कोरबा
बालको ने डिजिटल नवाचार के साथ प्रचालन उत्कृष्टता एवं सुरक्षा को दिया बढ़ावा
बालकोनगर, । वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर अपने पूरे मूल्य श्रृंखला में अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रचालन उत्कृष्टता और सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। दक्षता, सुरक्षा और विश्वसनीयता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बालको ने कई डिजिटल नवाचार किये हैं जिससे प्रचालन में सकारात्मक बदलाव आया है।
सस्टेनेबल और ऊर्जा-कुशल संचालन को बढ़ावा देने के लिए बालको ने अपने पॉटलाइन में एक नया रीलाइनिंग डिज़ाइन अपनाया है। 100 प्रतिशत ग्रैफिटाइज़ेशन के बाद से ऊर्जा की खपत में 400 किलोवाट-घंटा प्रति मीट्रिक टन की कमी आई है, जिससे करंट एफिशिएंसी में सुधार हुआ है और उत्सर्जन में भी कमी आई है।
इसके साथ बालको ने फिनिशिंग लाइन एरिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिमुलेटर को एकीकृत किया है, जो प्रक्रिया मापदंडों का व्यापक विश्लेषण करने में सक्षम हैं। यह समाधान रोल्ड प्रोडक्ट्स के उत्पादन को अधिकतम करने के लिए अनुकूल स्थितियों की पहचान कर प्रक्रिया दक्षता को बेहतर बनाते हैं।
एआई आधारित उन्नत तकनीक ने बालको के फर्नेस में एनोड निर्माण की गुणवत्ता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह रोबोट-आधारित तकनीक फर्नेस की रिफ्रेक्टरी संरचनाओं का स्वतः परीक्षण करती है, जिससे घिसाव और क्षति का सटीकता से पता चलता है और एनोड की गुणवत्ता बेहतर होती है, साथ ही संचालन की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।
बालको के 1200 मेगावाट बिजली संयंत्र में लागू किया गया एआई-संचालित कन्वेयर बेल्ट मॉनिटरिंग सिस्टम सुरक्षा और दक्षता दोनों को बढ़ाता है। यह सिस्टम कन्वेयर की स्वास्थ्य जांच, रियल-टाइम अग्नि अलर्ट और संचालन बेल्ट के पास मानव उपस्थिति की पहचान करता है, जिससे सुरक्षित संचालन सुनिश्चित होता है।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम अपने प्रत्येक प्रचालन क्षेत्र में डिजिटल नवाचार को एकीकृत कर रहे हैं जिससे एफिशिएंसी, सेफ्टी और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ाया जा सके। हमारे डिजिटल पहल प्रचालन उत्कृष्टता में नए मानक स्थापित कर रहे हैं जिससे हम भारत के एल्यूमिनियम उद्योग में नेतृत्व करते हुए सतत भविष्य के लिए योगदान दे रहे हैं।
तकनीक का उपयोग अब एल्यूमिनियम ‘भविष्य की धातु’ उत्पादन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। डिजिटल परिवर्तन के तहत 62 प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण किया गया जिससे मैनुअल कार्यों की जगह अब रियल-टाइम डेटा संग्रह ने ले ली है। संसाधनों का कुशल उपयोग संभव हुआ और निर्णय प्रक्रिया भी अधिक डेटा-आधारित हो गई है। मानव एवं मशीन इंटरैक्शन के बीच संतुलन सुनिश्चित हुई जिससे सुरक्षा मानकों को मजबूती मिली है। प्रक्रियाओं और संचालन में व्यापक विश्लेषणात्मक अंतर्दृष्टि प्रदान करके बालको ने सुरक्षा, स्थिरता और संचालन उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।
बालको ने मजबूत सुरक्षा संस्कृत के निर्माण की दिशा में अपने प्रचालन क्षेत्र में कई अत्याधुनिक तकनीकों को शामिल किया है। फिनिश्ड गुड्स टावर और ऐश एवं कोल कंट्रोल टावर 24×7 लाइव मॉनिटरिंग डैशबोर्ड की सुविधा प्रदान करते हैं, जो रीयल-टाइम जीपीए ट्रैकिंग और स्पीड मॉनिटरिंग के माध्यम से निरंतर और सुचारू प्रचालन सुनिश्चित करते हैं। सड़क सुरक्षा को बढ़ाने के लिए आंतरिक वाहन संचालन में अत्याधुनिक एआई तकनीक एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम (डीएमएस) को लागू किया गया है। ऑगमेंटेड एंड वर्चुअल रिएलिटी आधारित प्रशिक्षण केंद्र, वीडियो एनालिटिक्स, सस्टेनेबेलिटी मोबाइल ऐप और ई-लर्निंग पाठ्यक्रम जैसे डिजिटलीकरण के माध्यम से कर्मचारियों को सुरक्षा संस्कृति से जोड़ा गया है। सेंट्रलाइज्ड सिक्योरिटी ऑपरेशन्स सेंटर (सीएसओसी) डिजिटल इंटेलिजेंस और डेटा इनसाइट्स का उपयोग कर सुरक्षा, ट्रैफिक एवं आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में बेहतर निर्णय लेने में सहायता करता है। कोल यार्ड में थर्मल निरीक्षण द्वारा संचालित हॉट स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम सहित एंड-टू-एंड डिजिटल डैशबोर्ड द्वारा रियल टाइम डेटा की निगरानी जैसी परियोजनाएं सुरक्षा को सुनिश्चित करती हैं। संयंत्र में एलईडी लोगो प्रोजेक्टर का उपयोग फर्श पर सुरक्षा संकेतों को उजागर करने के लिए किया जाता है, जिससे कम रोशनी, धूल भरे और उच्च ट्रैफिक वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षा संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।
कोरबा
जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता
मानचित्रकार रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास बने सहायक अभियंता
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग में अपने कई अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी की है, जिसमें कोरबा जल संसाधन संभाग में प्रभारी कार्यपालन अभियंता (सहायक अभियंता) नयन रंजन चौधरी को प्रमोट करते हुए कार्यपालन अभियंता बनाया है। प्रमोशन मिलने के बाद नयन रंजन चौधरी फूलफ्लेश कार्यपालन अभियंता बन गए हैं।
मानचित्रकार रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास बने सहायक अभियंता
मानचित्रकार के रूप में वर्षों तक कोरबा संभाग को सेवा देने के बाद 09 मार्च को रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास को सहायक अभियंता के रूप में शासन ने पदोन्नत किया है। अभी दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना जारी नहीं की गई है।
जल संसाधन संभाग कोरबा में बंटी मिठाईयां:दी गई बधाईयां
सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी को कार्यपालन अभियंता, मानचित्रकारद्वय रावेन्द्र सिंह एवं जलांधर रैदास को सहायक अभियंता बनाए जाने पर जल संसाधन संभाग कोरबा में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाईयां दी और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
कोरबा
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पाली मण्डल अध्यक्ष बने रामफल पटेल
क्षेत्र के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करूंगा-रामफल
कोरबा/पाली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए अपनी नई कार्यकारणी का गठन किया है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाली के लिए भाजपा के समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता रामफल पटेल को मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। श्री पटेल की नियुक्ति से पाली मण्डल में भाजपा और सशक्त होगी। श्री पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।
पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा-रामफल पटेल
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पाली मण्डल अध्यक्ष बनने के बाद रामफल पटेल ने कहा-मैं नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पूरी करने का प्रयास करूंगा और भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा का विस्तार करने के साथ सक्रिय और भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास टीम भावना के साथ करूंगा एवं भाजपा की रीति-निति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए भी टीम भावना के साथ कार्य करूंगा।
कोरबा
एपस्टीन फाइल में केन्द्रीय मंत्री का नाम आने पर महिला कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली
कोरबा। महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशन एवं राष्ट्रीय महासचिव फुलोदेवी नेताम (प्रभारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस) के मार्गदर्शन में जिला महिला कांग्रेस कोरबा शहर एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम का खुलासा होने पर किया गया।

महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि भारत के केन्द्रीय मंत्री का नाम सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में आता है और देश के प्रधान मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी भी अपने पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभासिंह तंवर ने कहा कि आज देश जवाब मांग रहा है। इस मामले की सच्चाई क्या है। हमारे प्रधान मंत्री जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं, जबकि उन्हें ऐसे गंभीर मामले के विषय पर आगे आना चाहिए और देश के सामने सच्चाई रखकर सार्थक कार्यवाही करने चाहिए।
कार्यक्रम में शशिलता पाण्डेय, सीमा कुर्रे, शांता मंडावे, पुष्पा पात्रे, माधुरी ध्रुव, रीता वर्मा, शांति ठाकुर, किरण साहु, मानसी महंत, कृष्णा रजक, संगीता यादव, लक्ष्मी मरकाम, निशा, ईशा मानिकपुरी, नीता जायसवाल, मीरा सिंह, मनीषा जायसवाल, मीरा अग्रवाल सहित अनेकों महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
