Connect with us

कोरबा

टीईटी व पीपीटी परीक्षा 23 जून को ,परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त

Published

on

कोरबा । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) व पीपीटी परीक्षा 23 जून 2024 दिन रविवार को पूर्वान्ह 09 से 12.15 बजे तथा अपरान्ह 02 बजे से 05ः15 बजे तक दो पालियों में आयोजित होगी। जिसके अंतर्गत प्रथम पाली में 8060 तथा द्वितीय पाली में 10963 परीक्षार्थी शामिल होंगें। परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07759-221458 है।
परीक्षा केंद्रों हेतु ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति की गई है। जिसमें परीक्षा केंद्र शासकीय ईवीपीजी कॉलेज रजगामार रोड कोरबा हेतु सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई प्रदीप कुमार साहू, आईटी कॉलेज झगरहा हेतु सहायक संचालक उद्यान श्रीमती आभा पाठक, शासकीय मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज घण्टाघर कोरबा हेतु उद्यान विकास अधिकारी कटघोरा अर्जुन सिंह मरावी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा टीपी नगर हेतु सहायक आयुक्त वाणिज्य वित्त-1 संदीप साय, श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय दर्री रोड कोरबा हेतु खाद्य निरीक्षण पंकज कुमार बरूआ, कमला नेहरू महाविद्यालय रानी रोड हेतु प्रबंधक उद्योग एवं व्यापार केंद्र कोरबा टी. के. राठिया, निर्मला इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल रिसदी हेतु अनु. अधि. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उप संभाग बी. पी. चतुर्वेदानी, सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल आईटीआई रामपुर हेतु सहायक अभियंता जल संसाधन हिमाचल प्रसाद टोण्डे न्यू ऐरा प्रोगेसिव स्कूल कोरबा हेतु जिला शिक्षा अधिकारी टी. पी. उपाध्याय, पीडब्ल्यूडी शासकीय विद्यालय रामपुर हेतु अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती सीमा गौतम नायक, सरस्वती उच्च. माध्य. विद्यालय सीएसईबी कोरबा पूर्व हेतु उप संचालक पशु चिकित्सा एवं सेवाएं कोरबा एस.पी. सिंह, सेंट विन्सेंट पलोटी स्कूल, पोड़ीबहार, आर.एस.एस. नगर हेतु खाद्य निरीक्षण श्रीमती उर्मिला गुप्ता, ब्लूबर्ड पब्लिक स्कूल कोसाबाड़ी हेतु सहायक संचालक रेशम बलभद्र भंडारी, एनसीडीसी शासकीय विद्यालय एसईसीएल कोरबा हेतु उप संचालक सांख्यिकी एम.एस. कंवर, डी.ए.व्ही पब्लिक स्कूल एसईसीएल कोरबा हेतु सहायक अभियंता गृह निर्माण मण्डल कांशी पैकरा, कैरियर पब्लिक स्कूल मुड़ापार बाजार कोरबा हेतु उप संचालक पंचायत श्रीमती जुली तिर्की, डीडीएम पब्लिक स्कूल टीपी नगर कोरबा हेतु सहायक अभियंता क्रेडा कोरबा दीपक साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिषन रोड हेतु कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अनिल कुमार बच्चन, गायत्री उच्च. माध्य. विद्यालय रानी रोड कोरबा हेतु पशु चिकित्सा सहा.शल्यज्ञ डॉ0 सोहम गुर्जर, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतामढ़ी कोरबा हेतु परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास कटघोरा मनोज अग्रवाल, ज्योति हायर सेकेण्डरी स्कूल मिषन रोड कोरबा हेतु सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई श्रीमती यामिनी देवांगन, निर्मला हायर सेकेण्डरी स्कूल कोसाबाड़ी हेतु सहायक श्रमायुक्त राजेष आदिले, डाइट कोरबा हेतु कार्यपालन अभियंता गृह निर्माण मण्डल कोरबा आर. के. दन्देलिया, श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल, दर्री रोड कोरबा हेतु सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी कोरबा सुरेश पाटले, प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा हेतु सहायक अभियंता मिनीमाता बांगो बांध कोरबा पी. के. टोप्पो, लायंस इंग्लिश हा. से. स्कूल आदर्श विहार टीपी नगर कोरबा हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी संजय अग्रवाल, लायंस इंग्लिश हाई स्कूल सीतामणि कोरबा टी. आर. कश्यप, कोरबा कम्प्युटर कॉलेज बुधवारी हेतु सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार तंवर, बिकन इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल सीएसईबी कोरबा पूर्व हेतु निरीक्षक विधिक माप विज्ञान कोरबा डहरिया, बिकन इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल एसईसीएल कोरबा हेतु खाद्य अधिकारी घनश्याम सिंह कंवर, सेंट फ्रांसिस इंग्लिश मीडियम स्कूल नकटीखार हेतु सहायक अभियंता हसदेव बरॉज एस. एन. साय, विद्युत गृह हा. से. स्कूल क्र. 01 कोरबा पूर्व अनु. कृषि अधिकारी कोरबा राजेश कुमार भारती तथा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय रूमगढ़ा कोरबा हेतु फूल सिंह कंवर को ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया गया है। सभी ऑब्जर्वर्स को दोनों पालियों की परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व गोपनीय सामग्री प्राप्त करने तथा परीक्षा समाप्ति के पश्चात् गोपनीय सामग्रियों को शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा में जमा कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य करें सुनिश्चितः- कलेक्टर कुणाल दुदावत

Published

on

जिले में कृषि विकास को गति व कृषक हितों को सशक्त बनाने कलेक्टर ने कृषि एवं संबद्ध विभागो की ली बैठक

विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता व जवाबदेही के साथ काम करने हेतु किया निर्देशित

सभी शासकीय फार्म्स में धागाकरण यूनिट प्रारम्भ करने प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

लाख पालन विकास हेतु ठोस रूपरेखा के साथ प्रस्ताव बनाने के निर्देश

पपीता व ऑयल पाम प्लांटेशन के लिए स्थान सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित
जिले में द्विफसली क्षेत्र विस्तार, मिलेट, दलहन तिलहन के उत्पादन बढ़ाने हेतु किया निर्देशित

कोरबा। जिले में कृषि विकास को गति देने व कृषक हितों को सशक्त बनाने हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों की  बैठक ली। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति, आगामी वर्ष की रणनीति और डीएमएफ से स्वीकृत कार्यों की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की।  कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ काम करने हेतु निर्देशित किया, जिससे योजनाओं का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित हो और निर्धारित लक्ष्यों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा सके और किसानों को वास्तविक लाभ प्राप्त हो।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कृषि अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से किसानों के उत्पादन में सुधार सुनिश्चित करने  एवं उनकी  आय में बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जिले में द्विफसली क्षेत्र के विस्तार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।  किसानों को खरीफ मौसम में फसल विविधीकरण और रबी के फसलों का क्षेत्र विस्तार सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जिले में मक्का, रागी, कोदो जैसे मिलेट एवं दलहन- तिलहन फसलों के उत्पादन को भी बढ़ावा देने की बात कही।
कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत शत-प्रतिशत किसानों को लाभान्वित करने एवं ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग एवं एग्रीस्टेक पंजीकरण के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति हेतु जमीनी स्तर पर एसएडीओ और आरईओ की जवाबदेही तय करने एवं आने वाले दिनों में कैम्प लगाकर लक्ष्य हासिल करने निर्देश दिए। उन्होंने नए एफपीओ गठन में वृद्धि लाने की बात कही। उन्होंने खरीफ सीजन के लिए अग्रिम खाद एवं बीज के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी शासकीय रोपणियों की स्थिति और रोपित पौधों की अद्यतन जानकारी ली तथा उनसे होने वाली आय में वृद्धि के उपायों पर जोर दिया। उन्होंने ऑयल पाम के पौधारोपण के लिए प्रस्ताव तैयार कर स्थान चिन्हांकन करने, जिले के एक ब्लॉक में वृहद स्तर पर पपीता प्लांटेशन विकसित करने, मधुमक्खी पालन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने तथा मसाला फसलों के क्षेत्र विस्तार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कृत्रिम गर्भाधान के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पशु नस्ल सुधार के लिए पशुपालकों को जागरूक एवं प्रेरित करने की बात कही।  कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के तहत बैकयार्ड कुक्कुट, नर बकरा एवं सुकरत्रयी वितरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए पशु टीकाकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल यूनिट के माध्यम से सेवाओं का विस्तार और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। मत्स्य संपदा विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में संचालित हैचरी की स्थिति, स्पान उत्पादन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्पान उत्पादन में वृद्धि कर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने  मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड  से जोड़ने हेतु निर्देशित किया। इससे उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को मछली पालन के लिए प्रेरित कर उनकी आय वृद्धि के अवसर सृजित करने के निर्देश भी दिए।
रेशम विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नर्सरियों की स्थिति एवं संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने टसर एवं मलबरी रेशम उत्पादन की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसके क्षेत्र विस्तार के लिए सर्वे कर उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी शासकीय फार्म्स में धागाकरण यूनिट प्रारंभ करने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया, साथ ही कार्यरत स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए ठोस पहल करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने जिले में लाख उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए, ताकि इस क्षेत्र में आय सृजन के नए अवसर विकसित किए जा सकें।
कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को जिले में कृषि विकास की संभावनाओं पर गंभीरता व व्यक्तिगत रुचि के साथ कार्य करने तथा नवाचारों और वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभागीय योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ठोस और परिणाममुखी कार्ययोजना तैयार करने तथा परंपरागत योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति हेतु अभी से तैयारी शुरू कर आवश्यक प्रकरण तैयार करने को कहा।

कलेक्टर श्री दुदावत ने डीएमएफ अंतर्गत आउटपुट एवं आउटकम आधारित कार्यों के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने, फील्ड स्तर पर वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने डीएमएफ से स्वीकृत एवं अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का तत्काल पूर्णता प्रमाण पत्र प्रेषित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी विभाग, रेशम, नोडल कोआपरेटिव बैंक, कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

केंद्रीय विद्यालय संगठन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 20 मार्च से

Published

on

 कोरबा। केंद्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय), नई दिल्ली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1, बालवाटिका और अन्य उच्च कक्षाओं में प्रवेश हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। कक्षा-1 और बालवाटिका-1, 2 एवं 3 (चयनित विद्यालयों में) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 20 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से प्रारंभ होगी और 02 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभिभावक आधिकारिक पोर्टल https://admission.kvs.gov.in  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी संगठन की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध है।
  केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो एनटीपीसी के प्राचार्य सुनील कुमार साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1, बालवाटिका और अन्य उच्च कक्षाओं में प्रवेश हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।  प्रवेष के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 06 वर्ष होनी अनिवार्य है। इसी प्रकार, बालवाटिका-1 के लिए आयु 3 से 4 वर्ष, बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 वर्ष और बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सीटों का आरक्षण केवीएस के प्रवेश दिशा-निर्देशों 2026-27 के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा।
कक्षा-2 और उससे ऊपर की कक्षाओं (कक्षा-XI को छोड़कर) तथा बालवाटिका-2 व 3 (जहाँ ऑनलाइन माध्यम उपलब्ध नहीं है) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया रिक्तियां होने की स्थिति में ही संचालित की जाएगी। इसके लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन 02 अप्रैल 2026 प्रातः 10ः00 बजे से 08 अप्रैल 2026 सायं 4ः00 बजे तक किया जा सकेगा। विधिवत भरे हुए फॉर्म संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में जमा करने होंगे। इन कक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रपत्रों और अन्य विवरणों की जानकारी संबंधित विद्यालयों की वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि आवेदन पत्र में कोई भी गलत या भ्रामक जानकारी पाई जाती है, तो प्रवेश प्रक्रिया के दौरान या उसके पश्चात भी प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। अभिभावकों को निर्देशित किया गया है कि वे प्राचार्य या प्रवेश प्रभारी से केवल विद्यालय द्वारा बुलाए जाने पर ही निर्धारित समय अंतराल में संपर्क करें।

Continue Reading

कोरबा

सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।
बैठक में वनमंडल, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर चर्चा/समीक्षा होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677