Connect with us

कोरबा

शहर सौदंर्यीकरण की ओर निगम का एक और कदम:महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नवस्थापित अशोक स्तंभ का किया लोकार्पण

Published

on

आयुक्तआशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित निगम के पार्षदों, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामय उपस्थिति

कोरबा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज नगर निगम कोरबा द्वारा तानसेन चैक में नवस्थापित अशोक स्तंभ का करतल ध्वनि के बीच लोकार्पण किया। इस मौके पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, चन्द्रलोक सिंह, ममता यादव, लक्ष्मण श्रीवास, राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर, चेतन सिंह मैत्री, पंकज देवांगन आदि के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ऊर्जानगरी कोरबा के शहर सौदंर्यीकरण व चैक-चैराहों के सौदंर्य को बढ़ाने, उपेक्षित पडे़ स्थलों को क्रिएटिव काॅर्नर की पहल से सुसज्जित करने तथा सार्वजनिक स्थलों को सजाने – संवारने की दिशा में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं। शहर की सौदंर्यीकरण की ओर निगम ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुये निगम के प्रशासनिक भवन साकेत के समीप स्थित आई.टी.आई.-तानसेन चैक में अशोक स्तंभ का निर्माण कराया है, आज महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने जनप्रतिनिधियों, निगम के अधिकारियों व आमनागरिकों की उपस्थिति में उक्त नवस्थापित अशोक स्तंभ का लोकार्पण किया।

Continue Reading

कोरबा

आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त

Published

on

कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Continue Reading

कोरबा

शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक

Published

on

कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।

शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

Continue Reading

कोरबा

हिन्दू नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083) पर निकली भव्य रैली:जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

Published

on

दुल्हन की तरह सजा शहर, भगवामय हुआ शहर
कोरबा। 19 मार्च 2026 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083 की शुभ शुरूआत पर पूरा कोरबा शहर लाईटिंग से जगमगा गया। चारों तरफ सजावट ऐसी थी कि कोरबा दुल्हन की तरह सजधज कर तैयार दिख रहा था। अपराह्न 4.00 बजे रैली निकली। रैली ऐसी भव्य और विशाल थी कि शहर रूक सा गया। भगवा रंग पहन कर हिन्दू क्रांति सेना की टोली सुबह मोटरसायकिल रैली भी निकाली। भगवा रंग से कोरबा शहर हिन्दुमय हो गया था। जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान था। विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक, झांकियों में झलक रही थी।

कोरबा में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। हिंदू क्रांति सेना और बजरंग दल की ओर से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हिंदू क्रांति सेना की शोभायात्रा सीतामढ़ी से टीपी नगर चौक तक निकाली गई।

वहीं, बजरंग दल ने कोसाबाड़ी से टीपी नगर के बीच अपनी शोभायात्रा का आयोजन किया। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान डीजे की धुन और लेजर लाइट का प्रदर्शन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।

संस्कृति बढ़ावा का संदेश

यात्रा में शामिल लोगों ने हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और देश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी।आयोजकों, हिंदू क्रांति सेना और बजरंग दल, ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य हिंदू संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है।

डीजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आकर्षण

सीतामणी से बस स्टैंड तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी रैली निकाली गई। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए डीजे साउंड का प्रदर्शन भी शामिल था। रैली में बाहरी कलाकारों द्वारा साउथ इंडियन, मलयालम, छत्तीसगढ़ी संस्कृति, मिकी माउस और केरल संस्कृति पर आधारित प्रदर्शन किए गए। शिव भक्त की बारात भी इसका हिस्सा थी।

कार्यक्रम के दौरान व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई थी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस के आला अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रख रहे थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677