कोरबा
अटल स्मृति भवन’ बनेगा भाजपा संगठन की नई पहचान
सेवा, संगठन और संवाद का संगम— भाजपा जिला कोरबा का भव्य मीडिया संवाद कार्यक्रम संपन्न
नवीन जिला कार्यालय के भूमिपूजन के पूर्व भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा का मीडिया से संवाद सह भेंटवार्ता कार्यक्रम संपन्न
02 फरवरी 2026 को भूमिपूजन: मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित कई दिग्गज आएंगे कोरबा
गोपाल मोदी ने कहा- अटल स्मृति भवन लोगों की समस्याओं के समाधान का बनेगा मंदिर
पुलिस लाईन के सामने रिस्दी रोड पर 1.68 एकड़ में सर्वसुविधायुक्त बनेगा भवन: डेढ़ साल में होगा तैयार
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी का नवीन जिला कार्यालय अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन 02 फरवरी 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह की अध्यक्षता, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरूण साव, विजय शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सिंह के अति विशिष्ट आतिथ्य, राम गर्ग-प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा, लखनलाल देवांगन-केबिनेट मंत्री, प्रेमचंद पटेल-विधायक कटघोरा, गोपाल मोदी-जिला भाजपा अध्यक्ष, श्रीमती संजूदेवी राजपूत- महापौर कोरबा, डॉ. पवन सिंह-जिला पंचायत अध्यक्ष के विशिष्ट आतिथ्य में गरीमयपूर्ण समारोह के साथ होगा।
इसके पूर्व आज 29 जनवरी को जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी, केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज तिलक भवन प्रेस क्लब टीपी नगर कोरबा में मीडिया से संवाद सह भेंटवार्ता का आयोजन किया और पत्रकारों से रू-ब-रू होकर आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और दोपहर भोज भी कराया। गोपाल मोदी ने 02 फरवरी के भूमिपूजन को कोरबा के लिए एतिहासिक क्षण बताया और कहा कि अटल स्मृति भवन लोगों की समस्याओं का समाधान केन्द्र बनेगा और मांगों के लिए विचार विमर्श केन्द्र के साथ पूर्ण करने का मंदिर भी बनेगा। छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी भाजपाई को समर्पित यह मंदिर लोगों की आशा का केन्द्र भी बनेगा।

भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय के भूमिपूजन समारोह के पूर्व मीडिया से संवाद सह भेंटवार्ता कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब, तिलक भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रेमचंद पटेल, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह एवं जिला महामंत्री युवा मोर्चा नरेंद्र देवांगन की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि “सेवा ही संगठन है” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला द्वारा एक भव्य, आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त जिला कार्यालय के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले के नवीन भाजपा जिला कार्यालय का नामकरण “अटल स्मृति भवन” के रूप में किया जाएगा, जो राष्ट्रनायक भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और आदर्शों का प्रतीक होगा। श्री मोदी ने जानकारी दी कि यह नया जिला कार्यालय लगभग 1 एकड़ 68 डिसमिल भूमि पर निर्मित किया जाएगा, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह कार्यालय दूर-दराज़ से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशिक्षण, वैचारिक विमर्श एवं जनसेवा का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि पूर्व में भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन 16 जनवरी 1991 को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष लखीराम अग्रवाल के कर-कमलों से संपन्न हुआ था तथा उसका लोकार्पण 24 मार्च 1993 को कुशाभाऊ ठाकरे द्वारा किया गया था। नया प्रस्तावित कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा, संस्कार और “राष्ट्र प्रथम” की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला वैचारिक केंद्र होगा।
मीडिया संवाद कार्यक्रम में पूर्व महापौर जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, योगेश मिश्रा, कमला बरेठ, किशन अग्रवाल, दुष्यंत शर्मा, कमला किंडो, स्वाति, पुनीराम साहू, रूक्मिणी नायर, नरेन्द्र पाटनवार, अजय चंद्रा, दिलीप पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व पोर्टल के पत्रकार साथी , भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहाँ संगठन की भावी योजनाओं एवं भाजपा के जनसेवा संकल्प पर सार्थक संवाद हुआ।
कोरबा
माँ मड़वारानी मंदिर के समीप शीतल पेय का शुभारंभ किया लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं एनकेएम एलपीएस ने
कोरबा/मड़वारानी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च को नवरात्रि के प्रथम दिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ मड़वारानी दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को भीषण गर्मी में गला तर करने के लिए लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के संयुक्त तत्ववाधान में माँ मड़वारानी मंदिर के समीप प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत एवं स्वल्पाहार का भी प्रबंध किया गया था। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संरक्षक एवं लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की प्राचार्य एवं अध्यापकगणों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
सेवा परमोधर्म: के अनुरूप हर वर्ष विद्यालय एवं लायंस क्लब परिवार द्वारा शीतल पेयजल का प्रबंध किया जाता है, ताकि श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके और लोगों की प्यास बुझ सके। लायन अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को पानी पिलाना पुण्य का काम है। हमारे छोटे से प्रयास से लोगों को राहत मिले, यही हमारा उद्देश्य।
कोरबा
नवरात्रि का तीसरा दिन:माँ चंद्रघण्टा स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी का दर्शन करने उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
कोरबा। चैत्र शुक्ल तृतीया को माँ चंद्रघण्टा देवी की पूजा अर्चना की जाती है। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा में नवरात्रि के तीसरे दिन श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला। प्रात: 5.00 बजे माँ सर्वमंगला देवी का श्रृंगार करने के बाद श्रद्धालुओं ने माँ सर्वमंगला देवी मंदिर पहुंचकर माँ चंद्रघण्टा स्वरूप की पूजा-अर्चना कर ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए आशीर्वाद मांगा।
मंदिर से लेकर सड़क तक श्रद्धालुओं की लम्बी लाईन सुबह और शाम देखने को मिली। रात्रि को देर तक लोगों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
07 बजे महाआरती से गूंजायमान हुआ परिसर

रोज सुबह एवं संध्या 7.00 बजे रोजाना महाआरती में सैकड़ों लोग शामिल होकर माँ सर्वमंगला की आरती गा रहे हैं। करीब 15 से 20 मिनट तक माँ की आरती में घंटा एवं शंख के शंखनाद से परिसर गूंजायमान होता है। महाआरती से जहां मन के सारे विकार दूर होते हैं, वहीं आत्मा पुष्ट होती है। महाआरती के दीए से जहां चारों ओर सत्व का प्रकाश फैलता है, वहीं देवी-देवता माँ सर्वमंगला देवी के सानिध्य में रहते हैं। आदिशक्ति माँ सभी देवी-देवताओं का प्रकाशपुंज होती हैं।
महाआरती से आत्मा पुष्ट होती है-नमन पाण्डेय

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक/पुजारी/राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने बताया कि माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में रोजाना प्रात: एवं संध्या 7.00 बजे महाआरती होती है और माँ की आरती में शामिल होने पर मन प्रसन्न होता है और आत्मा पुष्ट होती है। घर का कलह दूर होता है और परिवार समृद्ध और खुशहाल बनता है।
कल 22 मार्च को माँ कुष्माण्डा की पूजा

नवरात्रि के चतुर्थ दिन माँ कुष्माण्डा की पूजा की जाती है। 22 मार्च को माँ सर्वमंगला देवी का कुष्माण्डा स्वरूप की पूजा-अर्चना श्रद्धालु करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए आशीर्वाद मांगेंगे। माँ कुष्माण्डा देवी की पूजा-अर्चना करने से शत्रु का शमन होता है। माँ कुष्माण्डा देवी को मालपुआ एवं फल अति प्रिय है।

कोरबा
महिला पंच के अपहरण का दावा झूठा निकला:अविश्वास प्रस्ताव से पहले सरपंच पर लगा था अगवा करने का आरोप
कोरबा। सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मत पड़ने के पूर्व एक महिला पंच, उनके पति और दो बच्चों के अपहरण का मामला झूठा निकला। यह आरोप करूमौहा ग्राम पंचायत की सरपंच और उनके समर्थकों पर लगाया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि परिवार अपने एक रिश्तेदार के यहां घूमने गया था। यह मामला राजगामार चौकी क्षेत्र का है।
ग्वाल राम यादव नामक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि 16 मार्च को वार्ड क्रमांक 4 की पंच निर्मला, उनके पति दिलमोहन और दो बच्चों को सरपंच कविता कांदे सहित लक्ष्मीनारायण खांडे, अंतुलाल रात्रे, गंगा राम रात्रे, चैतराम मंझवार, छबिराम मंझवार और चंद्रकुमारी रात्रे एक सफेद टाटा पंच कार में ले गए थे।

पूछने पर बताया गया था कि वे चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर देर शाम तक लौट आएंगे, लेकिन तीन दिन बाद भी वे घर नहीं लौटे और न ही उनसे संपर्क हो पाया।
अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ा है मामला
यह पूरा मामला ग्राम पंचायत करूमौहा में सरपंच के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ा है। बीते वर्ष हुए पंचायत चुनाव में कविता कांदे सरपंच चुनी गई थीं। हालांकि, बाद में पंचों ने उन पर मनमानी और गांव के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने इस प्रस्ताव पर मतदान के लिए 25 मार्च की तिथि निर्धारित की है।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि अपहरण की बात पूरी तरह से झूठी है। शिकायत मिलने के बाद तत्काल जांच शुरू की गई। परिजनों से बातचीत में पता चला कि परिवार अपने रिश्तेदार के यहां घूमने गया था। उनके लौटने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
