देश
IPO बाजार में बड़ी हलचल, निवेशकों के लिए Busy week , 1 या 2 नहीं आने वाले हैं 7 IPO
मुंबई, एजेंसी। वित्तीय वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही की शुरुआत IPO बाजार में बड़ी हलचल के साथ होगी। 30 जून से शुरू हो रहे सप्ताह में कुल 7 नए IPO लॉन्च होंगे, जिनमें से 3 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, वहीं 7 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट भी होंगी, ये सभी 1 जुलाई को अपनी बाजार यात्रा शुरू करेंगी।
नए खुल रहे IPO
Pushpa Jewellers IPO: यह भी 30 जून को खुलेगा और 2 जुलाई को बंद होगा। कंपनी 98.65 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। अलॉटमेंट 3 जुलाई को फाइनल होगा। शेयर NSE SME पर 7 जुलाई को लिस्ट होने की उम्मीद है। IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 143-147 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है।
Silky Overseas IPO: 30.68 करोड़ रुपए का यह इश्यू 30 जून को खुलेगा और 2 जुलाई को बंद होगा। इसमें 153-161 रुपए प्रति शेयर के भाव पर और 800 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 3 जुलाई को फाइनल होगा। शेयरों केी लिस्टिंग NSE SME पर 7 जुलाई को हो सकती है।
Cedaar Textile IPO: 60.90 करोड़ रुपए का यह इश्यू 30 जून को खुल रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड 130-140 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है। इश्यू के 2 जुलाई को बंद होने के बाद अलॉटमेंट 3 जुलाई को फाइनल होगा। शेयर NSE SME पर 7 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं।
Marc Loire IPO: कंपनी 21 करोड़ रुपए जुटाने के मकसद से 30 जून को इश्यू लॉन्च कर रही है। इसमें 2 जुलाई तक 100 रुपए के भाव पर और 1200 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। अलॉटमेंट 3 जुलाई को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 7 जुलाई को होगी।
Vandan Foods IPO: 30.36 करोड़ रुपए का यह इश्यू भी 30 जून को खुलेगा और 2 जुलाई को बंद होगा। बोली लगाने के लिए भाव 115 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 3 जुलाई को फाइनल होगा। शेयरों के BSE SME पर 7 जुलाई को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Crizac IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में 860 करोड़ रुपए का इश्यू 2 जुलाई को खुलेगा। इसकी क्लोजिंग डेट 4 जुलाई है। बोली 233-245 रुपए प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर 61 शेयरों के लॉट में लगाई जा सकेगी। अलॉटमेंट 7 जुलाई को फाइनल होगा। शेयर BSE, NSE पर 9 जुलाई को लिस्ट होंगे।
Travel Food Services IPO: यह 3 जुलाई को खुलेगा और 7 जुलाई को बंद होगा। अलॉटमेंट 8 जुलाई को फाइनल होगा। शेयर BSE, NSE पर 10 जुलाई को लिस्ट होंगे। IPO के लिए प्राइस बैंड की घोषणा अभी नहीं हुई है।
जारी IPO जिनमें निवेश का मौका रहेगा
POPRO FX Tech IPO: 40.30 करोड़ रुपए का इश्यू 26 जून को खुला था और 30 जून को बंद होगा। अभी तक यह 1.40 गुना भर चुका है। प्राइस बैंड 82-87 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। अलॉटमेंट 1 जुलाई को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 3 जुलाई को होगी।
Ace Alpha Tech IPO: यह भी 26 जून को खुला था और 30 जून को बंद होगा। कंपनी 32.22 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। अभी तक यह फुली सब्सक्राइब हो चुका है। प्राइस बैंड 65-69 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। अलॉटमेंट 1 जुलाई को होगा। IPO की लिस्टिंग BSE SME पर 3 जुलाई को हो सकती है।
Valencia India IPO: 48.95 करोड़ रुपए का इश्यू 26 जून से ओपन है। अभी तक 70 प्रतिशत भर चुका है। क्लोजिंग 30 जून को होगी, जिसके बाद अलॉटमेट 1 जुलाई को फाइनल होगा और शेयर BSE SME पर 3 जुलाई को लिस्ट होंगे। बोली 95-110 रुपए प्रति शेयर के भाव पर और 1200 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं।
Moving Media Entertainment IPO: इश्यू 26 जून को खुला था और 30 जून को बंद होगा। प्राइस बैंड 66-70 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। अभी तक यह 1.63 गुना सब्सक्राइब हुआ है। IPO की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 1 जुलाई को फाइनल होगा। कंपनी का इरादा 43.40 करोड़ रुपए हासिल करने का है। शेयर NSE SME पर 3 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं।
Indogulf Cropsciences IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में 200 करोड़ रुपए का यह इश्यू भी 26 जून को खुला था और 30 जून को बंद होने वाला है। यह अभी तक 0.98 गुना भर चुका है। अलॉटमेंट 1 जुलाई को फाइनल होगा, जिसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 3 जुलाई को होने की उम्मीद है। IPO में 105-111 रुपए प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर और 135 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं।
Adcounty Media India IPO: इसका साइज 50.69 करोड़ रुपए है। यह 27 जून को खुला था। अभी तक 2.21 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। 1 जुलाई को इसके बंद होने के बाद अलॉटमेंट 2 जुलाई को फाइनल होगा। शेयर BSE SME पर 4 जुलाई को लिस्ट होंगे। IPO में 85 रुपए प्रति शेयर के भाव पर और 1600 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं।
Neetu Yoshi IPO: यह भी 27 जून को खुला था और 1 जुलाई को बंद होगा। प्राइस बैंड 71-75 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। कंपनी 77.04 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। अभी तक यह 58 प्रतिशत भरा है। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 2 जुलाई को फाइनल होगा। शेयर BSE SME पर 4 जुलाई को लिस्ट होंगे।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नए सप्ताह में 1 जुलाई को मेनबोर्ड सेगमेंट में Kalpataru, Globe Civil Projects और Ellenbarrie Industrial Gases के शेयर BSE, NSE पर लिस्ट होंगे। इसी दिन BSE SME पर AJC Jewel, Abram Food और Icon Facilitators के शेयर लिस्ट होंगे। साथ ही NSE SME पर Shri Hare-Krishna Sponge Iron के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे।
देश
1 लाख करोड़ के पार पहुंचा Amul… डेयरी डिमांड ने किया कमाल
मुंबई, एजेंसी। देश की प्रमुख डेयरी ब्रांड Amul ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया मुकाम हासिल कर लिया है। कंपनी का कुल ब्रांड टर्नओवर 11% की वृद्धि के साथ 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जो भारतीय डेयरी सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

GCMMF के आंकड़ों में भी दिखी मजबूती
Amul ब्रांड को मार्केट करने वाली संस्था Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation Ltd (GCMMF) के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष में जहां ब्रांड का टर्नओवर 90,000 करोड़ रुपये था, वहीं इस साल इसमें उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही GCMMF का अपना टर्नओवर भी 11.4% बढ़कर 73,450 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 65,911 करोड़ रुपये था।
विविध प्रोडक्ट्स और मजबूत नेटवर्क बना ताकत
कंपनी की इस सफलता के पीछे उसका व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और मजबूत सप्लाई चेन अहम भूमिका निभा रहे हैं। Amul के पास 1,200 से ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स हैं, जो देशभर में फैले मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए उपभोक्ताओं तक पहुंचते हैं। इसके अलावा बदलती उपभोक्ता जरूरतों के अनुसार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की रणनीति ने भी कंपनी को आगे बढ़ाया है।
किसानों की मेहनत और भरोसे का नतीजा
GCMMF के चेयरमैन अशोकभाई चौधरी ने इस उपलब्धि को लाखों उपभोक्ताओं के विश्वास और 36 लाख डेयरी किसानों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सहकारी मॉडल की ताकत को दर्शाता है। वहीं, वाइस चेयरमैन Gordhanbhai Dhameliya ने इसे Amul मॉडल की बड़ी सफलता करार दिया, जो आर्थिक भागीदारी का मजबूत उदाहरण है।
ग्लोबल बाजार में भी बढ़ा रहा कदम
GCMMF के मैनेजिंग डायरेक्टर Jayen Mehta के अनुसार, कंपनी अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी से विस्तार कर रही है। साथ ही तकनीक और वैश्विक व्यापार के फायदे सीधे किसानों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
दुनिया की सबसे बड़ी किसान-आधारित डेयरी संस्था
GCMMF आज दुनिया की सबसे बड़ी किसान-स्वामित्व वाली डेयरी सहकारी संस्था बन चुकी है, जिसमें 36 लाख से अधिक किसान जुड़े हैं। संस्था रोजाना करीब 3.1 करोड़ लीटर दूध का संग्रह करती है और हर साल दूध, मक्खन, पनीर, घी और आइसक्रीम जैसे अरबों उत्पाद बेचती है। Amul की यह सफलता न सिर्फ कंपनी की मजबूती दिखाती है, बल्कि भारतीय डेयरी सेक्टर और सहकारी मॉडल की ताकत का भी प्रमाण है।

देश
देश में पर्यटन बढ़ाने के लिए होटल निर्माण को मिलेगी बड़ी छूट, FAR और लाइसेंसिंग नियमों में बदलाव
नई दिल्ली,एजेंसी। देश में पर्यटन उद्योग को तेजी से बढ़ावा देने के लिए संसद की स्थायी समिति ने नई सिफारिशें पेश की हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में होटल और ठहरने की सुविधाओं की कमी बेहद गंभीर है और इसे दूर करने के लिए नियमों में बड़े बदलाव किए जाने चाहिए।

FAR नियमों में छूट की सिफारिश
समिति ने मुख्य रूप से फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) नियमों में छूट देने की सिफारिश की है, जिससे भूमि पर बड़े और बेहतर होटल बनाए जा सकें। इसके अलावा, लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं को भी आसान और तेज़ बनाने की मांग की गई है। समिति चाहती है कि दो साल के भीतर आवश्यक अनुमोदनों की संख्या 20 से कम कर दी जाए और पुराने नियमों को हटाया जाए। खासकर, ब्रिटिश शासन काल के दौरान बने “साराय एक्ट” को समाप्त या बदलने की सलाह दी गई है, जो इन्स और गेस्ट हाउस की पंजीकरण प्रक्रिया को अनिवार्य करता है।
राज्य सरकारों के साथ समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है, ताकि होटल क्षमता बढ़ाने के लिए योजनाओं को राष्ट्रीय मिशन “50 ग्लोबली कंपटीटिव डेस्टिनेशंस” में शामिल किया जा सके। समिति ने यह भी सुझाव दिया कि पर्यटन मंत्रालय नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करे, ताकि सभी हितधारक इस पर निगरानी रख सकें।
दोगुनी होगी कमरों की संख्या
समिति ने देश में होटल रूम की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई। वर्तमान में लगभग 1.8 लाख ब्रांडेड और 15,000 अनब्रांडेड कमरे उपलब्ध हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि देश को कम से कम इनकी संख्या दोगुनी करनी होगी। होटल रूम की कमी की वजह से कीमतें बहुत अधिक हो जाती हैं। बड़े आयोजनों के दौरान रात का किराया 12-13 लाख रुपये तक पहुंच जाता है, जबकि थाईलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों में ₹25,000-45,000 की दर पर होटल उपलब्ध होते हैं।
‘पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी को इंडस्ट्री स्टेटस देना जरूरी’
होटल उद्योग ने समिति की सिफारिशों का स्वागत किया है। फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (FAITH) के जनरल सेक्रेटरी, राजीव मेहरा ने कहा कि FAR नियमों में राहत होटल डेवलपर्स को भूमि का बेहतर उपयोग करने और अधिक कमरे जोड़ने में मदद करेगी। लेकिन उनका मानना है कि यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा, “पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी को इंडस्ट्री स्टेटस देना जरूरी है। इससे निवेश बढ़ेगा और सस्ती फाइनेंसिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही, विभिन्न मंजूरी प्रक्रियाओं को सरल बनाना भी आवश्यक है।”
इस रिपोर्ट के साथ ही देश में होटल निर्माण और पर्यटन के विकास के लिए एक व्यापक नीति की मांग फिर से जोर पकड़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इन सुझावों को लागू किया गया, तो भारत अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में अपनी प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति को मजबूत कर सकता है।

देश
हिमंत विश्व शर्मा भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, कांग्रेस सरकार बनी तो होगी कार्रवाई: राहुल गांधी
असम/विश्वनाथ, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी की विचारधारा प्रसिद्ध संगीतकार जुबिन गर्ग जैसी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन असम को एकजुट करने में लगाया। असम के विश्वनाथ जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भारत के ”सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” हैं और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रही बीजेपी
गांधी ने कहा, ”जुबिन गर्ग ने अपना पूरा जीवन असम के लोगों को एकजुट करने में लगाया, उन्होंने कभी किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया। कांग्रेस की विचारधारा भी ऐसी ही है, नफरत के खिलाफ प्यार फैलाने की।” उन्होंने आरोप लगाया कि शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य की भाजपा सरकार लोगों और समुदायों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रही है। गांधी ने कहा, ”उन्हें कुछ दिन और बोलने दीजिए। इसके बाद असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कानूनी कार्रवाई होगी, भले ही वह माफी क्यों न मांगें।
सत्ता में आते ही भेजेंगे जेल: राहुल गांधी
असम की रैली में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी को कंट्रोल करते हैं और नरेंद्र मोदी व अमित शाह आपके मुख्यमंत्री को कंट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि असम की सरकार को मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि दिल्ली से अमित शाह चला रहे हैं। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार को भ्रष्टाचार में शामिल करके बड़ी गलती की है। अब उनके परिवार को भी आरोपों का सामना करना पड़ेगा और कांग्रेस सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा को माफी मांगने पर भी नहीं छाड़ेंगे और जेल भेजकर दम लेंगे।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
