कोरबा
तीसरे दिन का पहला मैच कृषि विभाग इलेवन ने तो दूसरा मैच पुलिस इलेवन की टीम ने जीता

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा घंटाघर मैदान में आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2024 के तीसरे दिन गुरुवार को 2 मैच आयोजित हुए। पहला मैच शाम 6 बजे कृषि विभाग इलेवन व डीएसपीएम इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें डीएसपीएम इलेवन की टीम ने तबाड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृषि विभाग इलेवन की टीम ने निर्धारित ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए मैच जीत लिया। पहले मैच के मुख्य अतिथि कोरबा वनमंडलाधिकारी अरविंद पीएम वरिष्ठ पत्रकार छेदीलाल अग्रवाल एवं वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती बीता चक्रवर्ती के साथ प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता का दूसरा मैच पुलिस इलेवन और वन विभाग इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें पुलिस इलेवन ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना। वन विभाग इलेवन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट पर 86 रन बना सकी। इसके बाद 87 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस इलेवन की टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने तबाड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए चौके और छक्के लगाए और 1 विकेट के नुकसान पर 6 ओवर शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर 9 विकेट से जीत हासिल कर लिया। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो के साथ ही अतिथिगण भाजपा महामंत्री संतोष देवांगन, युवा भाजपा नेता पंकज प्रजापति, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा समेत अन्य भाजपा नेताओं के हाथों विजेता पुलिस इलेवन व उपविजेता वन विभाग इलेवन के खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
हंसी-खुशी आयोजन करवाने की परंपरा बेहद ही अनूठी

स्व केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विकास रंजन महतो को कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, सचिव दिनेश राज, कोषाध्य्क्ष रंजन प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य हरीश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मेहता, राजेंद्र मेहता, ई.जयंत समेत ने पुष्प गुच्छ भेंट करके उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान अपने उद्बोधन में विकास रंजन महत्व ने आयोजन को सुंदर और गरिमामयी बताते हुए सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह शासकीय विभागों और औद्योगिक उपक्रमों की टीमों के बीच हंसी-खुशी आयोजन करवाने की परंपरा बेहद ही अनूठी है। वरिष्ठ पत्रकार की याद में इस प्रतियोगिता के लिए कोरबा प्रेस क्लब बधाई की पात्र है।
शुक्रवार-शनिवार को होने वाले मैच स्थगित
कोरबा प्रेस क्लब द्वारा घंटाघर में आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार व शनिवार को होने वाले सभी मैच आयोजन समिति प्रेस क्लब ने स्थगित कर दिया है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के मुताबिक घंटाघर मैदान में शनिवार को वीआईपी विजिट पर कार्यक्रम होने की वजह से प्रशासन से चर्चा के बाद उक्त निर्णय लिया गया। अब सीधे रविवार को उक्त मैदान में तीन मैच होंगे। मैच के फिक्चर बदल दिए गए हैं, अब समापन मैच 28 फरवरी की जगह 29 फरवरी को होगा।
कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
