Connect with us

खेल

ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, जिम्बाब्वे सुपर–8 में:जिम्बाब्वे–आयरलैंड मैच बारिश से रद्द, कंगारू दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर

Published

on

कैंडी/नई दिल्ली,एजेंसी। 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग राउंड से ही बाहर हो गई है। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका। इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई है।

एक दिन पहले कंगारू श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से हार गए थे। उन्हें 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया को 20 फरवरी को ओमान से खेलना है। इसे जीतकर भी मिचेल मार्श की टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकेगी।

ऑस्ट्रेलियन टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। इससे पहले 2009 में टीम रिकी पोंटिंग की कप्तानी में लीग राउंड से बाहर हो गई थी।

पल्लेकेले में बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया है।

पल्लेकेले में बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया है।

इस वर्ल्डकप में पहला मैच रद्द हुआ

मौजूदा वर्ल्डकप में पहला मैच रद्द हुआ है। वहीं, टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 8 मैच रद्द हुए हैं। 2016 के एडीशन में 2 मैच रद्द हुए थे। 2007, 2010, 2012, 2022 और 2024 में भी एक-एक मैच रद्द हुए।

जिम्बाब्वे अगले टी-20 वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई

सुपर-8 में पहुंचने के साथ ही जिम्बाब्वे ने 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। उसे अब क्वालिफायर नहीं खेलना होगा। नियमों के मुताबिक टॉप-8 टीमें और मेजबान देश (जिस देश में वर्ल्ड कप हो रहा है) वर्ल्ड कप में सीधे खेलते हैं। जबकि, बाकी टीमों को टूर्नामेंट में एंट्री के लिए क्वालिफायर खेलना होता है।

Continue Reading

खेल

सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी…छत्तीसगढ़ की लगातार 6वीं जीत:अरुणाचल प्रदेश को 8 विकेट से हराया, शानदार अर्द्धशतक के लिए प्रीति यादव को मिला MOM अवार्ड

Published

on

रायपुर,एजेंसी। सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी 2025-26 में छत्तीसगढ़ महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने अपने 6वें मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को 8 विकेट से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज की है। यह मुकाबला 16 फरवरी को वडोदरा में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की टीम 48.4 ओवर में 102 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान नबाम यापू ने 42 रन और आर्चेता पंवार ने 31 रन बनाए। चित्रांजलि ने 13 रन का योगदान दिया।

वहीं छत्तीसगढ़ की ओर से महक नरवसे ने 4 विकेट झटके, जबकि अदिति पंवार को 3 विकेट मिले। प्रीति यादव और उर्मिला हरिना ने 1-1 विकेट हासिल किया।

प्रीति यादव बनी MOM।

प्रीति यादव बनी MOM।

प्रीति यादव की तूफानी फिफ्टी, लक्ष्य 8.3 ओवर में हासिल

102 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने महज 8.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 103 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रीति यादव ने मैच जिताऊ 50 रन की पारी खेली।

इसके अलावा शिल्पा साहू 27 रन और कप्तान कृति गुप्ता 20 रन बनाकर नाबाद रहीं। अरुणाचल की ओर से चुखु अनाम ने 2 विकेट लिए।

प्रीति यादव बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

छत्तीसगढ़ ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रीति यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 50 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी अपने नाम किया।

लगातार छठी जीत से मजबूत स्थिति

इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ महिला टीम ने टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत दर्ज कर ली है और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम का आत्मविश्वास चरम पर है और आगे के मुकाबलों में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Continue Reading

खेल

सी. के. नायडू ट्रॉफी…छत्तीसगढ़ दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में:रेलवेज को 136 रन से हराया, अब 21 फरवरी को रायपुर में राजस्थान से होगा मुकाबला

Published

on

रायपुर,एजेंसी। कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी 2025-26 में छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेलवेज अंडर-23 को 136 रन से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। यह मुकाबला 13 से 16 फरवरी 2026 तक राजकोट के रेलवेज ग्राउंड में खेला गया।

मैच के चौथे दिन छत्तीसगढ़ अंडर-23 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली पारी में टीम ने 138.1 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 486 रन बनाए। ओपनर आयुष पांडेय ने 153 रन की बेहतरीन पारी खेली। जबकि दूसरे ओपनर शोभित शर्मा ने 169 रन बनाकर शतक जड़ा। रेलवेज की ओर से तौफीक ने 3 और अंश यादव ने 2 विकेट लिए।

रेलवेज ने जवाब में बनाए 361 रन

जवाब में रेलवेज अंडर-23 ने पहली पारी में 85.4 ओवर में 361 रन बनाए। आयुष कुमार (93 रन), अंश यादव (72 रन) और कीर्तिवर्धन (70 रन) ने अहम योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से दीपक यादव ने 4 और प्रशांत साई पैंकरा ने 3 विकेट झटके।

दूसरी पारी में लड़खड़ाई छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की दूसरी पारी 52.4 ओवर में 189 रन पर सिमट गई। आयुष पांडेय (38), मयंक वर्मा (37) और वासुदेव बरेठ (30) ने संघर्ष किया। रेलवेज के लिए विराट जायसवाल ने 4 और जानी बाशा ने 3 विकेट लिए।

315 रन के लक्ष्य में ढेर हुई रेलवेज

315 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवेज की दूसरी पारी 45.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। तौफीक उद्दीन (60), अंश यादव (38) और गर्व सांगवान (29) ने कुछ देर तक मुकाबला बनाए रखा। छत्तीसगढ़ के लिए वरुण सिंह भुइये ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। दीपक यादव और वासुदेव बरेठ को 2-2 विकेट मिले।

136 रन से जीत, क्वार्टरफाइनल का टिकट

इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने मुकाबला 136 रन से अपने नाम किया और क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। यह छत्तीसगढ़ का कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी में दूसरा क्वार्टरफाइनल है। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ ने एक सीजन में 6 मैच खेले। इनमें 5 मैच जीते और सिर्फ 1 में हार का सामना करना पड़ा है।

2011 से अब तक कुल 82 मैच

जीत: 25

हार: 20

ड्रॉ: 36

नो रिजल्ट: 1

क्वार्टरफाइनल में राजस्थान से भिड़ंत

छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम अब 21 फरवरी को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर में राजस्थान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेलेगी।

Continue Reading

खेल

ईशान किशन जयपुर की मॉडल से शादी करेंगे:क्रिकेटर के दादा ने अदिति हुंडिया का नाम बताया, बोले- ईशान की पसंद ही मेरी पसंद

Published

on

पटना,एजेंसी। टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो रहा है। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के 176 रन के टारगेट का पीछा कर रही पाकिस्तान टीम के टॉप-4 बैटर्स पवेलियन लौट गए हैं। 7 ओवर में पाकिस्तान टीम का स्कोर 47/4 है। उस्मान खान और शादाब खान क्रीज पर हैं।

5वें ओवर की 5वीं बॉल पर अक्षर पटेल ने बाबर आजम को बोल्ड कर दिया। बाबर 5 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सलमान अली आगा (6 रन) और सईम अयूब (6 रन) को पवेलियन भेजा। हार्दिक पंड्या ने साहिबजादा फरहान (जीरो) को आउट किया।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। कप्तान सूर्यकुमार ने 32 रन बनाए। सईम अयूब ने 3 विकेट।

टीम इंडिया के ओपनर और बिहार के रहने वाले ईशान किशन की शादी की चर्चा जोरों पर है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनके और जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के अफेयर की पुष्टि हो गई है। ईशान की गर्लफ्रेंड का नाम उनके दादा अनुराग पांडेय ने ही बताया, जिससे उनके रिलेशनशिप पर मुहर लग गई है एक इंटरव्यू में पांडेय ने कहा-

ईशान जिससे भी शादी करेगा हमें स्वीकार है। उसके बड़े भाई ने कहा था कि पल्लवी से शादी करेंगे, तो हमने करवा दी थी। अब इसकी भी करवा देंगे। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। वो जयपुर में रहती है। मॉडल है, मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी।

बताया जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी दोनों परिवारों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।

ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति की तस्वीरें..

अदिति पेशे से मॉडल हैं। वे नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट तक पहुंची हैं।

अदिति पेशे से मॉडल हैं। वे नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट तक पहुंची हैं।

अदिति हुंडिया मिस डीवा 2018 की विनर भी रह चुकी हैं।

अदिति हुंडिया मिस डीवा 2018 की विनर भी रह चुकी हैं।

अदिति फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।

अदिति फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।

पटियाला सूट में फोटो शूट कराती हुईं अदिति का वीडियो।

पटियाला सूट में फोटो शूट कराती हुईं अदिति का वीडियो।

अदिति पेशे से मॉडल, पिता जयपुर में कारोबारी

अदिति हुंडिया के पिता जयपुर में कारोबारी हैं। वे मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं। यहीं से उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में अलग पहचान मिलनी शुरू हुई थी।

वे फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्सटेस्ट तक पहुंची हैं। फैशन क्रेडिबिलिटी के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

ईशान किशन और अदिति हुंडिया के अफेयर की चर्चा 2019 IPL के दौरान ही होने लगी थी। स्टैंड में अदिति की मौजूदगी ‘मिस्ट्री फैनगर्ल’ के रूप में चर्चा का विषय बनने लगी थी।

ईशान के दादा बोले- लोग क्या कहेंगे, इससे फर्क नहीं पड़ता

ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय शनिवार को औरंगाबाद स्थित अपने गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने गांव वालों से मुलाकात की और कुछ मीडियाकर्मियों से भी बातचीत की। मीडियार्मियों ने उनसे ईशान किशन की शादी को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा-

ईशान किशन की एक दोस्त है। जिसका नाम अदिति है। वो जयपुर की रहने वाली है। मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बना रही है। इन दोनों की काफी दिनों से जान पहचान है। परिवार में इसको लेकर बातचीत हुई है। जो ईशान की पसंद है। हम उस पर तैयार हैं।

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए ईशान के दादा ने कहा- अदिति ने उनका एक इंटरव्यू देखा था और उनकी खूब तारीफ की थी। वो कह रही थी कि आपके बाबा अभी भी बहुत सुंदर लगते हैं, उनका चेहरा चमकता है।

2 साल बाद T-20 वर्ल्डकप में ईशान किशन की वापसी

ईशान किशन पिछले डेढ़ साल से टीम इंडिया से बाहर थे। इस दौरान वे करियर के मुश्किल दौर में रहे। लेकिन अब ईशान ने जोरदार कमबैक किया है।

ईशान का बल्ला लगभग हर मुकाबले में चलता नजर आ रहा है। ईशान के हर मैच में अदिति भी नजर आ रही हैं।

ईशान ने क्रिकेट के लिए स्कूल छोड़ दिया था

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन ने खेल के लिए स्कूल छोड़ दिया था। ईशान की क्रिकेट के प्रति दीवानगी से टीचर भी परेशान थे, बार-बार क्लास में खड़ा किए जाने के बाद भी ईशान ग्राउंड में टिके रहते।

टीचर ने साफ कह दिया कि पढ़ाई और क्रिकेट एकसाथ नहीं चल सकता, ईशान को दोनों में से एक रास्ता चुनना होगा। ईशान ने टीचर से साफ कह दिया कि वे खेल के लिए पढ़ाई भी छोड़ सकते हैं।

ईशान के बचपन के दोस्त यशस्वी सिंह बताते हैं कि ईशान के जैसा क्रिकेट का दीवाना नहीं देखा। वह खाना-पीना सब भूल जाते थे। ऐसा लगता था कि ईशान के लिए क्रिकेट से बढ़कर कुछ भी नहीं। वह कब खेलने के लिए पटना से रांची पहुंच जाते थे कुछ पता ही नहीं चल पाता था।

स्कूल से बाहर कर दिए जाने के बाद भी ईशान को कोई तकलीफ नहीं थी, क्योंकि वह जानते थे कि उनका बल्ला एक न एक दिन भारत के लिए इतिहास बनाएगा। यशस्वी बताते हैं कि वे क्लास 9 में ईशान के साथ डीपीएस पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। इस स्कूल से ईशान को निकाल दिया गया था। बाद में ईशान ने फुलवारी के एक प्राइवेट स्कूल से मैट्रिक किया था।

ईशान किशन (बाएं से दूसरे) अपने दोस्त यशस्वी (बाएं से तीसरा) के साथ।

ईशान किशन (बाएं से दूसरे) अपने दोस्त यशस्वी (बाएं से तीसरा) के साथ।

7 साल की उम्र में पकड़ा था बल्ला

पटना के बेली रोड के आशियाना में 7 साल की उम्र में ही बल्ला पकड़ने वाले ईशान बेहतरीन विकेट कीपर और बैट्समैन हैं। वे झारखंड की ओर से रणजी खेलते थे। ईशान का टैलेंट कोच और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में निखरा और उन्हें अंडर-19 टीम की कप्तानी का मौका मिला।

ईशान बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने रहे। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि वे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते थे। उनके इस जुनून के चलते वे पढ़ाई में पीछे हो गए थे।

ईशान किशन (ऊपर बाएं) अपने बड़े भाई राज (बाएं), नीचे बाएं से मां-दादी और पिता के साथ।

ईशान किशन (ऊपर बाएं) अपने बड़े भाई राज (बाएं), नीचे बाएं से मां-दादी और पिता के साथ।

डेफिनेट के नाम से बुलाते हैं दोस्त

ईशान को उनके दोस्त डेफिनेट बुलाते हैं। यह नाम फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में जिशान कादरी द्वारा निभाए गए डेफिनेट के किरदार से आया था। दोस्तों का मानना है कि किशन जो एक बार तय कर लेते हैं, उसे पूरा ही करते हैं। इसलिए लोग उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं।

ईशान- एडम गिलक्रिस्ट, राहुल द्रविड़ और धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। क्रिकेट के अलावा, ईशान को टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स खेलना काफी पसंद है।

Continue Reading
Advertisement

Trending