Connect with us

कोरबा

नशामुक्त कोरबा की ओर बड़ा कदम:नकटीखार में भव्य नशामुक्ति रैली, जन-जागरूकता का आयोजन

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत नकटीखार, जनपद पंचायत कोरबा में वृहद् नशामुक्ति रैली का सफल आयोजन किया गया। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में भारत माता वाहिनी दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने प्रभावी स्लोगन और संदेश-पटों के माध्यम से लोगों को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर नशा मुक्ति सम्बन्धी प्रचार-प्रसार किया तथा नशा मुक्ति साहित्य का वितरण कर लोगों को नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराया। रैली स्थल पर उपस्थित आमजन को नशा त्यागने एवं समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग कोरबा के उपसंचालक हरीश सक्सेना ने नशे के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से कमजोर बनाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। इसलिए नशे से दूर रहकर स्वस्थ, खुशहाल और सुरक्षित जीवन को अपनाना बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक आबकारी अधिकारी श्री राठौर, सुश्री जया मेहर (उपनिरीक्षक आबकारी), परिवीक्षा अधिकारी एम.के. दिवाकर, ग्राम पंचायत सचिव कृष्णा राठौर सहित ग्राम के अनेक वरिष्ठजन एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Continue Reading

कोरबा

“माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

Published

on

कोरबा 18 अगस्त 2026। “माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा कार्यक्रम” का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं।
इस संबंध में “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार “माय भारत कार्यक्रम- मेरा युवा भारत” केंद्र सरकार की एक अभिनव पहल हैं। जिसका उद्देश्य 15 वर्ष से 29 वर्ष के युवाओं को विभिन्न अवसरों से जोड़ना, उन्हें सशक्त बनाना और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना हैं। जिला नोडल अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि जिले के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन किए जाने के लिए दिनांक 19 एवं 20 अगस्त 2026 को दो दिवसीय स्पेशल ड्राइव विशेष कैंप का आयोजन सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों में किया जाएगा।
जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन करने से युवाओं को सरकारी व सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्हें स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम, इंटर्नशिप और अनुभव आधारित सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। युवाओं को प्रोफाइल और सीवी बनाने की सुविधा प्राप्त होगी। पंजीकृत युवाओं को विभिन्न संस्थाओं और मेंटर्स से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सभी पंजीकृत युवाओं को वालंटियर प्रमाण पत्र दिया जावेगा। उन्होंने जिले के सभी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन करके राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए आगे आने की अपील की हैं।

Continue Reading

कोरबा

सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति अयोध्यापुरी के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

Published

on

कोरबा 18 अगस्त 2026। सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति मर्यादित अयोध्यापुरी वार्ड क्रमांक 48 पंजीयन क्रमांक 248 के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी एल.एन. द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 अगस्त को 12 बजे से की जायेगी।  26 अगस्त को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 01 सितंबर 2026 को विशेष साधारण सभा आयोजित की जायेगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के स्वीकृत आवासों की सूची ग्राम पंचायत भवनों में की गई हैं चस्पा

Published

on

हितग्राहियों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम

कोरबा, 18 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2025-26 तक स्वीकृत आवासों की सूची जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत भवनों में चस्पा कराई गई है। यह पहल हितग्राहियों को अपने आवास की स्वीकृति संबंधी जानकारी सहज एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराने तथा योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

हितग्राही अपने संबंधित ग्राम पंचायत भवन में चस्पा की गई स्वीकृत आवासों की सूची का अवलोकन कर अपने नाम एवं आवास स्वीकृति संबंधी जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। सूची के अवलोकन के दौरान यदि किसी हितग्राही को नाम, स्वीकृति अथवा अन्य किसी विवरण में विसंगति या त्रुटि दिखाई देती है, तो वे इसकी सूचना संबंधित जनपद पंचायत अथवा जिला पंचायत कार्यालय को दे सकते हैं।

प्राप्त शिकायतों एवं आपत्तियों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677