कोरबा
वरिष्ठ शिक्षकों का स्नेह सम्मेलन पी.एम. श्री सेजेस बालको में संपन्न
कोरबा। पी.एम. श्री सेजेस बालको नगर में सोमवार को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ वरिष्ठ शिक्षकों का स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन में वे सभी शिक्षक शामिल हुए जिन्होंने वर्ष 1995 से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। कार्यक्रम में देश–विदेश से आए सम्माननीय शिक्षकों की उपस्थिति को कोरबा जिले के लिए गौरवपूर्ण पल माना गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात प्राचार्य मनोकामनाता पाल ने सभी वरिष्ठ अतिथि शिक्षकों का पुष्पगुच्छ भेंटकर हार्दिक स्वागत किया। प्राचार्य द्वारा शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर अतिथियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षकों में —
मधुलिका गीर (भूतपूर्व भूगोल व्याख्याता, कोरबा)
डॉ. चंद्रावती नागेश्वर (भूतपूर्व व्यायाम शिक्षिका, कैलिफोर्निया)
उमा दवे (प्रधान पाठिका, कोरबा)
कौशल प्रसाद मनहर (भूतपूर्व सहायक संचालक शिक्षा, जिला कोरबा)
दिनेश कुमार कौशिक (उप संचालक समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ शासन)
उमा चटर्जी (भूतपूर्व इतिहास व्याख्याता)
प्यारेलाल चौधरी (भूतपूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी)
नायडू (भूतपूर्व उच्च श्रेणी शिक्षिका)
राजेश कुमार पसीने (सहायक प्राध्यापक, डायट कोरबा)
मेरखा आलो एक्का (सहायक प्राध्यापक, डायट कोरबा)
पुरनचंद पटेल (सहायक प्राध्यापक, डायट कोरबा)
मजनू तिर्की (पूर्व प्राचार्य, पंतोरा)
गीता हलधर (भूतपूर्व प्राचार्य, बिलासपुर)
डॉ. कृष्ण कुमार चंद्र (प्रधान पाठक, गतवा जांजगीर)
अयोध्या प्रसाद त्रिवेदी (भूतपूर्व वरिष्ठ लिपिक, जमनीपाली)
पुरुषोत्तम प्रसाद कौशिक (प्राचार्य, पंतोरा)
विनीता दास (प्राचार्य, कोरबा)
राम हरि शराफ (प्राचार्य, डायट कोरबा)
एम.पी. सिंह (प्राचार्य)
प्रबिला टोप्पो (प्राचार्य, तखतपुर)
धीरज अवस्थी (बिलासपुर)
गौरव शर्मा (प्राचार्य, प्रयास कोरबा)
संगीता मसीह (भूतपूर्व उच्च श्रेणी शिक्षिका, सराईपाली बसना)
निशा सोनी (भूतपूर्व प्रधान पाठिका, बालको)
नूरजहां कुर्रे (प्रधान पाठिका, जामबाहर कोरबा)
शिव शंकर मिश्रा (वरिष्ठ लिपिक, बालको नगर)
रेम कुमारी तिवारी (प्रधान पाठिका, बेलाकछार)
मनोज कुमार पटेल (व्याख्याता, तरदा)
कंचन यादव (व्याख्याता, राजगामार)
सहित कुल 40 अतिथि शिक्षक इस सम्मेलन में उपस्थित रहे।
अतिथियों के स्वागत में विद्यालय के शिक्षक घनश्याम श्रीवास के निर्देशन में स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिसमें सीमा स्वर्णकार, काजल सिंहा, तनु प्रिया देवांगन, अनीता राठौर और नम्रता कश्यप ने सहयोग दिया। विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समस्त दर्शकों का मन मोह लिया।

अतिथि शिक्षकों ने इस दिव्य और उत्कृष्ट आयोजन की सराहना की और विद्यालय की प्रगति को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। 1972 में स्थापित यह विद्यालय आज छत्तीसगढ़ राज्य के अग्रणी संस्थानों में अपनी पहचान बना चुका है।
प्राचार्य मनोकामनाता पाल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य में पहली बार किसी प्राचार्य द्वारा अपने पूर्व शिक्षकों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है, ताकि विद्यार्थी अपने शिक्षकों के योगदान को जान सकें, संस्कारवान बनें और राष्ट्रहित में अपना सर्वोत्तम योगदान देने के लिए प्रेरित हों।

कार्यक्रम का सफल संचालन घनश्याम श्रीवास एवं नीलम शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कोरबा
कोरबा में दो जगह आगजनी,कोई हताहत नहीं:साप्ताहिक बाजार में तीन दुकानें खाक, घर के पास झाड़ियों में भी आग
कोरबा। कोरबा में सोमवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। एक ओर एसईसीएल मुड़ापार स्थित साप्ताहिक बाजार में तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं, वहीं दूसरी ओर बालको-कॉफी पॉइंट मुख्य मार्ग पर घर के पास झाड़ियों में आग लगने से हड़कंप मच गया।

पहली घटना SECL अस्पताल की बाउंड्री वॉल से लगे फुटपाथ पर संचालित साप्ताहिक बाजार में हुई। सोमवार रात बाजार खत्म होने के बाद करीब 10:30 बजे अचानक आग भड़क उठी।

कचरे में लगी थी आग
कचरे तथा सूखे गन्ने के ढेर से शुरू हुई
देखते ही देखते आग ने फुटपाथ पर स्थित तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग गन्ने की दुकान और होटल के पीछे फेंके गए कचरे तथा सूखे गन्ने के ढेर से शुरू हुई। सूखी लकड़ियों और ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई।
दमकल की मदद से पाया गया नियंत्रण
घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने के दौरान बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ
बालको मार्ग पर झाड़ियों में भी लगी आग
दूसरी घटना बालको-कॉफी पॉइंट मुख्य मार्ग पर हुई। यहां सड़क किनारे घर से लगी झाड़ियों में आग लग गई। आग फैलते देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाई गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग किसी असामाजिक तत्व द्वारा लगाई गई हो सकती है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना यह आसपास के घरों तक फैल सकती थी।
कोरबा
लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास
बालकोनगर। मंत्री लखन लाल देवांगन ने सोमवार को शांतिनगर क्षेत्र में सड़क किनारे नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। यह पहल क्षेत्रीय नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा शांतिनगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह परियोजना बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक लगभग 2.9 किलोमीटर लंबाई में विकसित की जाएगी। लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में 2.5 करोड़ रुपये जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) तथा 2.5 करोड़ रुपये बालको की सीएसआर निधि से प्राप्त हुए हैं। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत अब निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

इस नाली निर्माण परियोजना के पूर्ण होने से शांतिनगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या का समाधान होगा। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा बरसात के मौसम में होने वाली असुविधाओं से राहत प्राप्त होगी। शिलान्यास अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि यह परियोजना स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और इससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

*बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार सिंह* ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित यह नाली निर्माण परियोजना सामुदायिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, जीवन स्तर में सुधार लाने और दीर्घकालिक विकास को गति देने के प्रति बालको की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। समुदाय के साथ हमारी व्यापक सहभागिता से वित्तीय वर्ष 2026 में 1.8 लाख से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। हम अपने समुदाय के विश्वास के लिए आभारी हैं, जिसने हमें सतत सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित करने में सक्षम बनाया है।
जिला प्रशासन और बालको की साझेदारी कोरबा क्षेत्र में आधारभूत संरचना विकास को लगातार नई गति दे रही है। हाल ही में बजरंग चौक से रिस्दा पुल (परसाभाठा मार्ग) के उन्नयन, पुल मरम्मत और आधुनिक सड़क निर्माण की दिशा में शुरू हुई पहल के क्रम में यह नाली निर्माण परियोजना क्षेत्रीय विकास की अगली महत्वपूर्ण कड़ी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और आजीविका जैसे क्षेत्रों में बालको की निरंतर पहल स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास को नई गति देते हुए स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कोरबा
कोरबा : सुशासन तिहार 2026 : भीषण गर्मी में मुख्यमंत्री गांव-गांव, गली-गली घूमकर जनसमस्याओं के ले रहे जानकारी, करा रहे निराकरण: उद्योग मंत्री

नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत विकास नगर में आयेाजित हुआ निगम का सुशासन तिहार शिविर

कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज सोमवार को नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगलानगर जोनांतर्गत विकास नगर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर को संबोधित करते हुये आज कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जनसमस्याओं के निराकरण हेतु सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, मुख्यमंत्री श्री साय स्वयं गांव-गांव, गली-गली घूमकर जनसमस्याओं से रूबरू हो रहे हैं, उनका निराकरण करा रहे हैं तथा प्रदेश में सम्पूर्ण सुशासन की सरकार की संकल्पना को साकार कर रहे हैं।

यहां उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ कोरबा जिले एवं नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में भी सुशासन तिहार मनाया जा रहा है तथा इसके अंतर्गत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। आज निगम का सातवॉं व अंतिम सुशासन तिहार शिविर सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत विकास नगर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने शिविर में उपस्थिति प्रदान करते हुये महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय तथा पार्षदों व जनप्रतिनिधियों के साथ शिविर में लगाये गये जिले के विभिन्न विभागों व नगर पालिक निगम केारबा के विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर महापौर, सभापति व आयुक्त के साथ ही पार्षद नरेन्द्र देवांगन, भानुमति जायसवाल, रामाधार पटेल, आरती सिंह, प्रेमप्रकाश साहू, बहत्तर सिंह कंवर, मुकुंद सिंह कंवर, रामकुमार साहू, मनीष मिश्रा आदि जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर दिये गये अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत 11 वर्षाे के अपने कार्यकाल में देश का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ाया है, जिसके लिये हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हैं, वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने कार्याे व योजनाओं से लगातार जनकल्याण का कार्य कर रहे हैं। उन्होने कहा कि हमारी सरकार जनहितकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर विश्वास रखती है तथा सरकार जो कहती है, वह करती भी है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है, उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है तथा उनकी बरसों पुरानी समस्याएं दूर हो रही हैं। उन्होने कहा कि नगर निगम कोरबा क्षेत्र में बड़ी सफलता के साथ सुशासन तिहार का आयोजन किा गया है, जिसके लिये मैं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा निगम के सभी पार्षदों को बधाई देता हूॅं।

10 वर्ष की समस्याएं हो रही दूर
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जगह-जगह जनसमस्या निवारण शिविर लगाये जा रहे हैं तथा विगत 10 वर्ष की समस्याएं दूर की जा रही हैं। उन्होने कहा कि शासन प्रशासन का यह प्रथम लक्ष्य है कि जनताजनार्दन की सभी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए, केवल कागजी कार्यवाही न हों। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि कोरबा के सभी 67 वार्डाे मंे बिना किसी भेदभाव के बडे़ पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन इन कार्याे हेतु लगातार फंड की व्यवस्था करा रहे हैं।
इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि यह हमारी सरकार है जो समस्याओं का निराकरण भी बडे़ उल्लास के साथ सुशासन तिहार के रूप में करती है, सुशासन तिहार का यह आयोजन जनताजनार्दन को एक अच्छा शासन प्रशासन देने का संकल्प है, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्याे व नीतियों से छत्तीसगढ़ में सुशासन स्थापित कर रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद है कि उन्होने मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक के लिये शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन कराया है, अब योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है, बिचौलिया प्रथा समाप्त हो गई है। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा क्षेत्र के एक-एक विकास कार्याे पर एक-एक समस्याओं पर लगातार नजर रख रहे हैं तथा उनके उत्साहवर्धन के परिणाम स्वरूप अधिकारी कर्मचारी भी पूरे उत्साह के साथ कार्य कर रहे हैं।
आयुक्त ने सर्वमंगला नगर जोन व निगम के उपलब्धियों पर रखा प्रतिवेदन
इस अवसर पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सर्वमंगला नगर जोन के विकास कार्याे व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा प्राप्त उपलब्धियों पर अपना विस्तृत प्रतिवेदन शिविर में रखा। उन्होने बताया कि सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वर्ष 2023 से अब तक 05 करोड़ 83 लाख रूपये की लागत से 54 कार्य स्वीकृत किये गये थे, जिनमें 28 कार्य पूर्ण हो गये हैं, 13 कार्य प्रगति पर है तथा 13 कार्य निविदा में हैं। इस मौके पर उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, सम्पत्तिकर व जलकर की वसूली, श्रद्धांजलि योजना, विभिन्न राशन कार्ड आदि से लाभान्वित कराये गये हितग्राहियों के संबंध में विस्तार से जानकारी शिविर में प्रस्तुत की। आयुक्त श्री पाण्डेय ने इस मौके पर कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित हों, इसके लिये कलेक्टर कुणाल दुदावत ने वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित की है, जो आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करा रही हैं, आयुक्त श्री पाण्डेय ने आगे बताया कि सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत मॉं सर्वमंगला मंदिर परिसर को प्लास्टिक फ्री जोन बनाया गया है, वहीं शहर के सबसे ज्यादा स्थलों को कचरा मुक्त स्थल बनाकर सजाया, संवारा गया है।
हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
शिविर के दौरान शासन के विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया गया। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व उपस्थित अतिथियों द्वारा हितग्राही चन्द्रशेखर व विष्णु प्रसाद को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासगृह की चाबी प्रदान की गई। इसी प्रकार हितग्राही शांता बाई व प्रभा यादव को राशन कार्ड, गोपी देवगन को वृद्धावस्था पेंशन तथा गौरीशंकर साहू व मोहनबाई रत्नाकर को श्रवण यंत्र प्रदान किये गये।
इस अवसर पर भानुमति जायसवाल, रामाधार पटेल, आरती सिंह, प्रेमप्रकाश साहू, बहत्तर सिंह कंवर, मुकुंद सिंह कंवर, रामकुमार साहू, मनीष मिश्रा, प्रफुल्ल तिवारी, माधव जायसवाल, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, जोन कमिश्नर सुनील टांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी आदि के साथ नगर निगम कोरबा व जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण एवं काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
