मुख्य मार्ग पर एक हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

मृतक की पहचान रामेश्वर सिंह कंवर (36) के रूप में हुई है, जो बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के सलियाभांठा गांव का निवासी था। रामेश्वर अपनी बाइक से बलगी किसी काम से जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

एक्सीडेंट के बाद शव के साथ परिजन
हाइवा से टक्कर से बाइक सवार की मौत
बताया जा रहा है कि ओवरटेक और तेज रफ्तार के कारण हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग करने लगे।

लोगों ने एक्सीडेंट के बाद रोड घेर कर चक्काजाम कर लिया
2 घंटे के बाद चक्काजाम खत्म
सूचना मिलने पर बांकी मोंगरा थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया और शासन से मिलने वाली तत्काल सहायता राशि प्रदान की। आगे की कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।
रामेश्वर सिंह कंवर एक निजी कंपनी में काम करता था और अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी, बच्चे, भाई और माता-पिता शामिल हैं। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
