कोरबा
अमित सिंह पठानिया ने ली युवा कांग्रेस की बैठक
Published
1 month agoon
By
Divya Akashकांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है युवा कांग्रेस -जयसिंह
शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा इन सभी मामलों में विष्णु सरकार फेल- सांसद महंत
कोरबा। युवा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी अमित सिंह पठानिया, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं कोरबा जिला प्रभारी पुष्पेन्द्र साहु ने टी पी नगर कोरबा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पी सी सी सचिव विकास सिंह एवं जिला कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ में युवा कांग्रेस की बैठक ली ।
बैठक कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया तत्पश्चात् पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा कांग्रेस के सदस्य कांग्रेस पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी है। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि यह एक विचारधारा है जो गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और शोषित वर्ग के हक के लिए आवाज उठाता है । यह वह विचार है जिसने हमें आजादी दिलाई, सविंधान दिया और देश को विकास ही राह पर अग्रसर किया ।
सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि राज्य में विष्णु देव साय की सरकार फैल हो रही है । शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा इन सभी मामलों में सरकार फेल है । राज्य में किसान धान बेचने के लिए, मजदूर मनरेगा मे काम पाने के लिए भटक रहे हैं, भोजन के अधिकार के तहत् मिलने वाला चांवल भी अनेकों परिवार को नहीं मिल रहा है । वहीं ऐसे अनेकों महतारी बहनें हैं जिन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल रहा ।

पी सी सी सचिव विकास सिंह ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर अपना विचार व्यक्त किया उन्होंने आगे कहा कि आज हमें कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस के विचारधारा के तहत् ज्यादा से ज्योदा युवाओं को जोड़ना होगा जिससे विरोधी ताकतों से हर स्तर पर सामना किया जा सके ।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का संगठन आज बेहद मज़बूत स्थिति में खड़ा है। कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, प्रतिबद्धता और जमीनी जुड़ाव ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में युवा कांग्रेस और अधिक संगठित तरीके से, योजनाबद्ध रणनीति के साथ तथा जनहित के मुद्दों पर आक्रामक और प्रभावी भूमिका निभाते हुए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक विस्तार से लेकर जनआंदोलनों तक—हर मोर्चे पर युवा कांग्रेस अपनी निर्णायक उपस्थिति दर्ज कराएगी।
प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार हर स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण की योजनाएँ ठप पड़ी हैं, बेरोज़गारी और महँगाई लगातार बढ़ रही है तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। ऐसे समय में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता की आवाज़ बनकर सड़क पर उतर रहे हैं और सरकार की नाकामियों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
जिला प्रभारी पुष्पेन्द्र साहु ने कहा कि जब-जब जनता के अधिकारों पर हमला होगा, युवा कांग्रेस उतनी ही मज़बूती से आंदोलन करेगी और सरकार को जवाब देने पर मजबूर करेगी।
जिला अध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि कोरबा जिले में इंडस्ट्रीज़, कारखानों, माइंस और पावर प्लांट जैसे बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं, लेकिन इसके बाद भी स्थानीय युवाओं को अपेक्षित रोज़गार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दे–रोज़गार, कौशल विकास, न्यायसंगत अवसर और सुरक्षा—हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। जिला युवा कांग्रेस लगातार इन सवालों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी युवाओं के अधिकार व सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, मनोज चौहान, कुसुम द्विवेदी, प्रभा तंवर, सुरेश सहगल, संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, मनीष शर्मा, पालुराम साहु, कृपाराम साहु, प्रदीप जायसवाल, जवाहर निर्मलकर, सुरती कुलदीप, नारायण कुर्रे, रवि चंदेल, सुकसागर निर्मलकर, सुभाष राठौर, अनुज जायसवाल, शशि अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, शांता मंडावे, ममता अग्रवाल, गणेश दास महंत, संगीता श्रीवास, शालु पनरिया, विवेक श्रीवास, पवन विश्वकर्मा, विक्की कुरैशी, संतोष ठाकुर, मनक साहु सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित थे ।
You may like
कोरबा
कलेक्टर-एसपी ने किया पाली महोत्सव स्थल का निरीक्षण:अधिकारियों को दिए निर्देश, 15-16 फरवरी को होगा दो दिवसीय आयोजन
Published
12 hours agoon
February 14, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा में 15 और 16 फरवरी को होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन महोत्सव को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दुदावत ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, वीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग और बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी विभाग की टीमों को मुस्तैद रहने को कहा। उन्होंने पेयजल, शौचालय और कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने 15 फरवरी की सुबह होने वाली साइकिल रेस प्रतियोगिता और शाम को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाली शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, एसडीएम पाली रोहित कुमार सहित शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और खाद्य जैसे विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कोरबा
कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण
Published
2 days agoon
February 13, 2026By
Divya Akashअधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कोरबा। दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (15 एवं 16 फरवरी) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, व्हीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग एवं बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था, आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया साथ ही पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की प्रातः साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संध्या को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाले भव्य शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव , एसडीएम पाली रोहित कुमार, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, खाद्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


कोरबा
जनपद पंचायत करतला में आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 18 फरवरी को
Published
2 days agoon
February 13, 2026By
Divya Akashकोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 18 फरवरी को जनपद पंचायत करतला के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, विकासखंड करतला अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत करतला अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।

कलेक्टर-एसपी ने किया पाली महोत्सव स्थल का निरीक्षण:अधिकारियों को दिए निर्देश, 15-16 फरवरी को होगा दो दिवसीय आयोजन
मोदी वायुसेना के एयरक्राफ्ट से असम के हाईवे पर उतरे:ऐसा करने वाले पहले PM, बोले- देश का बुरा सोचने वाले को कांग्रेस कंधे पर बैठाती है
बांकी मोंगरा – स्वर्गीय अक्षत अग्रवाल क्रिकेट प्रतीयोगिता में वरिष्ठ खिलाड़ियों का हुआ मुकाबला…. देखे पूरी खबर
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई