Connect with us

कोरबा

पोड़ी-उपरोड़ा में दिव्यांग बच्चों हेतु आंकलन शिविर का हुआ आयोजन

Published

on

कोरबा। कलेक्टर सौरभ कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप के निर्देशन में आज विकासखण्ड स्रोत केन्द्र पोड़ी-उपरोड़ा में समग्र शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का आंकलन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टरों की संयुक्त टीम द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सहायक उपकरण व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

एकलव्य विद्यालय छुरीकला में 15 दिसंबर को संभाग स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का होगा आयोजन

कोरबा । छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर द्वारा 51वें राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 में भाग लेने हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की संभाग स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी वर्ष 2023-24 का आयोजन 15 दिसंबर 2023 को विकासखण्ड कटघोरा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में आयोजित किया गया है। कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभाग स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में बिलासपुर संभाग के रायगढ़, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, सक्ती व कोरबा जिला हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के दो घटक होंगे। जिसमें पहला प्रदर्शनी व दूसरा सेमीनार (मिलेट्स फॉर हेल्थ एण्ड सस्टेनेबल प्लैनेट) है। इसी प्रकार प्रदर्शनी हेतु उप थीम हेल्थ, लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट), एग्रीकल्चर, कम्युनिकेशन एण्ड ट्रांसपोर्ट तथा कम्प्यूटेशनल थिंकिंग निर्धारित की गई है। प्रत्येक थीम से 03 मॉडल का चयन कर राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भेजा जाएगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय समिति का किया गया गठन

कोरबा । कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। योजना के तहत प्रमुख योजनाओं की संतृत्पीतरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाया जाएगा। इस हेतु 15 दिसंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का संचालन किया जाएगा। अभियान के सफल आयोजन, क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में पुलिस अधीक्षक कोरबा सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा सदस्य सचिव, आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा सदस्य सह सचिव, वनमण्डलाधिकारी कोरबा-कटघोरा सदस्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा सदस्य, उपसंचालक कृषि कोरबा सदस्य, उप संचालक समाज कल्याण विभाग कोरबा सदस्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास कोरबा सदस्य, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक कोरबा सदस्य, सहायक संचालक उद्यान कोरबा सदस्य, जिला परिवहन अधिकारी कोरबा सदस्य, जिला खाद्य अधिकारी कोरबा सदस्य, सहायक संचालक कौशल विकास कोरबा सदस्य, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कोरबा सदस्य, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा सदस्य, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम कोरबा सदस्य, जिला विपणन अधिकारी कोरबा सदस्य, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कोरबा सदस्य, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा सदस्य, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर (चिप्स) कोरबा सदस्य, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग कोरबा सदस्य, उप संचालक जनसंपर्क विभाग कोरबा सदस्य, खेल अधिकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण कोरबा सदस्य, जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा सदस्य, कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल कोरबा-कटघोरा सदस्य, कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन ई.छ.ग.ग्रा.स.वि.अभि. सदस्य, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र कोरबा सदस्य, सुमित रायबक्कर उप महाप्रबंधक एनटीपीसी कोरबा सदस्य तथा आर. के. गुप्ता महाप्रबंधक (ऑपरेशन) एसईसीएल कोरबा सदस्य के रूप में शामिल है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए विभिन्न विभागों के कार्य-दायित्वों का किया गया निर्धारण

कोरबा। सौरभ कुमार के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों व उत्तरदायित्वों का निर्धारण किया गया है। जिसमें पंचायत सचिव ग्राम पंचायत की बैठक की आवश्यक व्यवस्था एवं समन्वय करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा माता एवं किशोरी के संबंध में मेरी कहानी मेरी जुबानी सफलता की कहानी तैयार करेंगे। इसी प्रकार मितानिन के द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना, स्वास्थ्य शिविर टी.बी. स्क्रीनिंग, सिकलसेल एनीमिया तथा हितग्राहियों की सफलता की कहानी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण एवं शहरी समूह सखी द्वारा स्व सहायता समूह के सदस्यों के विषय में धरती कहे पुकार के व सफलता की कहानी, कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा प्रगतिशील एवं महिला किसान, प्रधानमंत्री किसान योजना, जैविक कृषि, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, हितग्राहियों की सफलता की कहानी, रोजगार सहायक द्वारा मनरेगा मजदूर एवं प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों की सफलता की कहानी, सहकारी समिति सचिव द्वारा हितग्राहियों की सफलता की कहानी, पशु चिकित्सा सहायक, मत्स्य निरीक्षक के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के हितग्राहियों की सफलता की कहानी तैयार की जाएगी। साथ ही पटवारी द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत कार्यों का संपादन किया जाएगा एवं प्रधान पाठक द्वारा छात्रों और अभिभावकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन भी किया जाएगा।

15 दिसंबर को एनडीआरएफ की टीम द्वारा टेबल टॉप एवं मॉक ड्रिल का किया जाएगा प्रदर्शन

कोरबा। जिले में रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर से संबंधित टेबल टॉप एवं मॉक ड्रिल का आयोजन 15 एवं 16 दिसंबर 2023 किया गया है। जिसमें एनडीआरएफ मुण्डली कटक (ओडिशा) के अधिकारी/जवानों द्वारा उक्त संबंध में टेबल टॉप एवं मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर 2023 को जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रात: 10:30 बजे से 01 बजे तक टेबल टॉप कार्यक्रम आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों में सभी सार्वजनिक एवं निजी उपक्रमों को अपने रेस्क्यू टीम के साथ उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित

Published

on

पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने किया अभिनंद

माखन लाल पाण्डेय को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में दी गई आत्मीय विदाई

कोरबा। आज दिनांक 30.03.2026 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में माखन लाल पाण्डेय, संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमें संयुक्त संचालक अभियोजन माखन लाल पाण्डेय, उप संचालक श्रीमती कंचन पाटिल एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने श्री पाण्डेय के कुशल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अनुकरणीय सेवा सफरः-
माखन लाल पाण्डेय का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है

अपनी सेवाकाल फरवरी 1995 जिला रायपुर से प्रारंभ कर विभिन्न जिलों दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, जांजगीर चांपा में सेवा देते हुए फरवरी 2023 से 30 मार्च 2026 तक बिलासपुर संभाग में संयुक्त संचालक अभियोजन के पद पर पदस्थ होकर न्याय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर विवेचना और दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा में अपना अमूल्य मार्गदर्शन दिया, तथा उनके द्वारा हमेशा प्रभावी कार्य सदैव संपादित किया गया।

इस अवसर पर आईजी श्री गर्ग ने कहा कि, एक सफल अभियोजन अधिकारी न केवल कानून का ज्ञाता होता है, बल्कि वह पीड़ित को न्याय दिलाने की महत्वपूर्ण कड़ी है। पाण्डेय जी ने अपने पूरे कार्यकाल में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुये सदा अभियोजन और पुलिस विभाग के लिये अपना विशेष योगदान दिया है। उनके आगामी सुखद भविष्य की शुभकामनाए देते आईजीपी श्री गर्ग ने आशा व्यक्त की, कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी श्री पाण्डेय अपने विशाल अनुभव और कानूनी ज्ञान के आधार पर पुलिस विभाग को आवश्यकतानुसार सहायता, मार्गदर्शन ,परामर्श और प्रशिक्षण देते रहेंगे।

श्री पाण्डेय ने इस अवसर पर अपने प्रति दिए गए सम्मान के लिए आईजीपी श्री गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए,अपनी इस यात्रा के अनुभव साझा किए,और जिला अभियोजन अधिकारी से संयुक्त संचालक तकनीक सफर के दौरान पुलिस और न्यायालय के साथ अपने अनुभव साझा किए।इन भावुक पलों के श्री पाण्डेय ने,पुलिस विभाग के द्वारा कोई सहायता मांगे जाने पर, सेवानिवृत्ति के बाद भी , हमेशा स्वयं को उपलब्ध रहना बताया।

 इस विदाई समारोह में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के साथ उप पुलिस अधीक्षक (बिलासपुर रेंज) विवेक शर्मा, निरीक्षक अशोक वैष्णव, निरीक्षक धनेश्वरी दुबे, उपनिरीक्षक रामकुमार पटेल, शंकर कश्यप, संग्राम सिंह,संदीप ठाकुर, रेखा जायसवाल सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री पाण्डेय को भावभीनी विदाई दी। इस गरिमामय कार्यक्रम का संचालन संजय रावत मुख्य लिपिक ने किया।
Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में टोल प्लाजा रेट में ₹5 की बढ़ोतरी:एनुअल पास पर ₹75 ज्यादा लगेंगे, 1 अप्रैल से लागू होगी NHAI की नई दरें

Published

on

बिलासपुर/कोरबा,एजेंसी। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने छत्तीसगढ़ से अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाले नेशनल हाईवे की टोल दरों में बढ़ोतरी की है। इसमें बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़ समेत सभी टोल प्लाजा में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

अब 1 अप्रैल से हर टोल प्लाजा से गुजरने पर 5 रुपए एक्स्ट्रा टैक्स देना होगा। इसी तरह एनुअल (वार्षिक) पासधारकों को 75 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। राहत की बात है कि, स्थानीय पासधारकों को पुराने दर पर ही सफर करने की छूट है।

NHAI ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए टोल की नई दरें जारी कर दी हैं। बिलासपुर जिले के 4 प्रमुख टोल प्लाजा भोजपुरी, मुढ़ीपार, पाराघाट और बगदेवा से रोजाना गुजरने वाले करीब एक लाख से ज्यादा वाहनों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। विशेष रूप से बिलासपुर से रायपुर और पड़ोसी जिलों के बीच आने-जाने वाले लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

5 से 20 रुपए टैक्स की बढ़ोतरी

​NHAI की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में 5 से 10% शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। अलग-अलग टोल मैनेजमेंट और एनएचएआई से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये बढ़ोतरी 5 से लेकर 20 रुपए तक की है।

रिंग रोड पर प्राइवेट के अलावा हल्के कॉमर्शियल वाहनों के लिए बढ़ोतरी नहीं की गई है। यहां केवल भारी कॉमर्शियल गाड़ियों के लिए टोल रेटों में 5 से लेकर 20 रुपए तक बढ़ोतरी की गई है।

सालाना पास के लिए 3075 रुपए देने होंगे

NHAI ने कार के लिए बनाए जाने वाले सालाना पास की कीमतों में 75 रुपए की बढ़ोतरी की। ये बढ़ोतरी भी 1 अप्रैल से लागू होगी। अभी सालाना पास 3 हजार रुपए में बनता है, जिसमें 200 टोल बूथ क्रॉस करने की लिमिट होती है। 1 अप्रैल से बनने वाले सालाना पास के लिए अब 3075 रुपए देने पड़ेंगे।

बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़ समेत सभी टोल प्लाजा में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़ समेत सभी टोल प्लाजा में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

कैसे तय होता है टोल रेट

टोल टैक्स की दरें होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर तय की जाती हैं। हर साल के अंत में इंडेक्स का मूल्यांकन कर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नए रेट जारी करता है। टोल की राशि सड़क की लंबाई और उस पर बने इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे फ्लाईओवर, अंडरपास, टनल के आधार पर भी तय होती हैं। जहां ज्यादा सुविधाएं होती हैं, वहां टोल भी ज्यादा लगता है।

सालाना रिवीजन के तहत बढ़ी कीमतें

सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, जब फास्टैग एनुअल पास की शुरुआत की गई थी, तभी इसके नोटिफिकेशन में हर साल कीमतों की समीक्षा और बदलाव का प्रावधान रखा गया था। यह बढ़ोतरी उसी सालाना रिवीजन प्रक्रिया का हिस्सा है। देश भर में हाईवे टोल की दरों में बदलाव के लिए जो फॉर्मूला तय है, उसी के आधार पर इस बार 2.5% की वृद्धि की गई है।

फास्टैग से ही होगा अनिवार्य भुगतान

प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिन वाहनों में फास्टैग एक्टिव नहीं होगा, उन्हें दोगुना टोल देना होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लाजा पर 24 घंटे रिचार्ज और हेल्पडेस्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी। एनएचएआइ ने स्पष्ट किया है कि सड़क रखरखाव के खर्च को देखते हुए यह वार्षिक वृद्धि की गई है।

NHAI के मैनेजर बोले- मुख्यालय के निर्देश पर बढ़ोतरी

NHAI के मैनेजर राजेश्वर सूर्यवंशी ने बताया कि, मुख्यालय के निर्देशानुसार एक अप्रैल से नई दरें प्रभावी होंगी। वार्षिक पास अब 3,075 रुपए में बनेगा। स्थानीय लोगों के लिए 20 किमी वाली छूट योजना पहले की तरह जारी रहेगी, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ की सड़कों पर हर टोल में 5 रुपए की वृद्धि की गई है।

Continue Reading

कोरबा

मालगाड़ी से कोयला-चोरी करते नाबालिग करंट की चपेट में आया:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, कोरबा में 24 घंटे में दूसरी घटना

Published

on

कोरबा। कोरबा के ढोढ़ीपारा में मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय एक नाबालिग करंट की चपेट में आ गया, उसे गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय करंट लगने की यह 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर को 14 वर्षीय नाबालिग अपने दोस्तों के साथ ढोढ़ीपारा बस्ती के सामने बालको रेलवे ट्रैक मालगाड़ी से कोयला चोरी करने की कोशिश कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

नाबालिग ऊपर से गुजर रहे इलेक्ट्रिक तार की चपेट में आ गया।

नाबालिग ऊपर से गुजर रहे इलेक्ट्रिक तार की चपेट में आ गया।

मालगाड़ी का हाउस पाइप निकाला

बताया जा रहा है कि उन्होंने चलती मालगाड़ी का हाउस पाइप निकाला, जिससे ट्रेन धीमी होकर रुक गई। पीयूष कोयला चोरी करने के लिए मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ा, तभी वह ऊपर से गुजर रहे इलेक्ट्रिक तार की चपेट में आ गया।

झुलसकर डिब्बे पर ही गिरा नाबालिग

करंट लगने से वह झुलसकर डिब्बे पर ही गिर गया। उसके दोस्तों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिन्होंने पीयूष को डिब्बे से नीचे उतारा और एक निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कोयले से भरी मालगाड़ी टीपी नगर से बालको पावर प्लांट की ओर जा रही थी।

मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय करंट लगने की यह 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार दोपहर उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा के पास भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे रेफर किया गया था।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677