कोरबा
बेग लेस डे को बनाया गया फन डे, माध्यमिक शाला राल संकुल डोंगरी,,,देखें पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
डोंगरी – राल :– छत्तीसगढ़ राज्य विद्यालयों में शिक्षा के प्रति बच्चों में रुचि को जागृत कर बढ़ाने हेतु प्रत्येक महीने के दूसरे एवं अंतिम शनिवार को बेगलेस डे मनाया जाता है एवं बच्चों को कौशल विकास, आर्ट कला, एवं अन्य ऐसे कलाओं को विकसित करने की योजना बनाई गई है जिससे बच्चों में धनार्जन करने की प्रवृत्ति का विकास हो साथ ही संपूर्ण विकास की ओर छात्र-छात्रा अग्रसर हो।

उक्त कड़ी में आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राल संकुल डोंगरी विकासखंड कटघोरा जिला कोरबा छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बाल मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच लक्ष्मीनकंवर रही, विशिष्ट अतिथि के रूप में संकुल समन्वयक लक्ष्मी शरण कोशले रहे जिनके द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प हार एवं दीप प्रज्वलित कर मेला का शुभारंभ रिबन काटकर मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया।
मेले में कक्षा पहली से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए जिसमें गुपचुप, चाट, छोले, सलोनी, ब्रेड पकोड़ा भेल, अमरूद, मैगी, भजिया समोसे, किराना दुकान अनेक प्रकार की बच्चों के मनपसंद व्यंजन का स्टॉल लगाकर शाला परिसर को मेला परिसर की अनुभूति कराया गया।

सभी छात्राओं को अत्यंत ही आनंदित कर देने वाले पल का एहसास कराया। इस मेले का आयोजन से छात्र-छात्राओं में व्यावसायिक दृष्टिकोण का विकास देखा गया सभी छात्र-छात्राएं पैसे का लेनदेन करना हिसाब किताब करना बड़े ही ध्यान से कर रहे जो लाभ उनको दुकान लगाकर प्राप्त हुआ उनसे भविष्य में व्यापारिक दृष्टिकोण का विकास देखा गया छात्र हिसाब किताब करना स्वत ही सीख रहे थे, छात्रों में आनंद के साथ गणितीय कौशल का विकास इस मेले के माध्यम से किया गया।
विद्यालय के प्रधान पाठक शिवकुमार साहू के द्वारा मेला का उद्देश्य एवं व्यापार के माध्यम से हम कैसे भविष्य में इंडिपेंडेंट बिजनेस ओनर बनकर अपने एवं अपने समाज को आर्थिक रूप से सुदृढ़ कैसे बना सकते हैं उसके बारे में सभी छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया साथ ही आर्थिक लाभ प्राप्त कर सभी छात्र-छात्रा अत्यंत ही प्रफुल्लित रहा विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा बच्चों को मेला पर निबंध लिखने हेतु प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कृपाल सिंह, कल्याण सिंह श्रीवास, श्रीमती आशीष कंवर, श्रीमती मीनाक्षी गोस्वामी, गणेश राम चौहान कपिल दास, किताब सिंह कंवर समस्त विद्यालय परिवार एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं का विशेष योगदान रहा अंत में प्रधान पाठक जी के द्वारा सभी पालकों छात्र-छात्राओं एवं मेले में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
कोरबा
पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित
कोरबा। आज दिनांक 28 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर द्वारा आयोजित तीर्थयात्रा दल को विधिवत रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर कोरबा नगम की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर 40 श्रद्धालुओं के दल को वृंदावन धाम एवं अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की पावन यात्रा हेतु प्रस्थान कराया गया ।
यह तीर्थयात्रा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन सहित आसपास के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभूति के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस यात्रा से श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर रेणु अग्रवाल ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कामना की कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण कर पुनः अपने घर लौटें तथा अपने अनुभवों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें।
राधाकृष्ण महिला समिति द्वारा इस आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था एवं एकजुटता को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया गया है। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा की सफलता की कामना की है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, पार्षदों में रवि चंदेल, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, बद्रिकिरण, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, रामगोपाल यादव, मनीष शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्तियों में एफ डी मानिकपुरी, रवि खूंटे, गणेश दस महंत, जवाहर निर्मलकर, गिरधारीलाल बरेठ, संसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत, बनवारी पाहुजा, सुनील निर्मलकर, शहजाद खान, टेकराम श्रीवास, सांता मांडवी, लक्ष्मी मरकाम, शालू पनरिया, माधुरी ध्रुव आदि तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाये देने के लिए अपने मित्रों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कोरबा
कोरबा प्रेस क्लब स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन 31 मार्च को
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा द्वारा अपनी 6 दशक की यात्रा एवं स्थापना दिवस के अवसर पर 31 मार्च 2026, मंगलवार को तिलक भवन, टीपी नगर कोरबा में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे उद्घाटन, पंजीयन एवं स्वागत सत्र से होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा प्रेस क्लब की गौरवशाली पत्रकारिता यात्रा, वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभव, कोरबा में पत्रकारिता के विकास, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रारंभिक दौर तथा पत्रकारिता में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकारों एवं पूर्व पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने अनुभव साझा किए जाएंगे, वहीं औद्योगिक जिला कोरबा में पत्रकारिता की चुनौतियों पर भी विशेष चर्चा होगी।

015 लाख के बाउंड्रीवाल का भूमि पूजन,एलईडी प्रोजेक्टर का लोकार्पण
कार्यक्रम के अंत मे तिलक नगर पत्रकार कॉलोनी, कोरबा में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य (लागत 15 लाख रुपए) का भूमिपूजन तिलक भवन में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य व महापौर संजूदेवी राजपूत,व अन्य गणमान्य जनों व वार्ड पार्षद प्रताप सिंह कंवर की उपस्थिति में संपन्न होगा।
साथ ही तिलक भवन कोरबा में पार्षद पंकज देवांगन के पार्षद मद से स्वीकृत एलईडी स्मार्ट टीवी (55 इंच), एलसीडी एवं प्रोजेक्टर तथा साउंड सिस्टम का लोकार्पण भी किया जाएगा।
कोरबा प्रेस क्लब ने पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
कोरबा
SECL की वादाखिलाफी से परेशान किसान ने दी चेतावनी, मुआवजा नहीं मिला, तो हरदीबाजार में नहीं होने दूँगा सर्वे और नापी
कोरबा/दीपका। एसईसीएल (SECL) दीपका क्षेत्र द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि और मकानों का मुआवजा न मिलने से प्रभावित ग्रामीण अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। ग्राम हरदीबाजार निवासी किसान विनय कुमार राठौर ने जिला कलेक्टर और एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनके पिछले बकाये का भुगतान नहीं हुआ तो वे अपनी अन्य संपत्तियों का सर्वे नहीं होने देंगे ।

मुख्य विवाद और मांगें
किसान विनय कुमार राठौर ने बताया कि ग्राम सुवाभोड़ी (खसरा नंबर 316/4, रकबा 0.117 हेक्टेयर) और ग्राम मलगांव में उनकी भूमि और मकानों का अधिग्रहण SECL दीपका क्षेत्र द्वारा किया जा चुका है ।
- 3-4 वर्षों का लंबा इंतजार:- सर्वे और नापी की प्रक्रिया पूरी हुए 4 साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं किया गया है ।
- प्रबंधन की अनदेखी:- पीड़ित किसान के अनुसार उन्होंने पूर्व में कलेक्टर जनदर्शन और महाप्रबंधक कार्यालय में कई बार गुहार लगाई, लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हो रही है ।
- कड़ी चेतावनी:- आवेदन में स्पष्ट कहा गया है कि यदि सुवाभोड़ी और मलगांव का मुआवजा तत्काल नहीं दिया गया, तो वे ग्राम हरदीबाजार स्थित अपनी अन्य भूमि और संपत्तियों का सर्वे/नापी कार्य रोक देंगे, इसकी पूरी जिम्मेदारी SECL प्रबंधन और जिला प्रशासन की होगी ।

प्रशासनिक सुस्ती पर उठाए सवाल
विज्ञप्ति के माध्यम से पीड़ित ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ विकास के नाम पर जमीनें ली जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ किसान अपने ही हक के पैसे के लिए कार्यालयों की धूल फांकने को मजबूर है ।
इस मामले की प्रतियां अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक SECL बिलासपुर, तहसीलदार हरदीबाजार और महाप्रबंधक खनन को भी प्रेषित की गई हैं, ताकि शीघ्र अति शीघ्र न्याय मिल सके ।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
