खेल
भारत-BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश:नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले- पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाने की मंशा
Published
2 hours agoon
By
Divya Akashमुंबई/ढाका, एजेंसी। बांग्लादेश के नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर अमीनुल हक BCCI और भारत के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को जल्दी सुलझाना चाहते हैं। उन्होंने बांग्लादेश के मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने का जिक्र किया।
हक ने कहा- शपथ लेने के बाद मैं पार्लियामेंट बिल्डिंग में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर से मिला। मैंने उनसे टी-20 वर्ल्ड कप पर बात की। यह एक अच्छी बातचीत थी। मैंने उनसे कहा कि हम इस मुद्दे को बातचीत से जल्दी सुलझाना चाहते हैं क्योंकि हम अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं।
इस टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को अपने मुकाबले मुंबई और कोलकाता में खेलने थे। हालांकि, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम ने भारत दौरे पर आने से इनकार कर दिया। इसके बाद ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने का फैसला किया था।
पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी थी
इससे पहले 13 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी और रहमान के बीच पहली फोन बातचीत हुई थी। मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी थी। उन्होंने कहा कि वे दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने और साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए साथ काम करने को उत्सुक हैं।
BNP ने एक्स पर एक पोस्ट में मोदी के बधाई संदेश के लिए धन्यवाद दिया। पार्टी ने कहा, ‘हम भारत के साथ रचनात्मक तरीके से जुड़ने को तैयार हैं। हमारा रिश्ता आपसी सम्मान, एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता और क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि की साझा प्रतिबद्धता से आगे बढ़ेगा।’
बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार क्यों किया, जानिए 2 वजह
1. बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करवा दिया। BCB ने इसका विरोध किया।
2. मुस्तफिजुर को बाहर किए जाने को बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों ने मुद्दा बना दिया। फिर यूनुस सरकार ने अपने देश में IPL प्रसारण पर बैन लगा दिया। इसके बाद क्रिकेट बोर्ड ने भारत में वर्ल्ड कप न खेलने की मांग की, जिसे ICC ने ठुकरा दिया।
भारत में खिलाड़ियों के सुरक्षा की चिंता- नजरुल बांग्लादेश सरकार के पूर्व खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने नेशनल टीम को भारत भेजने से मना किया था। उन्होंने कहा था, ‘हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता है।
मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर विवाद
बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी। उन्हें KKR ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था।
इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की।
KKR ने मुस्तफिजुर को ₹9.2 करोड़ में खरीदा था
16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक वहां 7 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।

You may like
खेल
सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी…छत्तीसगढ़ पहली बार क्वार्टर फाइनल में:लीग के सभी 7 मैच जीते, अब 22 फरवरी को मुंबई के साथ क्वार्टर फाइनल
Published
23 hours agoon
February 18, 2026By
Divya Akashरायपुर,एजेंसी। सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ सीनियर महिला टीम ने नया इतिहास रच दिया है। BCCI की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ ने अपना 7वां और आखिरी लीग मुकाबला बड़ोदरा में बंगाल के खिलाफ खेला और 5 विकेट से जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने लगातार सभी 7 लीग मैच जीतते हुए पहली बार क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद छत्तीसगढ़ महिला टीम अब 22 फरवरी 2026 को क्वार्टर फाइनल में मुंबई से मुकाबला करेगी।

कप्तान कृति गुप्ता ने खेली शानदार पारी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल 197 रन पर सिमटी
छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 197 रन बनाए। बंगाल की ओर से मीता पॉल ने शानदार 76 रन की पारी खेली। उनके अलावा टी. सरकार ने 34 रन, सजता डे ने 24 रन और प्रतीवा ने 21 रन का योगदान दिया।
छत्तीसगढ़ की गेंदबाजी में महक नरवसे ने 3 विकेट लिए, जबकि प्रीति यादव और श्रेया श्रीवास ने 2-2 विकेट झटके।
कप्तान कृति गुप्ता की नाबाद पारी से आसान जीत
198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने 48.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान कृति गुप्ता ने नाबाद 54 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। महक नरवसे ने 42 रन बनाए, शिल्पा साहू ने 26 रन और कुमुद साहू ने 22 रन जोड़े। बंगाल की ओर से बिदिशा डे को 2 विकेट मिले।
महक नरवसे बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए महक नरवसे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 42 रन बनाने के साथ-साथ 3 अहम विकेट भी हासिल किए।

महक नरवसे बनी प्लेयर ऑफ द मैच।
पॉइंट्स टेबल में छत्तीसगढ़ टॉप पर
पॉइंट्स टेबल के अनुसार, एलीट ग्रुप-बी में छत्तीसगढ़ ने 7 मैच खेले और सभी 7 मुकाबले जीतकर 28 अंक हासिल किए। टीम का नेट रन रेट पॉजिटिव रहा और छत्तीसगढ़ ग्रुप में पहले स्थान पर रहा। राजस्थान 24 अंकों के साथ दूसरे, बंगाल 20 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अरुणाचल प्रदेश एक भी मैच नहीं जीत सका और अंतिम स्थान पर रहा।

कोरबा
जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष चुने गए संजय पांडेय
Published
1 day agoon
February 18, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा जिला बास्केटबॉल संघ की कार्यकारिणी की बैठक टीपी नगर के एक होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ के सुरेश क्रिस्टोफर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से संघ के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें गोपाल नारायण सिंह को चेयरमैन, संजय पांडे को अध्यक्ष, शेख मोहम्मद जावेद को महासचिव व साजी टी जॉन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी में भागवत सिंह, शुभन पांडे, एमएन मूर्ति और सियाराम बंजारे को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सहसचिव पद पर मोहम्मद दानिश, सुनीता देवांगन, जानकी साहू, स्मिता सिंह, मनदीप तिवारी व दिब्येंदु मृधा को नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों ओपी तिवारी, राजेश मिश्रा, पवन सिन्हा, पद्मनी साहू, मोहम्मद सद्दाम और हिरबश साहू निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा जिले में बास्केटबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी अप्रैल में जिले में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों की महिला व पुरुष टीमों को आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा । जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

खेल
ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, जिम्बाब्वे सुपर–8 में:जिम्बाब्वे–आयरलैंड मैच बारिश से रद्द, कंगारू दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर
Published
2 days agoon
February 17, 2026By
Divya Akashकैंडी/नई दिल्ली,एजेंसी। 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग राउंड से ही बाहर हो गई है। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका। इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई है।
एक दिन पहले कंगारू श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से हार गए थे। उन्हें 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया को 20 फरवरी को ओमान से खेलना है। इसे जीतकर भी मिचेल मार्श की टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकेगी।
ऑस्ट्रेलियन टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। इससे पहले 2009 में टीम रिकी पोंटिंग की कप्तानी में लीग राउंड से बाहर हो गई थी।
पल्लेकेले में बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया है।
इस वर्ल्डकप में पहला मैच रद्द हुआ
मौजूदा वर्ल्डकप में पहला मैच रद्द हुआ है। वहीं, टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 8 मैच रद्द हुए हैं। 2016 के एडीशन में 2 मैच रद्द हुए थे। 2007, 2010, 2012, 2022 और 2024 में भी एक-एक मैच रद्द हुए।
जिम्बाब्वे अगले टी-20 वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई
सुपर-8 में पहुंचने के साथ ही जिम्बाब्वे ने 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। उसे अब क्वालिफायर नहीं खेलना होगा। नियमों के मुताबिक टॉप-8 टीमें और मेजबान देश (जिस देश में वर्ल्ड कप हो रहा है) वर्ल्ड कप में सीधे खेलते हैं। जबकि, बाकी टीमों को टूर्नामेंट में एंट्री के लिए क्वालिफायर खेलना होता है।


मैदान में मुरूम डालने SDO ने 1 लाख रिश्वत मांगी:पलारी जनपद पंचायत में कैश लेते पकड़ाया, 2 महीने पहले प्रमोट होकर अधिकारी बना था
फर्जी अंकसूची-खेल प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले शिक्षाकर्मी को जेल:कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनाई, नंबर भी बढ़ाकर किया था आवेदन
जांजगीर-चांपा में लूट के 2 आरोपी अरेस्ट:9.83 लाख की 7 वारदातों का खुलासा, केंवाच पाउडर से करते थे लूट
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई