Connect with us

छत्तीसगढ़

डॉ. रमन सिंह ने शपथ लेने के बाद संभाली विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी,सीएम साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत उन्हें आसंदी तक लेकर पहुंचे, भूपेश बोले- हिसाब-किताब बराबर

Published

on

रायपुर (एजेंसी)। डॉ. रमन सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। वे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सीएम साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत उन्हें आसंदी तक लेकर पहुंचे। इस दौरान महंत ने कहा आप जहां बैठे हैं वो मेरा अतीत है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और केदार कश्यप ने रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा था। डिप्टी सीएम अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पुन्नुलाल मोहले, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और विधायक भावना बोहरा ने उनका समर्थन किया। विधायकों के शपथ ग्रहण के साथ सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

इन्होंने छत्तीसगढ़ी में ली शपथ ग्रहण

सीएम विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा ने भूपेश बघेल, विक्रम उसेंडी, धरमजीत सिंह, लखेश्वर बघेल, दलेश्चर साहू छत्तीसगढ़ी में शपथ ली।

संस्कृत में शपथ ग्रहण

केदार कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, लता उसेंडी, खुशवंत साहेब, कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार संस्कृत में शपथ ली।

रमन सिंह के अनुभव का लाभ मिलेगा

विष्णुदेव साय ने कहा कि डॉ. रमन सिंह का गहरा राजनीतिक अनुभव है। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से विधायक रहे हैं। केंद्र में मंत्री रहे। मुझे भी उनके साथ विधायक और सांसद रहने का मौका मिला है। आज हम सबके लिए गौरव का क्षण है।

हिसाब बराबर हो गया- भूपेश बघेल

भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से कहा हम दोनों की भूमिकाएं बदल गई, हिसाब किताब बराबर हो गया। बहुत ही लंबी राजनीतिक यात्रा आपकी रही। लोकसभा सदस्य राज्यमंत्री और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के रूप में आपका कार्यकाल रहा। बहुत सारी परंपराएं सदन की रहीं और बहुत सारी नई परंपराएं स्थापित इस सदन ने किया, जिसमें आपका बड़ा योगदान रहा।

आप जहां बैठे हैं वो मेरा अतीत- महंत

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने नए विस अध्यक्ष रमन सिंह के लिए कहा- हम सब आपके स्वभाव को जानते हैं। आप एक बेहतर इंसान हैं। छत्तीसगढ़ की आपने 15 साल तक सेवा की है। ये हम सबने देखा है। आपको छत्तीसगढ़ के लोगों के बीच आपका प्रभाव प्रशंसनीय रहा है, मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

इन विधायकों ने शपथ ली

रेणुका सिंह सरूता, भरतपुर-सोनहत श्याम बिहारी जायसवाल, मनेंद्रगढ़ भईया लाल राजवाड़े, बैकुंठपुर भूलन सिंह मराबी, प्रेमनगर लक्ष्मी राजवाड़े, भटगांव शकुन्तला सिंह पोर्ते, प्रतापपुर राम विचार नेताम, रामानुजगंज उद्धेश्वरी पैकरा, सामरी प्रबोध मिंज, लुंड्रा राजेश अग्रवाल, अंबिकापुर रामकुमार टोप्पो, सीतापुर रायमुनी भगत, जशपुर विष्णु देव साय, कुनकुरी गोमती साय, पत्थलगांव विद्यावती सिदार, लैलूंगा ओमप्रकाश चौधरी (ओ.पी. चौधरी), रायगढ़ उत्तरी गनपत जांगडे, सारंगढ़ उमेश पटेल, खरसिया लालजीत सिंह राठिया, धरमजयगढ़ फूल सिंह राठिया, रामपुर लखन लाल देवांगन, कोरबा प्रेमचंद पटेल, कटघोरा तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, पाली तानाखार प्रणव कुमार मरपची, मरवाही अटल श्रीवास्तव, कोटा अरूण साव, लोरमी पुन्?नूलाल मोहले, मुंगेली धर्मजीत सिंह, तखतपुर धरम लाल कौशिक, बिल्हा अमर अग्रवाल, बिलासपुर सुशांत शुक्लास, बेलतरा दिलीप लहरिया, मस्तूरी राघवेन्द्र कुमार सिंह, अकलतरा ब्यास कश्यप, जांजगीर-चांपा चरणदास महंत, सक्ती रामकुमार यादव, चंद्रपुर बालेश्वर साहू, जैजैपुर शेषराज हरवंश, पामगढ़ चातुरी नंद, सरायपाली संपत अग्रवाल, बसना द्वारिकाधीश यादव, खल्लारी योगेश्वर राजू सिन्हा, महासमुंद कविता प्राण लहरे, बिलाईगढ़ संदीप साहू, कसडोल टंक राम वर्मा, बलौदाबाजार इंद्र साव, भाटापारा नुज शर्मा, धरसींवा मोती लाल साहू, रायपुर ग्रामीण राजेश मूणत, रायपुर पश्चिम पुरन्दर मिश्रा, रायपुर उत्तर बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर नगर खुशवंत साहेब, आरंग इंद्र कुमार साहू, अभनपुर रोहित साहू, राजिम जनक ध्रुव, बिंद्रानवागढ़ अंबिका मरकाम, सिहावा अजय चन्द्राकर, कुरूद ओंकार साहू, धमतरी संगीता सिन्हा, संजारी बालोद अनिला भेंडिया, डौंडीलोहारा कुंवरसिंह निषाद, गुंडरदेही भूपेश बघेल, पाटन ललित चन्द्राकर, दुर्ग ग्रामीण गजेन्द्र यादव, दुर्ग शहर देवेन्द्र यादव, भिलाई नगर रिकेश सेन, वैशाली नगर डोमनलाल कोर्सवाड़ा, अहिवारा ईश्वर साहू, साजा दीपेश साहू, बेमेतरा दयाल दास बघेल, नवागढ़ भावना बोहरा, पंडरिया विजय शर्मा, कवर्धा यशोदा निलाम्बर वर्मा, खैरागढ़ हर्षिता स्वामी बघेल, डोंगरगढ़ रमन सिंह, राजनांदगांव दलेश्?वर साहू, डोंगरगांव भोला राम साहू, खुज्जी इन्द्रशाह मंडावी, मोहला मानपुर विक्रम उसेण्डी, अंतागढ़ सावित्री मनोज मण्डावी, भानुप्रतापपुर आशाराम नेताम, कांकेर नीलकंठ टेकाम, केशकाल लता उसेंडी, कोंडागांव केदार कश्यप, नारायणपुर बघेल लखेश्वर, बस्तर किरण देव, जगदलपुर विनायक गोयल, चित्रकोट चैतराम अटामी, दंतेवाड़ा विक्रम मंडावी, बीजापुर कवासी लखमा, कोंटा

20 दिसंबर को राज्यपाल का अभिभाषण

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन, राज्यपाल अपना अभिभाषण देने वाले हैं, जबकि अन्य सरकारी कामकाज भी निपटाए जाएंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक आखिरी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और अन्य सरकारी कामकाज पर चर्चा होगी। अधिकारियों के मुताबिक विष्णुदेव साय सरकार इस सत्र में अनुपूरक बजट ला सकती है। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ विधायक चरण दास महंत को विपक्ष का नेता नियुक्त किया है। पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भाजपा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसने 90 में से 54 सीटें हासिल कीं, जिससे सबसे पुरानी पार्टी 35 सीट पर सिमट गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने 1 सीट पर जीत हासिल की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित

Published

on

पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने किया अभिनंद

माखन लाल पाण्डेय को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में दी गई आत्मीय विदाई

कोरबा। आज दिनांक 30.03.2026 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में माखन लाल पाण्डेय, संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमें संयुक्त संचालक अभियोजन माखन लाल पाण्डेय, उप संचालक श्रीमती कंचन पाटिल एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने श्री पाण्डेय के कुशल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अनुकरणीय सेवा सफरः-
माखन लाल पाण्डेय का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है

अपनी सेवाकाल फरवरी 1995 जिला रायपुर से प्रारंभ कर विभिन्न जिलों दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, जांजगीर चांपा में सेवा देते हुए फरवरी 2023 से 30 मार्च 2026 तक बिलासपुर संभाग में संयुक्त संचालक अभियोजन के पद पर पदस्थ होकर न्याय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर विवेचना और दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा में अपना अमूल्य मार्गदर्शन दिया, तथा उनके द्वारा हमेशा प्रभावी कार्य सदैव संपादित किया गया।

इस अवसर पर आईजी श्री गर्ग ने कहा कि, एक सफल अभियोजन अधिकारी न केवल कानून का ज्ञाता होता है, बल्कि वह पीड़ित को न्याय दिलाने की महत्वपूर्ण कड़ी है। पाण्डेय जी ने अपने पूरे कार्यकाल में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुये सदा अभियोजन और पुलिस विभाग के लिये अपना विशेष योगदान दिया है। उनके आगामी सुखद भविष्य की शुभकामनाए देते आईजीपी श्री गर्ग ने आशा व्यक्त की, कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी श्री पाण्डेय अपने विशाल अनुभव और कानूनी ज्ञान के आधार पर पुलिस विभाग को आवश्यकतानुसार सहायता, मार्गदर्शन ,परामर्श और प्रशिक्षण देते रहेंगे।

श्री पाण्डेय ने इस अवसर पर अपने प्रति दिए गए सम्मान के लिए आईजीपी श्री गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए,अपनी इस यात्रा के अनुभव साझा किए,और जिला अभियोजन अधिकारी से संयुक्त संचालक तकनीक सफर के दौरान पुलिस और न्यायालय के साथ अपने अनुभव साझा किए।इन भावुक पलों के श्री पाण्डेय ने,पुलिस विभाग के द्वारा कोई सहायता मांगे जाने पर, सेवानिवृत्ति के बाद भी , हमेशा स्वयं को उपलब्ध रहना बताया।

 इस विदाई समारोह में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के साथ उप पुलिस अधीक्षक (बिलासपुर रेंज) विवेक शर्मा, निरीक्षक अशोक वैष्णव, निरीक्षक धनेश्वरी दुबे, उपनिरीक्षक रामकुमार पटेल, शंकर कश्यप, संग्राम सिंह,संदीप ठाकुर, रेखा जायसवाल सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री पाण्डेय को भावभीनी विदाई दी। इस गरिमामय कार्यक्रम का संचालन संजय रावत मुख्य लिपिक ने किया।
Continue Reading

छत्तीसगढ़

एमपी-छत्तीसगढ़, राजस्थान के युवा विधायकों का सम्मेलन:सीएम बोले- राजनीति में मर्यादा और अनुशासन जरूरी, राजस्थान के स्पीकर ने कहा- विरोध तार्किक हो

Published

on

भोपाल/रायपुर, एजेंसी। मध्य प्रदेश विधानसभा में चल रहे युवा विधायक सम्मेलन में 3 राज्यों के 50 से ज्यादा MLA मौजूद हैं। इनको संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- जनता के बीच बने रहने के लिए विनम्रता बनाए रखें। इलाके की अच्छाई के साथ कमजोरी को भी समझें। राजनीति में मर्यादा और अनुशासन जरूरी है। आज के दौर में दुनिया हमारी तरफ देख रही है कि भारत किस तरह 2047 के अमृत काल की तरफ बढ़ रहा है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपनी बात रखते हुए छात्र संघ चुनाव कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा- हमारे यहां छात्र संघ चुनाव बंद हो गए। नेतृत्व की शुरुआत कॉलेज से होती है। कॉलेज के समय युवाओं के अंदर आग होती है सिस्टम से लड़ने की। वहां से शुरुआत होती है सोचविचार की और सिस्टम से लड़ने की। लोकतंत्र की जड़ें तभी मजबूत होंगी, जब इस देश में डेमोक्रेसी मजबूत रहेगी।

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा- संसदीय लोकतंत्र में जो कठिनाई आती हैं, उनसे नई परिस्थितियों का निर्माण होता है। विरोध तार्किक प्रक्रिया होनी चाहिए। हमारा प्रतिनिधित्व सार्थक सेवा की ओर बढ़े। हम सब मिलकर नागरिकों और विधायिका के बीच संवाद करें। हम पूरा समय सदन में बैठने का स्वभाव बनाएं। अनुभवी लोगों के भाषण सुनें।

  • युवा विधायकों का स्वागत पारंपरिक लोक नृत्य से किया गया। इसके बाद ग्रुप फोटो खींचा गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे।
  • दो दिन तक चलने वाले युवा विधायक सम्मेलन में कुल पांच सत्र होंगे। पहले दिन यानी आज तीन सत्र होंगे। इनमें लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने और विकसित भारत 2047 के विजन तक पहुंचने में युवा विधायकों की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है।
  • 31 मार्च को सम्मेलन के दूसरे और आखिरी दिन ‘विकसित भारत 2047: युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां’ विषय पर मंथन होगा। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश समापन सत्र में शामिल होंगे। एमआईटी, पुणे के चेयरमैन डॉ. राहुल वी. कराड भी संबोधन देंगे।
युवा विधायकों का स्वागत लोक नृत्य से किया गया।

युवा विधायकों का स्वागत लोक नृत्य से किया गया।

विधानसभा के प्रवेश द्वार पर विधायकों को गमछा ओढ़ाया गया।

विधानसभा के प्रवेश द्वार पर विधायकों को गमछा ओढ़ाया गया।

विधायकों का सीएम डॉ. मोहन सिंह और स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के साथ ग्रुप फोटो खींचा गया।

विधायकों का सीएम डॉ. मोहन सिंह और स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के साथ ग्रुप फोटो खींचा गया।

सम्मेलन में तीन राज्यों के 45 विधायक मौजूद हैं।

सम्मेलन में तीन राज्यों के 45 विधायक मौजूद हैं।

सीएम मोहन यादव ने कहा- भारत 2047 के अमृत काल की तरफ बढ़ रहा है।

सीएम मोहन यादव ने कहा- भारत 2047 के अमृत काल की तरफ बढ़ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- नेतृत्व की शुरुआत कॉलेज से होती है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- नेतृत्व की शुरुआत कॉलेज से होती है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जेलों में कैदी वीडियो-कॉल पर कर पाएंगे बात:BSNL के साथ MoU, फर्स्ट फेज में 5 केंद्रीय जेलों में मिलेगी सुविधा

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ जेल विभाग ने बीएसएनएल के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत राज्य की 33 जेलों में वीडियो और ऑडियो कॉलिंग सिस्टम लग जाएगा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जेल विभाग को इस काम को जल्द पूरा करने को कहा है।

इसके बाद बंदी अपने परिवार और वकील से चेहरा देखकर बात कर सकेंगे। अभी सिर्फ 17 जेलों में ऑडियो कॉलिंग है। किसी जेल में वीडियो कॉलिंग नहीं है। नई व्यवस्था से जेलों में पारदर्शिता बढ़ेगी।

मानसिक तनाव दूर रखने के लिए किया गया फैसला

जेल एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि, परिवार से दूर रहने से कैदियों में तनाव और उदासी बढ़ जाती है। वीडियो कॉल से उनका मन बेहतर रहेगा, व्यवहार सुधरेगा और बाहर आने के बाद समाज में वापस बसने में आसानी होगी। परिवार वालों को भी जेल आने-जाने का खर्चा और समय बचेगा।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मुफ्त में लगाएगा बीएसएनएल

  • MoU के तहत बीएसएनएल सारा हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मुफ्त में लगाएगा।
  • हर बंदी को हफ्ते में एक बार 5 मिनट की कॉल मिलेगी।
  • जिसका खर्च ऑडियो कॉल 1 रुपए प्रति मिनट और वीडियो कॉल 5 रुपए प्रति मिनट आएगा।
  • पांच केंद्रीय जेलों में VC की सुविधा

पहले चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर इन 5 केन्द्रीय जेलों में वीडियो और ऑडियो सिस्टम लगेगा।

इसके बाद जशपुर, कबीरधाम, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, रामानुजगंज, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, पेंड्रारोड, मुंगेली, बैकुण्ठपुर, सूरजपुर, संजारी-बालोद, बेमेतरा में भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं कटघोरा, सक्ती, सारंगढ़, मनेन्द्रगढ़, डोंगरगढ़, खैरागढ़, नारायणपुर, बीजापुर के उप जेलों में ऑडियो सिस्टम लगेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677