Connect with us

कोरबा

ज्योत्सना महंत की लगातार दूसरी जीत के बाद पाली में कांग्रेसियों का जश्र: समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं का गुस्सा, कहा-कांग्रेस छोडक़र जाने वाले नेताओं को कभी न लें वापस

Published

on


पाली । कोरबा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की लगातार दूसरी विजय से कोरबा लोकसभा क्षेत्र में जश्र मनाने का दौर जारी है। इसी कड़ी में रविवार को पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने जश्र मनाया। ज्ञातव्य हो कि श्रीमती महंत की जीत में पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र की एतिहासिक लीड रही और यहीं के मतदाताओं के बल पर श्रीमती महंत की जीत सुनिश्चित हो सकी।
आज रविवार को पाली के केराझरिया में पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता पहुंचे। समीक्षा बैठक हुई, जिसमें संकट के समय क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता एवं अवसर वादी नेता कांग्रेस से बिना त्यागपत्र दिए भाजपा का भगवा गमछा धारण कर लिया था। भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय की तोडफ़ोड़ की राजनीति से पाली-तानाखार सहित कोरबा को छोडक़र सभी 07 विधानसभा क्षेत्र के लोगों में जमकर आक्रोश था और सभी ने ठान लिया था कि अवसरवादी नेताओं को सबक सिखाया जाएगा और सभी क्षेत्र के कांगे्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई और सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व की धनी मिलनसार कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत को जीताने के लिए कमर कस ली। पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों दिग्गज भाजपा में प्रवेश कर गए और मोदी गारंटी के अहम में ओव्हर कॉन्फिडेंस में थे कि सरोज पांडेय काफी लीड से जीतेगी। इस भ्रम को पाल कर रखे अवसरवादी नेताओं को सबक सीखाने के लिए क्षेत्र के चाणक्य माने जाने वाले नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव प्रशांत मिश्रा ने सभी ब्लाक अध्यक्षों सहित दिग्गजों को एकजुट किया और क्षेत्र में घेराबंदी की। एक-एक बूथ पर फोकस किया और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया, साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ लेबल में जाकर श्रीमती ज्योत्सना महंत द्वारा 5 साल में किये गए उल्लेखनीय कार्यों को जनता तक पहुंचाए, साथ ही पांच साल कांग्रेस कार्यकाल में हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को भी जनता तक पहुंचाया।
परिणाम स्वरूप 04 जून को ईव्हीएम से जो रिजल्ट सामने आया, उसमें पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को दो राउंड छोडक़र 20 राउंड में लीड मिलती रही और अंत में 50 हजार से अधिक लीड से कांग्रेस को यहां से बढ़त मिली। पूरे विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत को करीब 57 हजार वोटों से विजयश्री मिली।
ऐतिहासिक जीत के बाद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्र का माहौल रहा और कार्यक्रम आयोजित कर जश्र मनाया। आज रविवार को पाली के केराझरिया में कार्यकर्ताओं ने जश्र मनाया, एक दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशियां मनायी।
समीक्षा बैठम में जमकर कार्यकर्ताओं का आक्रोश भी दिखा। सभी ने एक स्वर में कहा जो संकट के समय कांग्रेस का साथ नहीं दिया, उन्हें सदा के लिए पार्टी से बाहर करें और कभी कांग्रेस में न लाएं। ऐसे अवसरवादी नेताओं की आवश्यकता कांग्रेस को नहीं है और सभी ने एक स्वर में प्रस्ताव भी पास किया।


आरोप: बूथ स्तर तक के नेताओं को मिली धमकी
समीक्षा बैठक में कई नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता हमारे बूथ कार्यकर्ताओं को भी धमकी दे रहे थे कि भाजपा के लिए काम करो, लेकिन कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम धमकी से नहीं डरे और हमारी मातृसंस्था कांग्रेस के लिए ईमानदारी से कार्य करते रहे और श्रीमती ज्योत्सना महंत को जीताने के लिए हमने पूरी ऊर्जा लगा दी। कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा नेताओं ने बूथ को टारगेट किया और फोन से धमकी देकर दबाव बनाते रहे। हम चुनाव तक उनके दबाव में नहीं आये और कांग्रेस को जीताने में सफल हो गए। कई कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कई कार्यकर्ताओं को जबरन भाजपा में शामिल करने के लिए भाजपा के नेता दबाव बनाते रहे लेकिन हमारे ईमानदार कार्यकर्ता डिगे नहीं और अंत तक मैदान में डटे रहे।
बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम जीते-प्रशांत मिश्रा
समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रशांत मिश्रा ने सबसे पहले क्षेत्र की जनता और बूथ कार्यकर्ताओं सहित सभी कर्मठ कांग्रेसियों का आभार जताते हुए सभी का अभिनंदन किया और कहा कि शुरू से ही भाजपा का टारगेट पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र रहा और वे कांग्रेस के बूथ कार्यकर्ताओं को दबाव बनाते रहे , लेकिन हमारे कार्यकर्ता अडिग रहे और हम बूथ जीतने में सफल रहे। हर बूथ में हमने लीड की और कांग्रेस प्रत्याशी भाभीश्री श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत को जीताने में सफल रहे। पाली के कई अवसरवादी नेता भाजपा में चले गए और ओव्हर कॉन्फिडेंस में उनकी हार हो गई, जबकि हमने बूथ को फोकस किया और हमारे कार्यकर्ताओं को एकजूट रहने की टिप्स दी और हमारे बूथ कार्यकर्ता दबाव में नहीं आये और परिणाम बेहतर निकला। हमारा टारगेट पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में 60 हजार की लीड लेना था, जिसमें हम लगभग सफल हुए और अन्य विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी एकजूट होकर लड़े।
नगर पंचायत अध्यक्ष सहित कई बड़े नेता 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित


कोरबा लोकसभा क्षेत्र के पाली ब्लाक में कांग्रेस पार्टी एवं लोकसभा चुनाव में भीतरघात करने वाले तथा पार्टी छोडऩे वाले तथाकथित कांग्रेसियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत लाल ने उक्ताशय का पत्र पार्टी अध्यक्ष दीपक बैज, डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत को भी प्रेषित किया है। आज केराझरिया में आयोजित काग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मांग पर सर्वसम्मती से यह प्रस्ताव पास किया गया और तथा कथित कांग्रेस नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। निष्कासित होने वाले नेताओं में शैलेष सिंह, जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कंवर, अनिल सिंह परिहार, जनपद सदस्य अंजू श्यामा पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा, जनपद उपाध्यक्ष नवीन सिंह ठाकुर, प्रवीण सिंह, पार्षद विष्णु ताम्रकर, पार्षद मुकेश अग्रवाल, पार्षद मंजू जायसवाल, पार्षद रोहित प्रजापति, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विनय सोनकर, सत्यनारायण कश्यप, लखेश्वर जगत, दिलीप कंवर, निर्मला पटेल, प्रीति जगत, मनोज वर्मा, सुनील अग्रवाल, गजेन्द्र सिंह, राजकुमार तंवर, कलेश्वर कश्यप, जसवंत लकरा, दशरथ कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। इन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।
मात्र दीपक सोनकर इस्तीफा देकर भाजपा में गए
चुनाव से पूर्व पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता भाजपा में प्रवेश कर गए, लेकिन दीपक सोनकर को छोडक़र आज तक किसी ने अपना इस्तीफा कांग्रेस को नहीं सौंपा है। कांग्रेस को बिना बताए अवसरवादी नेता कांग्रेस को छोडक़र भाजपा में चले गए थे।

चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ता संगठन में होंगे उपकृत
प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रशांत मिश्रा ने समीक्षा बैठक में ऐलान किया कि लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को उपकृत किया जाएगा और संगठन में बेहतर स्थान दिए जाएंगे। भीतरघात करने वाले कार्यकर्ताओं की पहचान की जाएगी और ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर निकाला जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन को ब्लाक अध्यक्ष यशवंत लाल सहित अन्य ब्लाक अध्यक्षों ने भी संबोधित किया और कहा कि यह जीत जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है और यह तो निश्चित हो गया कि क्षेत्र के कार्यकर्ता महंत परिवार के साथ है। महंत परिवार ने क्षेत्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। भाजपा के लोग कई गलत आरोप भी लगाए, लेकिन जनता ने भाजपा को इन आरोपों का जवाब दिया और श्रीमती ज्योत्सना महंत को भारी मतों से जीत दिलाकर देश के सर्वोच्चसदन तक फिर पहुंचाया। सभी वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास में हम सभी सांसद के साथ हैं और एकजुटता से विकास के लिए काम करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य करें सुनिश्चितः- कलेक्टर कुणाल दुदावत

Published

on

जिले में कृषि विकास को गति व कृषक हितों को सशक्त बनाने कलेक्टर ने कृषि एवं संबद्ध विभागो की ली बैठक

विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता व जवाबदेही के साथ काम करने हेतु किया निर्देशित

सभी शासकीय फार्म्स में धागाकरण यूनिट प्रारम्भ करने प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

लाख पालन विकास हेतु ठोस रूपरेखा के साथ प्रस्ताव बनाने के निर्देश

पपीता व ऑयल पाम प्लांटेशन के लिए स्थान सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित
जिले में द्विफसली क्षेत्र विस्तार, मिलेट, दलहन तिलहन के उत्पादन बढ़ाने हेतु किया निर्देशित

कोरबा। जिले में कृषि विकास को गति देने व कृषक हितों को सशक्त बनाने हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों की  बैठक ली। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति, आगामी वर्ष की रणनीति और डीएमएफ से स्वीकृत कार्यों की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की।  कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ काम करने हेतु निर्देशित किया, जिससे योजनाओं का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित हो और निर्धारित लक्ष्यों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा सके और किसानों को वास्तविक लाभ प्राप्त हो।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कृषि अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से किसानों के उत्पादन में सुधार सुनिश्चित करने  एवं उनकी  आय में बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जिले में द्विफसली क्षेत्र के विस्तार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।  किसानों को खरीफ मौसम में फसल विविधीकरण और रबी के फसलों का क्षेत्र विस्तार सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जिले में मक्का, रागी, कोदो जैसे मिलेट एवं दलहन- तिलहन फसलों के उत्पादन को भी बढ़ावा देने की बात कही।
कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत शत-प्रतिशत किसानों को लाभान्वित करने एवं ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग एवं एग्रीस्टेक पंजीकरण के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति हेतु जमीनी स्तर पर एसएडीओ और आरईओ की जवाबदेही तय करने एवं आने वाले दिनों में कैम्प लगाकर लक्ष्य हासिल करने निर्देश दिए। उन्होंने नए एफपीओ गठन में वृद्धि लाने की बात कही। उन्होंने खरीफ सीजन के लिए अग्रिम खाद एवं बीज के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी शासकीय रोपणियों की स्थिति और रोपित पौधों की अद्यतन जानकारी ली तथा उनसे होने वाली आय में वृद्धि के उपायों पर जोर दिया। उन्होंने ऑयल पाम के पौधारोपण के लिए प्रस्ताव तैयार कर स्थान चिन्हांकन करने, जिले के एक ब्लॉक में वृहद स्तर पर पपीता प्लांटेशन विकसित करने, मधुमक्खी पालन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने तथा मसाला फसलों के क्षेत्र विस्तार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कृत्रिम गर्भाधान के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पशु नस्ल सुधार के लिए पशुपालकों को जागरूक एवं प्रेरित करने की बात कही।  कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के तहत बैकयार्ड कुक्कुट, नर बकरा एवं सुकरत्रयी वितरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए पशु टीकाकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल यूनिट के माध्यम से सेवाओं का विस्तार और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। मत्स्य संपदा विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में संचालित हैचरी की स्थिति, स्पान उत्पादन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्पान उत्पादन में वृद्धि कर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने  मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड  से जोड़ने हेतु निर्देशित किया। इससे उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को मछली पालन के लिए प्रेरित कर उनकी आय वृद्धि के अवसर सृजित करने के निर्देश भी दिए।
रेशम विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नर्सरियों की स्थिति एवं संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने टसर एवं मलबरी रेशम उत्पादन की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसके क्षेत्र विस्तार के लिए सर्वे कर उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी शासकीय फार्म्स में धागाकरण यूनिट प्रारंभ करने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया, साथ ही कार्यरत स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए ठोस पहल करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने जिले में लाख उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए, ताकि इस क्षेत्र में आय सृजन के नए अवसर विकसित किए जा सकें।
कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को जिले में कृषि विकास की संभावनाओं पर गंभीरता व व्यक्तिगत रुचि के साथ कार्य करने तथा नवाचारों और वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभागीय योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ठोस और परिणाममुखी कार्ययोजना तैयार करने तथा परंपरागत योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति हेतु अभी से तैयारी शुरू कर आवश्यक प्रकरण तैयार करने को कहा।

कलेक्टर श्री दुदावत ने डीएमएफ अंतर्गत आउटपुट एवं आउटकम आधारित कार्यों के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने, फील्ड स्तर पर वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने डीएमएफ से स्वीकृत एवं अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का तत्काल पूर्णता प्रमाण पत्र प्रेषित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी विभाग, रेशम, नोडल कोआपरेटिव बैंक, कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

केंद्रीय विद्यालय संगठन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 20 मार्च से

Published

on

 कोरबा। केंद्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय), नई दिल्ली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1, बालवाटिका और अन्य उच्च कक्षाओं में प्रवेश हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। कक्षा-1 और बालवाटिका-1, 2 एवं 3 (चयनित विद्यालयों में) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 20 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से प्रारंभ होगी और 02 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभिभावक आधिकारिक पोर्टल https://admission.kvs.gov.in  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी संगठन की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध है।
  केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो एनटीपीसी के प्राचार्य सुनील कुमार साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1, बालवाटिका और अन्य उच्च कक्षाओं में प्रवेश हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।  प्रवेष के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 06 वर्ष होनी अनिवार्य है। इसी प्रकार, बालवाटिका-1 के लिए आयु 3 से 4 वर्ष, बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 वर्ष और बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सीटों का आरक्षण केवीएस के प्रवेश दिशा-निर्देशों 2026-27 के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा।
कक्षा-2 और उससे ऊपर की कक्षाओं (कक्षा-XI को छोड़कर) तथा बालवाटिका-2 व 3 (जहाँ ऑनलाइन माध्यम उपलब्ध नहीं है) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया रिक्तियां होने की स्थिति में ही संचालित की जाएगी। इसके लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन 02 अप्रैल 2026 प्रातः 10ः00 बजे से 08 अप्रैल 2026 सायं 4ः00 बजे तक किया जा सकेगा। विधिवत भरे हुए फॉर्म संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में जमा करने होंगे। इन कक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रपत्रों और अन्य विवरणों की जानकारी संबंधित विद्यालयों की वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि आवेदन पत्र में कोई भी गलत या भ्रामक जानकारी पाई जाती है, तो प्रवेश प्रक्रिया के दौरान या उसके पश्चात भी प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। अभिभावकों को निर्देशित किया गया है कि वे प्राचार्य या प्रवेश प्रभारी से केवल विद्यालय द्वारा बुलाए जाने पर ही निर्धारित समय अंतराल में संपर्क करें।

Continue Reading

कोरबा

सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।
बैठक में वनमंडल, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर चर्चा/समीक्षा होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677