Connect with us

कोरबा

सांसद ज्योत्सना महंत की निधि से स्वीकृत डड़सेना सामाजिक भवन हेतु किचन शेड का भूमि पूजन

Published

on


समाज को एकजुट करने सबसे पहले भवन जरूरी-प्रशांत मिश्रा

कोरबा/ पाली। क्षेत्रीय डड़सेना सामाजिक भवन पाली परिसर में प्रशांत मिश्रा सांसद प्रतिनिधि , सरपंच केराझरिया सत्य नारायण पैकरा, रामगोपाल डिक्सेना सर्व वर्गीय जिलाध्यक्ष कोरबा, पूर्व डड़सेना क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण डिक्सेना, क्षेत्रीय डड़सेना समाज के अध्यक्ष बृज मोहन डिक्सेना की उपस्थिति मे छह लाख पचास हजार रूपए सांसद मद से स्वीकृत राशि का भूमि पूजन किया गया।
सभी अतिथियों द्वारा भगवान सहस्त्र बाहु की पूजा अर्चना की गई। सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा ने कहा कि समाज को एकजुट बनाने के लिए सबसे पहले जगह की जरूरत पड़ती है। हमें जो जगह मिली है, इसके लिए संजोना बहुत कठिन है।भवन दिनों दिन विस्तार होते जा रहा है। हम समाज के नाम से जाने जाते हैं। अपने नाम के बाद सरनेम से जाना जाता है। समाज की जो रीति, रिवाज है, नई पीढ़ी को बताने के लिए बताना जरूरी है। आगे आने वाली पीढ़ी को बताने के लिए इस भवन में मिलेगा। समाज में सभी पार्टी के लोग बैठते हंै। पहले समाज उसके बाद पार्टी । सभी लोगों की सोच है कि कौन समाज किस पार्टी को सहयोग करता है। मोबाइल से बचाने के लिए अच्छे संस्कार होना चाहिए। अच्छी पढ़ाई तो है ,परंतु समाज से बहुत दूर हो जाने से कुछ नहीं होगा । 17/18 साल के बाद माता,पिता को नजदीक रहते हुए अच्छे संस्कार देनी चाहिए। जो बच्चा अपने पूर्वज, के बारे में अच्छी जानकारी रखता हो वह संस्कारवान होता है। पूजा पाठ में भी जायसवाल समाज आगे रहता है। केराझरिया सरपंच ने सभी समाजों को जमीन दी है। अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देवें। हमारी अंतिम कोशिश खुशी होती है। मनुष्य अंत में खुशी खोजता है। आपके पास करोडों ़ हंै और खुशी नहीं तो सब बेकार हंै। आपके साथ बच्चे साथ में भोजन खाते हंै ,तो बहुत खुशी है। सभी जीव जंतु सूर्य डूबने के बाद घर वापस आते हैं , मनुष्य ऐसा प्राणी है जो रात्रि को घर से बाहर निकलता है। हम तो परिवार के बीच रहते हैं। हम सौ प्रतिशत जी रहे हैं। सौ प्रतिशत आध्यात्मिक जीवन के लिए जरूरी है। जब तक शरीर साथ है, तो सभी ठीक है। परिवार के साथ-साथ ,भगवान के लिए भी समय देना चाहिए। रामगोपाल डिक्सेना ने कहा कि हमारा समाज दिनों दिन उन्नति की ओर बढ़ रहा है। हमारा समाज शिक्षित होने के साथ-साथ लोग जागृत भी हो रहे हैं। समाज में सभी पार्टी के लोग रहते है। समाज को नेताओं की जरूरत एवं नेताओं को समाज की जरूरत होती है।
सरपंच सत्य नारायण पैकरा ने कहा -समाज के बीच में आने मौका मिला है। डड़सेना समाज दिनों दिन आगे बढ़ते रहे। हमारे समाज को मंै स्वयं जायसवाल- डड़सेना समाज की उदाहरण देता है। सभी लोग एकजुट होकर कार्य करते हंै। कार्य करने का तरीका, सहयोग करने का तरीका बहुत बढिय़ा है। समाज का अथक सहयोग मिल रहा है और आगे भी मिलेगा, ऐसी अपेक्षा है। मैं जिंदगी भर मैं समाज का ऋणी रहूंगा। ब्रिज लाल डिक्सेना, लक्ष्मण डिक्सेना ने भी कार्यक्रम को संबोंधित किया। कार्यक्रम में देव कुमार, तीरिथ डिक्सेना वकील, चमेली सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत पटेल, अमित भदौरिया , देव कुमार जायसवाल, द्वारिका प्रसाद, जगदीश डिक्सेना, ओम प्रकाश डिक्सेना , शिवशंकर जायसवाल,मधुलता जायसवाल,दीपक जायसवाल पार्षद, पुनीराम जायसवाल पटेल, सोनू,नरेंद्र जायसवाल, घनश्याम कुमार, रामरतन जायसवाल, हरि राम,कार्तिक,चंद्रशेखर, नद लाल,कीर्ति कुमार, राम कृष्ण विनोद कुमार, कृष्ण कुमार, नरेश,हरगोविंद डिक्सेना दिलीप , मोहन,महावीर,मदन जायसवाल, जवाहर जायसवाल, बाला राम जायसवाल, गिरिजा शंकर, सुनील ,लक्ष्मी जायसवाल, रामकथा जायसवाल, शिव जायसवाल, मंच संचालन सुनील जायसवाल ने किया आभार प्रदर्शन अध्यक्ष ब्रिजलाल डिक्सेना ने किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करें: कलेक्टर दुदावत

Published

on

समय-सीमा (टीएल) की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

मौसमी बीमारियों की रोकथाम, विद्युतीकरण, राजस्व प्रकरणों और शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

टीएल प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर डीईओ, बीइओ के वेतन रोकने के निर्देश
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) की बैठक में विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, विभागीय कार्यों और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों, पुल-पुलियों, नालों एवं अन्य शासकीय संरचनाओं की स्थिति की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य समय पर प्रारंभ किए जा सकें।
कलेक्टर ने स्वास्थय विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थय अमले को सक्रिय रहकर मलेरिया सहित अन्य बीमारियों की जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा स्वास्थय केंद्रों में चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), मुख्यमंत्री जनदर्शन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से जुड़े प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित शिकायतों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शासकीय भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर आवास निर्माण किया जा रहा है तो तत्काल रोक लगाई जाए और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।
टीएल प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने सीएमओ पाली एवं सीएमओ छुरी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी और पाली बीइओ को भी नोटिस जारी करने एवं वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में रूचि नहीं लेने पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक के भी वेतन रोकने निर्देशित किया।
कलेक्टर ने जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों, शेष बचे पारा-टोलों में विद्युतीकरण की स्थिति की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां अभी तक विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर विद्युतीकरण कार्य पूर्ण किया जाए।
बैठक में कलेक्टर ने अपार आईडी एवं जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए चलाए जा रहे कृमिनाशक दवा (एल्बेंडाजोल) सेवन अभियान की समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को अभियान में गंभीरता से सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र बच्चों को निर्धारित अनुसार दवा का सेवन कराया जाए।
राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) एवं तहसीलदारों को आपसी समन्वय के साथ राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विवादित एवं अविवादित नामांतरण प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने, भू-अभिलेखों में गलत प्रविष्टियों को सुधारने तथा डायवर्सन से संबंधित लंबित प्रकरणों का राजस्व निरीक्षकों के माध्यम से शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मसाहती ग्रामों के सर्वे कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने पोड़ी उपरोड़ा, अजगरबहार सहित अन्य तहसीलों में सर्वे कार्य में प्रगति लाने तथा इसे प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एग्रीस्टैक बकेट क्लेम कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

मेरा रेशम, मेरा अभिमान अभियान के तहत रेशमकीट पालकों को वैज्ञानिक तकनीकों की दी गई जानकारी

Published

on

कोरबा। केंद्रीय रेशम बोर्ड के तत्वावधान में संचालित “मेरा रेशम, मेरा अभिमान” अभियान के अंतर्गत सोमवार को कोसा बीज केंद्र, तुमान (जिला कोरबा) में रेशमकीट पालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 50 से अधिक रेशमकीट पालकों ने भाग लेकर तसर रेशमकीट पालन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में सहायक संचालक, रेशम, जिला कोरबा बलभद्र सिंह भण्डारी एवं कोसा बीज केंद्र, तुमान के प्रभारी गुलशन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक डॉ. विनोद सिंह ने किसानों को तसर रेशमकीट पालन की उन्नत तकनीकों, रोग एवं कीट प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन तथा वैज्ञानिक पद्धति से पालन के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक सलाह का पालन करते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया, ताकि बेहतर उत्पादन के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो सके।
सहायक संचालक रेशम बलभद्र सिंह भण्डारी ने रेशमकीट पालकों को इस वर्ष बेहतर उत्पादन के लिए बधाई देते हुए कहा कि वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर रेशम उत्पादन को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने किसानों से गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर विशेष ध्यान देने तथा नवीन तकनीकों का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम का उद्देश्य रेशमकीट पालकों को नवीन वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराकर रेशम उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना तथा किसानों की आय को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कोसा बीज केंद्र, तुमान के प्रभारी गुलशन कुमार ने केंद्रीय रेशम बोर्ड का जिला कोरबा में इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी रेशमकीट पालकों को सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने का आग्रह किया।

Continue Reading

कोरबा

निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान

Published

on

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर-एसपी ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कोरबा।  जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विकासखंडवार विजेता विद्यार्थियों को कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
कोरबा विकासखंड से सेजेस पम्पहाउस के आयुष केशरवानी (कक्षा 11वीं) ने प्रथम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर के राजकुमार मरावी (कक्षा 12वीं) ने द्वितीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा की तानी राठौर (कक्षा 11वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पाली विकासखंड से शासकीय हाई स्कूल हरनमुड़ी की माही कश्यप (कक्षा 9वीं) प्रथम, सेजेस पाली की साक्षी पाली (कक्षा 9वीं) द्वितीय तथा शासकीय हाई स्कूल कोरबी की मनीषा पटेल (कक्षा 12वीं) तृतीय रहीं। कटघोरा विकासखंड से शासकीय हाई स्कूल विजयनगर की अनुष्का अनंत प्रथम, सेजेस हिन्दी माध्यम ढेलवाडीह की पवित्रवती कोल द्वितीय तथा सेजेस गोपालपुर की उमा देवांगन तृतीय रहीं। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड से पीएमश्री सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा की संध्यावती आमोर्ज (कक्षा 12वीं) प्रथम, सेजेस सिंघिया की साक्षी सारथी (कक्षा 10वीं) द्वितीय तथा सेजेस गुरसिया की दीपमाला सिदार तृतीय रहीं। करतला विकासखंड से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा की नीलिमा चौहान प्रथम तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरेली की रश्मि मिरी द्वितीय स्थान पर रही। विद्यार्थी आयुष केशरवानी ने सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन के संबंध में अपनी बात रखी। इस दौरान निगमायुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय, डीएमसी बल्लभ दास वैष्णव सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677